3 महीने से पटवारियों को नहीं मिला भत्ता , चुनाव के पहले ही कैबिनेट ने दे दी थी मंजूरी

Shreya Nakade | Jun 02, 2024, 09:23 IST
Share
मध्य प्रदेश में पटवारियों को नहीं मिल रहा भत्ता
मध्य प्रदेश में पटवारियों को नहीं मिल रहा भत्ता

मध्य प्रदेश में कैबिनेट की मंजुरी के बाद भी पटवारियों को पिछले 3 महीने से भत्ता नहीं मिला है। अधिकारी बजट की कमी के कारण भत्ता न दे पाने की बात कह रहे हैं।

मध्य प्रदेश के 25 हजार पटवारियों को 3 महीने से भत्ता नहीं मिला है। चुनाव से पहले मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के पटवारियों को भत्ता देने का फैसला ले लिया था। अब यह फैसला ब्यूरोक्रेसी के चलते फंस गया है।

मध्य प्रदेश के पटवारियों को एग्री स्टेट, स्टेशनरी, महंगाई भत्ता (डीए) और अन्य भत्ते मिलने थे। कैबिनेट की मंजूरी के बाद भी जब प्रदेश के पटवारियों को भत्ता नहीं मिला तो उन्होंने अफसरों से बात की। यहां भी उन्हें सिवाए आश्वासन कुछ नहीं मिला।

बजट की कमी बताया कारण

पटवारियों को भत्ता न मिलने के मामले में आयुक्त लैंड रिकार्ड ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सभी जिलों के अधीक्षक भू-अभिलेख से बात की थी। इसमें जानकारी दी गई थी कि बजट की कमी के कारण भत्ते नहीं दिए जा रहे हैं। साथ ही पटवारियों का वेतन रोके जाने से मना किया गया है।
पटवारी संघ ने भी मामले में प्रमुख सचिव से बात की थी। उन्होंने भत्ता न मिलने का कारण तकनीकी दिक्कत बताई। प्रमुख सचिव ने बताया की पटवारियों का भत्ता ग्लोबल बजट में जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...

MP का काला सच : अपने ही करते हैं महिलाओं से रेप , गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा

सीएम से मिलेंगे पटवारी संघ के अध्यक्ष

मामले में पटवारी संघ की ओर से कहा गया है कि वे सीएम से मिलकर समस्या का समाधान निकालेंगे। 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पटवारी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल सीएम मोहन यादव से मुलाकात करेंगे। वे अपने भत्ते को नियमित करने की मांग करने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

ABVP ने किया उच्च शिक्षा मंत्री का घेराव , MP ONLINE PORTAL से सरकार का नाम हटाने की मांग

ये वीडियो भी देखें

1,2 नहीं जून के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, ये रही RBI की लिस्ट

मध्य प्रदेश के पटवारियों को कितना भत्ता मिलता है

मध्य प्रदेश में पटवारियों को उनके वेतन के हिसाब से भत्ता मिलता है। ऐसे में पुराने पटवारियों को ज्यादा और नए को कम भत्ता दिया जाता है। प्रदेश के करीब 25 हजार 500 पटवारियों में से 19 हजार पुराने हैं। इन्हें महीने का 6500 रुपए भत्ता मिलता है। इसमें कृषि कार्य के लिए करीब 4000 रुपए, स्टेशनरी के लिए 1000 रु एप, अन्य भत्ता 1000 रुपए और पटवारी को महंगाई भत्ता 500 रुपए शामिल है। तीन महीने से पटवारी को भत्ता नहीं मिला है।

ये खबर भी पढ़िए...

EXIT POLL 2024 पर सीएम मोहन यादव बोले , अभी रुझान आया है , चार तारीख को रिजल्ट भी आएगा

Tags:
  • मध्य प्रदेश के पटवारियों को कितना भत्ता मिलता है
  • पटवारी को भत्ता नहीं मिला
  • पटवारी को भत्ता
  • पटवारियों का भत्ता
  • पटवारियों को भत्ता
  • पटवारी को महंगाई भत्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती