ठेका प्रथा के शोषण पर सरकार के सामने आउटसोर्सकर्मियों ने बुलंद की आवाज

Sanjay Sharma | Apr 21, 2026, 23:25 IST
Share
outsource employee
Photograph: (THESOOTR)

BHOPAL. MP में आउटसोर्स कर्मचारी (Outsource Employee) आंदोलन। 21 अप्रैल 2026 को ज्ञापन सौंपा। ठेका प्रथा खत्म करने, 15% वेतन वृद्धि, ग्रेच्युटी, सेवा सुरक्षा की मांग।

News in short

  • राज्य मंत्रालय पहुंचकर सौंपा गया मांग पत्र।
  • ठेका प्रथा समाप्त कर सीधे वेतन भुगतान की मांग।
  • हर साल मानदेय वृद्धि सुनिश्चित करने की अपील।
  • 62 वर्ष तक सेवा, सुरक्षा व ग्रेच्युटी का लाभ मांगा।
  • आउटसोर्स को मिले EPF, ESI, बोनस और बीमा।

News in Detail

आउटसोर्स कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अब और ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। युवा आउटसोर्सिंग सामाजिक कल्याण समिति के आव्हान पर प्रदेश के सभी जिलों से 400 से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्रालय के सामने पानी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अलावा मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव श्रम विभाग ने नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंह, संगठन मंत्री आशीष सिंह सिसोदिया सहित अन्य ने सरकार को प्रदेश के करीब 10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की मुश्किलें बताकर उनके समाधान की मांग की।

मंत्रालय के सामने बुलंद की मांग

आउटसोर्स कर्मचारी पर्यावास भवन के सामने जमा हुए। वे रैली के रूप राज्य मंत्रालय यानी वल्लभ भवन पहुंचे। यहां प्रशासनिक अधिकारी को संगठन के प्रतिनिधि अनिल बाजपेयी ने मांग पत्र सौंपा।

लंबे समय बाद ये मौका था जब किसी कर्मचारी संगठन को प्रदर्शन या रैली के रूप में ज्ञापन देने के लिए मंत्रालय के गेट तक पहुंचने की अनुमति मिली हो। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने भी समर्थन में दिया।

सरकार की बेरुखी से नाराज

आउटसोर्स कर्मचारियों में अपनी मांगों पर सरकारी बेरुखी नाराजगी बढ़ा रही है। बार–बार धरना प्रदर्शन से मिली निराशा के चलते ही वे मध्य प्रदेश मंत्रालय पहुंचे थे। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के जरिए सरकार तक अपनी बात रखी।

समस्याओं से घिरी आउटसोर्स व्यवस्था

कर्मचारियों के प्रतिनिधि आशीष सिंह सिसौदिया ने बताया विभागों में ज्यादातर काम आउटसोर्स है। इसके बावजूद इन कर्मचारियों से पक्षपात किया जा रहा है। मानदेय में भारी असमानता बनी हुई है। समय पर वेतन भुगतान नहीं होता है। सेवा में स्थायित्व का पूरी तरह अभाव है। कभी भी बिना पूर्व सूचना के भगा दिया जाता है। उन्हें ईएसआई, ईपीएफ और बोनस में भी भेदभाव झेलना पड़ रहा है।

EPF, ESI, बोनस जैसी सामाजिक सुरक्षा नहीं मिलती

आउटसोर्स कर्मचारियों ने शासन से बिचौलिया प्रथा समाप्त करने की मांग की है। उनका कहना है विभाग उनसे काम लेता है। उन्हें जो वेतन निर्धारित है उसमें से ठेकेदार के लोग एक हिस्सा काट लेते हैं।

पूरे प्रदेश में किसी आउटसोर्स कर्मचारी को पूरा वेतन नहीं मिल रहा।इसके लिए विभाग स्तर पर भुगतान की व्यवस्था होनी चाहिए। नियमित कर्मचारियों की तरह उन्हें भी सालाना वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाना तय हो। आउटसोर्स कर्मचारियों को कभी भी सेवा से बाहर कर दिया जाता है। बिना कारण ऐसा करने की प्रथा पर पाबंदी लगनी चाहिए।

सरकार के सामने ये भी रखी मांग

  • ग्रेच्युटी का लाभ देने की है।
  • दुर्घटना बीमा सुविधा की है।
  • कार्य स्थल पर हादसे होने पर मदद।
  • न्यूनतम वेतन की है।
  • सामान काम के लिए नियमित कर्मचारी के समकक्ष वेतन।
  • आश्रित परिजन को अनुकंपा नियुक्ति।
ये खबरें भी पढ़ें...

अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रहे परिजन फिर भी संवेदनहीन बने हुए हैं अफसर

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- जब भी अवसर मिलेगा महिला बिल फिर आ सकता है

“नियम जरूरी, पर फैसला न्यायपूर्ण हो”: सिविल सेवा दिवस पर सीएस अनुराग जैन का स्पष्ट संदेश

संजय पाठक कंटेंप्ट मामला: आखिर क्यों दीक्षित के वकील को कोर्ट ने लगाई फटकार



Tags:
  • मंत्रालय
  • ग्रेच्युटी
  • आउटसोर्स कर्मचारी
  • सामाजिक सुरक्षा
  • वेतन भुगतान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा