पन्ना टाइगर रिजर्व में एटॉमिक साइंटिस्ट से धोखा, परिवार को कोर एरिया घूमे बगैर लौटना पड़ा
Sanjay Sharma | Jan 24, 2025, 18:50 IST
पन्ना टाइगर रिजर्व। Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्वों में जमकर टिकट की दलाली हो रही है। गुजरात के एटॉमिक एनर्जी साइंटिस्ट अनिल कुमार त्यागी को ऐसी ही धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा, जब उन्हें कोर एरिया घूमने का टिकट नहीं मिला। जानें पूरा मामला...
BHOPAL. टाइगर स्टेट में बाघों के बीच सैर- सपाटे के लिए आने वाले सैलानी भी धोखे का शिकार हो रहे हैं। काउंटर पर खड़े सैलानी इंतजार ही करते रह जाते हैं और टिकट एजेंट्स के जरिए ब्लैक कर दिए जाते हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व घूमने आए गुजरात के एटॉमिक एनर्जी साइंटिस्ट को ऐसी हरकत के कारण कोर एरिया घूमे बिना ही वापस लौटना पड़ा। साइंटिस्ट की शिकायत पर एक गाइड को नौकरी से बाहर कर दिया है, लेकिन काउंटर पर तैनात वनकर्मियों को बचा लिया गया है। यह इकलौती घटना नहीं है, लेकिन ऐसे मामले ईको टूरिज्म को बढ़ावा दे रही सरकार की मंशा पर बट्टा लगा रहे हैं।
टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में घूमने के लिए मिलने वाले टिकट्स की जमकर दलाली हो रही है। रिजर्व में सैर सपाटा करने वाले सैलानियों के ग्रुप्स से दो से चार हजार रुपए तक ज्यादा वसूले जा रहे हैं। इसके लिए रिजर्व के प्रवेश द्वारों पर काउंटर के आसपास एजेंट्स सक्रिय हैं। वनकर्मियों की मिलीभगत से एजेंट्स पहले ही टिकट रख लेते हैं। काउंटर पर उपलब्ध न होने पर सैलानियों को मजबूरी में एजेंट्स से टिकट खरीदना पड़ता है, और वे इसी का फायदा उठाकर कमाई करते हैं। ये गोरखधंधा लगभग सभी टाइगर रिजर्व में चल रहा है, लेकिन वनकर्मियों की शह होने के कारण कार्रवाई नहीं हो रही है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों ने की शराब पार्टी, ड्राइवर-गाइड भी थे शामिल
शीतकालीन अवकाश के चलते 25 दिसंबर 2024 को गुजरात के गांधीनगर स्थित IPR यानी प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान में एटॉमिक एनर्जी साइंटिस्ट अनिल कुमार त्यागी पन्ना टाइगर रिजर्व पहुंचे थे। परिवार सहित उन्होंने पर्यटन विभाग के रिसॉर्ट में रात्रि विश्राम किया था। 26 दिसंबर को सुबह 5 बजे वे मडला गेट स्थित काउंटर पर पहुंचे थे। टिकट लेने के लिए काउंटर पर तब केवल पांच-छह लोग ही थे। काउंटर के करीब सक्रिय एजेंट लोगों से बात करके फॉर्म और रुपए लेने लगे। साइड से फॉर्म लेकर टिकट बना रहे वनकर्मी ने उनके काउंटर पर पहुंचने पर टिकट खत्म होने का कहकर इनकार कर दिया। उन्होंने इस संबंध में वनकर्मी से बात भी की लेकिन उन्हें कोर एरिया में घूमने का टिकट नहीं मिला।
![Panna Tiger Reserve]()
रातापानी टाइगर रिजर्व में हाथियों के लिए अपनाएंगे असम मॉडल : CM मोहन यादव
साइंटिस्ट अनिल कुमार त्यागी ने बताया वे पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में घूमने को लेकर उत्साहित थे। काफी कोशिश के बाद भी कोर एरिया का परमिट न मिलने पर बफर जोन घूमकर लौटना पड़ा। हालांकि इसके लिए भी उनसे ज्यादा रुपए लिए गए। कोर एरिया न घूम पाने से दुखी साइंटिस्ट के अनुसार रिजर्व के मडला गेट काउंटर पर जो देखा वह निराश करने वाला था। उन्होंने वापस लौटते समय मध्यप्रदेश वन विभाग के एसीएस, पीएस को ई-मेल के जरिए शिकायत कर पूरे प्रकरण की जांच और कार्रवाई का आग्रह किया था। वरिष्ठ अधिकारियों को इस पर गंभीर होना चाहिए। ये केवल टिकट पर कमीशन वसूलने का मामला नहीं है। टाइगर रिजर्व में घूमने लोग देशभर से आते हैं और ऐसे वाकये उन्हें निराश करते हैं। ये प्रदेश और टाइगर रिजर्व प्रबंधन की छवि के लिए भी ठीक नहीं है।
![Panna Tiger Reserve]()
गणतंत्र दिवस पर एमपी की झांकी में दिखेगी कुनो अभयारण्य के चीतों की झलक
गुजरात के एटॉमिक एनर्जी साइंटिस्ट त्यागी ने चर्चा में द सूत्र को बताया कि उन्होंने शीर्ष अफसरों को इसलिए शिकायत की थी ताकि व्यवस्था में सुधार हो। उन्हें पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर की ओर से जो मेल भेजा गया है, वह टालने वाला है। मामले में गाइड को दोषी ठहराकर काउंटर पर जो एजेंट्स को टिकट दे रहे थे उन वनकर्मियों को बचा लिया गया। ये संतोषजनक कार्रवाई नहीं है।
उधर, पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की का कहना है ई-मेल के जरिए जो शिकायत मिली थी उसकी जांच में गाइड की भूमिका संदेहजनक पाई गई है। काउंटर से टिकट ब्लैक नहीं हो सकते। शिकायतकर्ता को टिकट इस वजह से नहीं मिले होंगे क्योंकि यहां बहुत सीमित संख्या में ही टिकट उपलब्ध होते हैं और उनमें से भी 10 फीसदी आरक्षित होते हैं।
MP में नहीं बच पा रहे जंगल, आखिर कैसे गायब हो गई 460 वर्ग KM वनभूमि
जमकर हो रही टिकट की दलाली
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों ने की शराब पार्टी, ड्राइवर-गाइड भी थे शामिल
रिजर्व के टिकटों पर एजेंट्स का कब्जा
Panna Tiger Reserve
रातापानी टाइगर रिजर्व में हाथियों के लिए अपनाएंगे असम मॉडल : CM मोहन यादव
उत्साह से आए और निराश होकर लौटना पड़ा
Panna Tiger Reserve
गणतंत्र दिवस पर एमपी की झांकी में दिखेगी कुनो अभयारण्य के चीतों की झलक
कार्रवाई के नाम पर गाइड को चलता किया
उधर, पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की का कहना है ई-मेल के जरिए जो शिकायत मिली थी उसकी जांच में गाइड की भूमिका संदेहजनक पाई गई है। काउंटर से टिकट ब्लैक नहीं हो सकते। शिकायतकर्ता को टिकट इस वजह से नहीं मिले होंगे क्योंकि यहां बहुत सीमित संख्या में ही टिकट उपलब्ध होते हैं और उनमें से भी 10 फीसदी आरक्षित होते हैं।
MP में नहीं बच पा रहे जंगल, आखिर कैसे गायब हो गई 460 वर्ग KM वनभूमि
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari