पन्ना टाइगर रिजर्व के इको-सेंसिटिव जोन में लगा क्रशर प्लांट, क्या संकट में है बाघों की जान?

Aman Vaishnav | Mar 01, 2026, 08:41 IST
Share
mp panna tiger reserve ken betwa project
mp panna tiger reserve ken betwa project

एमपी के पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगलों में खदानों की मंजूरी से बाघों के जीवन पर संकट मंडरा सकता है। राजनगर तहसील के बरद्वाहा गांव में एक पत्थर खदान की लीज दी गई है, जो टाइगर रिजर्व के ईको-सेंसिटिव जोन में आती है।

News In Short

  • पन्ना टाइगर रिजर्व में खदानों की मंजूरी से बाघों को खतरा हो सकता है।
  • खदान टाइगर रिजर्व के ईको-सेंसिटिव जोन में स्थित है।
  • शोर और प्रदूषण से बाघों के इलाके पर असर पड़ सकता है।
  • केन-बेतवा परियोजना के तहत नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी ने लीज पर ली है।

News In Detail

पन्ना-छतरपुर जिले में अब भी पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगलों को नुकसान पहुंचाने का सिलसिला नहीं थम रहा है। राजनगर तहसील के बरद्वाहा गांव में 20 हेक्टेयर इलाके में पत्थर खदान की लीज दी गई है। यह लीज केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत ढोड़न बांध बनाने वाली नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी को दी गई है।

नियमों की अनदेखी

यह एक चौंकाने वाली बात है कि यह खदान टाइगर रिजर्व के ईको-सेंसिटिव जोन में आती है। नियमों की अनदेखी करते हुए कंपनी ने मौके पर क्रेशर प्लांट लगा दिया है। ये सब नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ से अनुमति मिलने से पहले ही हो गया है।

नजदीक ही बाघों का मूवमेंट

यह खदान रनगुवां बांध के पानी के क्षेत्र के पास ही स्थित है। खसरा नंबर 1361/1 पर यह खदान स्वीकृत है जो बाघों के मूवमेंट के पास ही है। यह खदान पन्ना टाइगर रिजर्व की चंद्रनगर रेंज से महज 800 मीटर दूर है। वहीं चंद्रनगर रेंज कोर एरिया की सीलोन और सेजा बीट से जुड़ती है।

e0ec8ae4-b92
e0ec8ae4-b92

बाघों का ठिकाना

इस इलाके में दो बाघिनों समेत कुल 5 बाघों का स्थायी ठिकाना है। भारी मशीनों के शोर और खनन के काम से इन बाघों के रहने के इलाके पर खतरा मंडरा रहा है। इन गतिविधियों से वन्यजीवों के रास्ते पर गंभीर असर पड़ सकता है।

ईकोसेंसिटिव जोन में एनसीसी कंपनी का क्रशर प्लांट लग चुका है। यह प्लांट रनगवां बांध के भराव क्षेत्र के पास स्थित है। ये बाघ और तेंदुए की मूवमेंट वाली जगह है।

6f110d15-c9a
6f110d15-c9a

बाघों की जान को खतरा

केन-बेतवा प्रोजेक्ट से कई समस्याएं हो रही हैं। ब्लास्टिंग और क्रेशर से निकलने वाले शोर ने चंद्रनगर रेंज के इको-सिस्टम को परेशान कर दिया है। कोर एरिया में कैंप और भारी मशीनों से हो रहे प्रदूषण हो रहा है। इस कारण से बाघों को अपना इलाका छोड़ने पर मजबूर होना पड़ सकता है। बाघों का नया क्षेत्र में जाना उन्हें एक दूसरे से भिड़ने और कई बार जान गंवाने के खतरे में डाल सकता है।

6531fe3c-463
6531fe3c-463

एमपी के वाइल्ड लाइफ चीफ वार्डन शुभरंजन सेन ने अपना बयान दिया है। पन्ना टाइगर रिजर्व के ईकोसेंस्टिव जोन में क्रशर प्लांट लगाए जाने का मामला अब तक सामने नहीं आया है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन से रिपोर्ट मांगी जाएगी। इसके बाद जरूरी कदम उठाए जाएंगे। वहीं एनसीसी प्रबंधन शैलेंद्र सिंह ने भी अपना बयान दिया है। हमारी कंपनी सभी नियमों का पालन कर रही है। हमने प्लांट स्थापित करने से पहले सारी जरूरी अनुमतियां ली थीं। फिलहाल, मौके पर खनन का काम शुरू नहीं किया गया है।
17cb4907-829
17cb4907-829

ये खबरें भी पढ़िए...

रणथंभौर और सरिस्का टाइगर रिजर्व के चार बाघों का शिकार,10 बाघ टेरेटरी की लड़ाई में मरे

टाइगर स्टेट में बाघों को बचाने देसी कुत्तों की मदद लेगी सरकार

एमपी न्यूज: एमपी में बनेगा बुंदेलखंड टूरिज्म कॉरिडोर, दतला पहाड़ से पन्ना टाइगर रिजर्व तक घूम सकेंगे

टाइगरों की कब्रगाह: 2026 में 11वें बाघ की मौत, पांच साल में 225

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छतरपुर
  • पन्ना
  • पन्ना टाइगर रिजर्व
  • टाइगर रिजर्व
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती