अनूपपुर कलेक्टर के विरोध में प्रदेशभर के पटवारी 25-26 को सामूहिक अवकाश पर
Sanjay Dhiman | Feb 23, 2026, 23:07 IST
Photograph: (the sootr)
अनूपपुर जिले में पटवारियों की समस्याओं को लेकर हड़ताल जारी है। पटवारी संघ ने अधिकारियों को ज्ञापन दिया है और अब प्रदेशभर में सामूहिक अवकाश का एलान किया है।
अनूपपुर जिले में पटवारियों के साथ कलेक्टर के बर्ताव के विरोध में अब प्रदेशभर के पटवारी लामबंद हो गए है। पटवारियों के संगठन ने रीवा में बैठक कर कलेक्टर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाएं हैं। रीवा जिले के पटवारियों के साथ ही अब इस विरोध में प्रदेशभर के पटवारी शामिल हो गए है। प्रदेशभर के पटवारी अब दो दिवसीय सामुहिक अवकाश पर जा रहे है।
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पटवारियों ने हाल ही में कलेक्टर के खिलाफ ज्ञापन दिया। आरोप है कि कलेक्टर ने पटवारियों के अधिकारों का उल्लंघन करते हुए मनमानी पूर्ण रवैया अपनाया है।जैतहरी तहसील के सभी पटवारियों का वेतन जुलाई 2025 से रोक दिया गया, जिसे अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इस वजह से पटवारी समुदाय में गुस्सा है। उन्होंने इस मुद्दे को बड़ें अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में यह भी बताया कि पटवारियों पर लोक सेवा अधिनियम 2010 के तहत 264625 रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। जो अभी तक निरस्त नहीं किया गया है। जिले के 30 पटवारियों को बिना नोटिस के निलंबित कर दिया गया है। यह सभी मुद्दे पटवारियों के मानसिक तनाव का कारण बन रहे हैं और वे इस पर जवाब की मांग कर रहे हैं।
अनूपपुर जिले में महिला पटवारियों को विशेष रूप से परेशान किया जा रहा है। रात 10 बजे तक उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया जाता है, जिससे उनकी व्यक्तिगत जिंदगी और कामकाजी स्थिति पर असर पड़ता है। इसके अलावा, अवकाश के दिनों में भी काम का दबाव डाला जा रहा है, जो पटवारियों के लिए तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर रहा है।
पटवारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो 25 और 26 फरवरी को रीवा और प्रदेशभर के पटवारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। यदि निराकरण नहीं होता है तो इसके बाद 27 फरवरी से प्रदेशभर में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। इसका जिम्मेदार अनूपपुर जिला कलेक्टर को ठहराया जाएगा।
ज्ञापन के दौरान पटवारी संघ के प्रमुख नेता जैसे जवाहरलाल शुक्ला (संभागीय अध्यक्ष), अनन्त प्रताप सिंह (जिलाध्यक्ष), रवि विश्वकर्मा (जिला सचिव) और अन्य पटवारी उपस्थित थे।
यह खबरें भी पढ़ें..
अब मप्र में पुलिस थाने भी देने लगे विज्ञापन, दैनिक भास्कर में छपे दो थानों के बधाई संदेश
मुंबई में कल भाजपा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण, नजर एमपी के नेताओं पर
एमपी में 10% महंगी होगी बिजली, जनता की जेब पर पड़ेगा भारी बोझ
पुरुषों को पीछे कर आगे निकलीं महिलाएं, एमपी सरकार की नई रिपोर्ट ने चौंकाया
कलेक्टर की कार्यप्रणाली से रोष
वेतन रोकने और 264625 रुपए का अर्थदंड
महिला पटवारियों पर दबाव
सामूहिक अवकाश और आंदोलन की चेतावनी
ज्ञापन के दौरान पटवारी संघ के प्रमुख नेता जैसे जवाहरलाल शुक्ला (संभागीय अध्यक्ष), अनन्त प्रताप सिंह (जिलाध्यक्ष), रवि विश्वकर्मा (जिला सचिव) और अन्य पटवारी उपस्थित थे।
यह खबरें भी पढ़ें..
अब मप्र में पुलिस थाने भी देने लगे विज्ञापन, दैनिक भास्कर में छपे दो थानों के बधाई संदेश
मुंबई में कल भाजपा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण, नजर एमपी के नेताओं पर
एमपी में 10% महंगी होगी बिजली, जनता की जेब पर पड़ेगा भारी बोझ
पुरुषों को पीछे कर आगे निकलीं महिलाएं, एमपी सरकार की नई रिपोर्ट ने चौंकाया
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA