MP में 10 RTO अधिकारियों के एक साथ तबादले, देखें पूरी लिस्ट
Sandeep Kumar | Jun 15, 2026, 23:32 IST
परिवहन विभाग के 10 अधिकारी इधर से उधर
मध्यप्रदेश परिवहन विभाग में 10 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों के तबादले किए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हुआ। सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तुरंत कार्यभार लेने के निर्देश दिए गए।
मध्यप्रदेश शासन के परिवहन विभाग ने एक साथ 10 अधिकारियों के तबादले किए। यह आदेश मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल से जारी हुआ। सभी अधिकारी सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। इन्हें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यह तबादले प्रशासनिक दृष्टि से किए जा रहे हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करना होगा। यह कदम विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया माना जा रहा है।
मध्यप्रदेश वित्त विभाग का बड़ा फेरबदल, 68 अफसर इधर-उधर, देखें पूरी लिस्ट
मध्य प्रदेश का निर्यात चार फीसदी बढ़ा, ट्रम्प टैरिफ भी नहीं रोक पाया रफ्तार
एमपी : डेढ़ लाख शिक्षकों की TET परीक्षा लेगा शिक्षा विभाग, फेल हुए तो जाएगी नौकरी
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, एमपी में बनेगा साइबर रिसर्च सेंटर
किसे कहां मिली नई पोस्टिंग
आदेश के अनुसार दस परिवहन अधिकारियों के तबादले किए गए है
- देवेश बाथम को सिवनी से हटाकर जिला परिवहन अधिकारी (DTO – District Transport Officer) बालाघाट बनाया गया है।
- दीपक माझी को खंडवा से हटाकर प्रभारी अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी मंदसौर और जिला परिवहन अधिकारी आगर मालवा (अतिरिक्त प्रभार) दिया गया है।
- आशुतोष सिंह भदौरिया को जिला परिवहन अधिकारी सीधी से हटाकर प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रीवा भेजा गया है।
- क्षितिज सोनी को दमोह से हटाकर जिला परिवहन अधिकारी अशोकनगर की जिम्मेदारी दी गई है।
- निशा चौहान को देवास से हटाकर सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, संभागीय उप परिवहन आयुक्त, इंदौर भेजा गया है।
- जया बसावा को प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नर्मदापुरम और जिला परिवहन अधिकारी आगर मालवा (अतिरिक्त प्रभार से हटाकर सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी,संभागीय उप परिवहन आयुक्त कार्यालय, उज्जैन भेजा गया है।
- बरखा शुक्ला को इंदौर कार्यालय से जिला परिवहन अधिकारी देवास भेजा गया है।
- स्वाति पाठक को संभागीय उप परिवहन आयुक्त, ग्वालियर से हटाकर जिला परिवहन अधिकारी दमोह और जिला परिवहन अधिकारी टीकमगढ़ (अतिरिक्त प्रभार) दिया गया है।
- राजेश गुप्ता के मामले में एक अलग स्थिति है। उन्हें 01.06.2026 को जिला परिवहन अधिकारी रायसेन किया गया था। अब उन्हें इंदौर में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के रूप में वर्तमान पदस्थापना पर ही बने रहने का आदेश दिया गया है।
- मनीष त्रिपाठी को रीवा से हटाकर सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, संभागीय उप परिवहन आयुक्त कार्यालय, रीवा तथा जिला परिवहन अधिकारी सीधो (अतिरिक्त प्रभार) दिया गया है।
तत्काल कार्यभार लेने के निर्देश
FAQ
मध्यप्रदेश परिवहन विभाग में कितने अधिकारियों के तबादले हुए?
मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने 10 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों के तबादले किए। यह आदेश मंत्रालय, भोपाल से जारी हुआ। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए।- तबादला आदेश कब से प्रभावी है?
यह आदेश जारी होने की तारीख से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना देर किए नई पदस्थापना पर जाना होगा। एक अधिकारी श्री राजेश गुप्ता पहले कार्यभार नहीं ले पाए थे, उन्हें वर्तमान पद पर ही रखा गया है
ये भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश का निर्यात चार फीसदी बढ़ा, ट्रम्प टैरिफ भी नहीं रोक पाया रफ्तार
एमपी : डेढ़ लाख शिक्षकों की TET परीक्षा लेगा शिक्षा विभाग, फेल हुए तो जाएगी नौकरी
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, एमपी में बनेगा साइबर रिसर्च सेंटर
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava