MP में 962 राजस्व अफसरों के तबादले, इसमें पटवारी, नायब तहसीलदार और तहसीलदार शामिल
Amresh Kushwaha | Jun 16, 2026, 09:20 IST
MP में 962 राजस्व अफसरों के तबादले
मध्यप्रदेश में देर रात राजस्व विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भू-संसाधन प्रबंधन आयुक्त कार्यालय ने 723 पटवारियों के तबादले किए है। राजस्व विभाग ने 139 नायब तहसीलदार और 101 तहसीलदार व प्रभारी तहसीलदारों को भी नई जगह भेजा है।
मध्यप्रदेश में 15-16 जून की देर रात राजस्व विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है तबादला नीति की आखिरी तारीख पर राज्य सरकार ने एक साथ तीन बड़े आदेश जारी किए। इनमें पटवारी, नायब तहसीलदार और तहसीलदार तीनों स्तरों पर बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ है।
भू-संसाधन प्रबंधन आयुक्त कार्यालय, ग्वालियर ने 722 पटवारियों के तबादले के आदेश जारी किए है। राजस्व विभाग, भोपाल ने दो अलग-अलग आदेशों के जरिए पहले 139 नायब तहसीलदारों और फिर 101 तहसीलदारों व प्रभारी तहसीलदारों को नई जगह भेजा है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
पटवारी तबादले का यह आदेश भू-संसाधन प्रबंधन आयुक्त द्वारा ग्वालियर से 15 जून 2026 को जारी किया गया है। यह आदेश मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग मंत्रालय भोपाल दिनांक 12 जून 2026 में दिए गए निर्देशों के आधार पर जारी हुआ है।
इसमें प्रदेश के लगभग सभी जिले शामिल हैं। कटनी, बड़वानी, धार, सीहोर, रीवा, राजगढ़, डिंडोरी, टीकमगढ़, बालाघाट, मंडला जैसे दूरदराज के जिलों से लेकर भोपाल, इंदौर, जबलपुर तक के पटवारियों को नए जिले मिले हैं। पटवारी यानी वो सरकारी कर्मचारी जो खेत, जमीन और राजस्व रिकॉर्ड की सबसे बुनियादी कड़ी होते हैं, उनका यह एकमुश्त तबादला असामान्य रूप से बड़ा है।
राजस्व विभाग भोपाल ने 139 नायब तहसीलदार और प्रभारी नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। इनमें भू-संसाधन प्रबंधन विभाग में कार्यरत नायब तहसीलदार भी शामिल हैं।
कुछ अफसरों को उनकी वर्तमान जगह से जिले के कलेक्ट्रेट में लाया गया है तो कुछ को मुख्यालय से जिलों में भेजा गया है। हर्षा वर्मा को देवास से इंदौर, हिमांशु शुक्ला को सतना से सीधी और नरेश सिंह राजपूत को रायसेन से सीहोर भेजा गया है। कई ऐसे अफसर भी हैं जिन्हें भू-संसाधन प्रबंधन (Land Resource Management) के दफ्तरों से जिलों में पदस्थ किया गया है।
इन तबादलों में स्वयं के व्यय पर और प्रशासकीय दो तरह के स्थानांतरण शामिल हैं। प्रशासकीय तबादलों में सरकार यात्रा खर्च देती है, जबकि स्वयं के व्यय वाले तबादलों में अफसर को खुद खर्च उठाना पड़ता है।
वहीं, 101 तहसीलदार और प्रभारी तहसीलदारों के तबादले भी हुए है। इस सूची में भोपाल की साइबर तहसील (Cyber Tehsil) में तैनात कई तहसीलदारों को भी बाहर भेजा गया है। नेहा दुबे को साइबर तहसील भोपाल से नर्मदापुरम, सोनम मौर्य और सुजाता विश्वकर्मा को साइबर तहसील भोपाल से रायसेन भेजा गया है। भू-संसाधन प्रबंधन विभाग में कार्यरत कई प्रभारी तहसीलदार भी जिलों में भेजे गए हैं।
कुछ तहसीलदारों को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान ग्वालियर जैसी जगहों पर भी पदस्थ किया गया है, जो तुलनात्मक रूप से अलग तरह की नियुक्ति है।
ये खबरें भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश में देर रात 155 SAS अफसरों के तबादले, अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर भी शामिल
MP में 10 RTO अधिकारियों के एक साथ तबादले, देखें पूरी लिस्ट
मध्यप्रदेश वित्त विभाग का बड़ा फेरबदल, 68 अफसर इधर-उधर, देखें पूरी लिस्ट
MP में 5 IPS अफसरों को अतिरिक्त प्रभार, गृह विभाग ने जारी किए आदेश
भू-संसाधन प्रबंधन आयुक्त कार्यालय, ग्वालियर ने 722 पटवारियों के तबादले के आदेश जारी किए है। राजस्व विभाग, भोपाल ने दो अलग-अलग आदेशों के जरिए पहले 139 नायब तहसीलदारों और फिर 101 तहसीलदारों व प्रभारी तहसीलदारों को नई जगह भेजा है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
722 पटवारियों का एक झटके में तबादला
इसमें प्रदेश के लगभग सभी जिले शामिल हैं। कटनी, बड़वानी, धार, सीहोर, रीवा, राजगढ़, डिंडोरी, टीकमगढ़, बालाघाट, मंडला जैसे दूरदराज के जिलों से लेकर भोपाल, इंदौर, जबलपुर तक के पटवारियों को नए जिले मिले हैं। पटवारी यानी वो सरकारी कर्मचारी जो खेत, जमीन और राजस्व रिकॉर्ड की सबसे बुनियादी कड़ी होते हैं, उनका यह एकमुश्त तबादला असामान्य रूप से बड़ा है।
139 नायब तहसीलदारों की नई पोस्टिंग
कुछ अफसरों को उनकी वर्तमान जगह से जिले के कलेक्ट्रेट में लाया गया है तो कुछ को मुख्यालय से जिलों में भेजा गया है। हर्षा वर्मा को देवास से इंदौर, हिमांशु शुक्ला को सतना से सीधी और नरेश सिंह राजपूत को रायसेन से सीहोर भेजा गया है। कई ऐसे अफसर भी हैं जिन्हें भू-संसाधन प्रबंधन (Land Resource Management) के दफ्तरों से जिलों में पदस्थ किया गया है।
इन तबादलों में स्वयं के व्यय पर और प्रशासकीय दो तरह के स्थानांतरण शामिल हैं। प्रशासकीय तबादलों में सरकार यात्रा खर्च देती है, जबकि स्वयं के व्यय वाले तबादलों में अफसर को खुद खर्च उठाना पड़ता है।
101 तहसीलदारों के भी बदले ठिकाने
कुछ तहसीलदारों को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान ग्वालियर जैसी जगहों पर भी पदस्थ किया गया है, जो तुलनात्मक रूप से अलग तरह की नियुक्ति है।
ये खबरें भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश में देर रात 155 SAS अफसरों के तबादले, अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर भी शामिल
MP में 10 RTO अधिकारियों के एक साथ तबादले, देखें पूरी लिस्ट
मध्यप्रदेश वित्त विभाग का बड़ा फेरबदल, 68 अफसर इधर-उधर, देखें पूरी लिस्ट
MP में 5 IPS अफसरों को अतिरिक्त प्रभार, गृह विभाग ने जारी किए आदेश
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj