मध्य प्रदेश का मौसम बेईमान - बारिश का अलर्ट जारी, आज भी आंधी चलने और ओले गिरने के आसार

Sandeep Kumar | Published:
Share
PIC
एमपी के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में पिछले 3 दिन से ओले-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। मंगलवार को भोपाल, जबलपुर, विदिशा, रायसेन, बैतूल, शाजापुर, खरगोन समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। कहीं-कहीं ओले गिरे तो 30 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चली।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी के बीच शुरू हुई बेमौसम बारिश ( rain ) से लोगों को राहत मिली है। अब एक बार फिर मौसम विभाग ने आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट ( Orange alert ) जारी कर दिया है। जिसका असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आशंका जताई जा रही है कि आने वाले एक सप्ताह तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। मौसम में हुए बदलाव की वजह से प्रदेश के करीब 27 जिलों ( 27 districts ) में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के साथ ही आज भी आंधी चलने और ओले गिरने के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से आगामी एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसी के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनावः सत्ता के केंद्र में आदिवासी, 11 सीटों पर का सीधा प्रभाव

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव:मौसम विभाग


IMD, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। वहीं, राजस्थान और महाराष्ट्र के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है। ट्रफ लाइन भी गुजर रही है।

ये खबर भी पढ़िए...चुनाव आयोग का दावा, पर क्या रुकेगा मनी मसल्स और मिस इनफॉर्मेशन का पावर

अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा


सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, '10-11 अप्रैल को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे मौजूदा सिस्टम और भी मजबूत हो जाएगा। इस कारण एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।'

ये खबर भी पढ़िए...खूबसूरत IPS अनु बेनीवाल फिर आईं चर्चा में, जानिए इस बार क्या है वजह

10 अप्रैल को इन जिलों में बारिश का अनुमान


10 अप्रैल को भोपाल, आगर-मालवा, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़, देवास, खंडवा, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। गुना और अशोकनगर में हल्की बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव से पहले MP युवा कांग्रेस अध्यक्ष के पद से विक्रांत भूरिया का इस्तीफा, मितेन्द्र नए अध्यक्ष

11 और 12 अप्रैल को इन जिलों में बारिश का अनुमान


11 अप्रैल को नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में ऑरेंज अलर्ट है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने का अनुमान है। नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, धार, खरगोन, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम और बैतूल में यलो अलर्ट है। यहां भी बारिश-ओले का अनुमान है। इसके अलावा 12 अप्रैल को प्रदेश के शिवपुरी, दतिया, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी को छोड़ बाकी सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। जहां हल्की बारिश, गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

Tags:
  • मौसम विभाग
  • Rain
  • Orange Alert
  • 27 districts
  • बारिश का ऑरेंज अलर्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर