अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रहे परिजन फिर भी संवेदनहीन बने हुए हैं अफसर
Sanjay Sharma | Apr 21, 2026, 20:18 IST
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति में आ रही कठिनाइयों और सीपीसीटी की अनिवार्यता दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को तोड़ रही है। विभागों में बैठे जिम्मेदार अफसर उनके प्रति संवेदनहीन बने हुए हैं।
News in Short
- स्कूल शिक्षा और पंचायत विभाग में अनुकंपा के सबसे अधिक मामले लंबित।
- दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे।
- 2014 से CPCT यानी कंप्यूटर दक्षता परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
- पंचायत विभाग में 500 और स्कूल शिक्षा विभाग में 700 प्रकरण लंबित हैं।
- मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का कहना नियमों का सरलीकरण हो।
News in Detail
इसके बावजूद विभागों में बैठे जिम्मेदार अफसर उनके प्रति संवेदनहीन बने हुए हैं। एक और अनुकंपा नियुक्ति हासिल करने की जद्दोजहद से ज्यादा मुश्किल इसे बरकरार रखने सीपीसीटी जैसी पात्रता बरकरार रखने की चुनौती बनी हुई है।
दिवंगत कर्मचारियों के भटक रहे परिजन
स्कूल शिक्षा, पंचायत, महिला बाल विकास, पीडब्ल्यूडी, वन और मप्र खेल विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के सबसे जयादा मामले अटके हुए हैं। वहीं अनुकंपा नियुक्ति के बाद सीपीसीटी जैसी पात्रता परीक्षा उम्रदराज परिजनों के सामने चुनौती बन गई है। उम्रदराज लोग कई कोशिशों के बाद भी सीपीसीटी पास नहीं करने की वजह से नौकरी गवां रहे हैं।
कर्मचारियों की मांग सालों से विचाराधीन
नियम के अनुसार आश्रित को तीन साल में यह परीक्षा पास करनी होती है। सफल नहीं होने पर उसे सेवा से बाहर करने का प्रावधान है। इस नियम के कारण 225 से ज्यादा कर्मचारी बेदखल किए जा चुके हैं। मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक एमपी द्विवेदी और मप्र राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव इस नियम को बदलने की मांग करते आ रहे हैं।
अनुकंपा नियुक्ति मिलने के बाद हटाया
- राजस्व विभाग: जबलपुर में पटवारी सुरेश वर्मा के पुत्र राहुल वर्मा को 2020 में पटवारी पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली। राहुल तीन साल कोशिश करने के बाद भी सीपीसीटी परीक्षा पास नहीं कर सका। इस वजह से साल 2023 में उसे सेवा से बाहर कर दिया गया।
- वन विभाग : वनकर्मी रईसुद्दीन की दिसम्बर 2019 में मृत्यु हो गई थी। उनकी बेटी शादमा बेगम को 2020 में सहायक ग्रेड 3 के पद पर नियुक्ति मिली। शादमा को सीपीसीटी पास करना थी, लेकिन लगातार कई बार कोशिश करने पर भी वह पास नहीं पा पाई और नौकरी से निकाल दिया गया।
- वन विभाग : 57 वर्षीय साधना चौधरी, जो वन विभाग में सहायक ग्रेड 3 पद पर कार्यरत थीं, बेल्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनके पति का 2008 में निधन हो गया था। इसके बावजूद उन्हें सीपीसीटी पालन न करने के कारण नौकरी से बाहर कर दिया गया।
compassionate
अनुकंपा के लिए सालों से भटक रहे लोग
- रीवा : दिवंगत सहायक शिक्षक मनोज तिवारी का निधन 2016 में हुआ। पत्नी सीमा तिवारी 8 साल से दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं। सीपीसीटी पास न होने से फाइल रुकी है। वहीं आर्थिक तंगी पूरे परिवार की मुश्किल बन गई है।
- ग्वालियर : पटवारी दिनेश कुशवाह की 2017 में मृत्यु हुई थी। उनके पुत्र रवि कुशवाह ने 2018 में आवेदन दिया, लेकिन 7 साल बाद भी नियुक्ति नहीं मिली। नियमों की उलझन और अफसरों की लापरवाही से मामला अटका है।
- उज्जैन : स्कूल शिक्षा विभाग के लिपिक रमेश चंद्रा का 2015 में निधन हुआ। बेटी पूजा चंद्रा ग्रेजुएट है पर दो बार सीपीसीटी में फेल हो चुकी। तीन साल की मियाद पूरी होने पर फाइल बंद कर दी गई। अब वे बेरोजगार है।
- जबलपुर : वनरक्षक किशन लाल की 2014 में ड्यूटी पर मौत हुई। पत्नी गीता बाई को आज तक नौकरी नहीं मिली। हर बार नया दस्तावेज मांग लिया जाता है। 10 साल से किराये के मकान में गुजारा कर रही हैं।
अनुकंपा पर बयान बेअसर
अगस्त 2024 में जीएडी ने निर्देश जारी कर स्पष्ट किया कि सीपीसीटी की अनिवार्यता बरकरार रहेगी। लेकिन 3 साल की समय सीमा के दौरान वेतन नहीं रोका जाएगा। इसके बावजूद कई विभागों ने सीपीसीटी के बिना नियुक्ति ही नहीं दी है। अक्टूबर 2024 में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा अनुकंपा के मामलों में सरकार द्वारा सहानुभूतिपूर्ण विचार करने का भरोसा दिलाया था लेकिन ये भरोसा बयान तक ही सिमटकर रह गया है।
2026 की स्थिति...
- नियम यथावत: सीपीसीटी पास करना अनिवार्य है। 3 साल में पास न करने पर सेवा समाप्त का नियम लागू है।
- लंबित मामले: स्कूल शिक्षा में 700+ और पंचायत विभाग में 500+ प्रकरण अभी भी अटके हैं। 2011 से पंचायत विभाग में कोई प्रकरण नहीं निपटा।
- सरकार का फोकस: सरकार का पूरा ध्यान नई भर्तियों पर है, जबकि अनुकंपा नियुक्ति पर नियमों के सरलीकरण को अनदेखा कर दिया गया है।
नियमों के आधार पर दे रहे नियुक्ति
ये खबरें भी पढ़ें...
दो एसोसिएशन-दो विवाद: IPS लॉबी ने दिखाया दम, IAS बोले- हम आपके हैं कौन!
इंदौर लोकायुक्त में PWD एसडीओ, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, सब इंजीनियर 2.50 लाख की रिश्वत में धराए
संजय पाठक कंटेंप्ट केस में दीक्षित के वकील को हाईकोर्ट की फटकार, एफिडेविट को फर्जी बताने पर कोर्ट नाराज
एमपी कैडर की IAS अनुग्रह पी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी में CVO बनीं
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari