MP में 500 से ज्यादा पटवारियों का ट्रांसफर, अपनी तहसील में जमे पटवारी इधर से उधर

Rohit Sahu | Jun 15, 2025, 08:14 IST
Share
MP patwari news
MP patwari news

मध्यप्रदेश में स्थानांतरण नीति के अंतर्गत अब पटवारियों की गृह तहसील में पोस्टिंग नहीं होगी। इसी क्रम में भू अभिलेख आयुक्त ने शनिवार को 509 पटवारियों के तबादले किए।

मध्य प्रदेश की तबादला नीति के अनुसार किसी पटवारी को उसकी गृह तहसील में नहीं रखा जा सकता। इसी नियम के तहत जिलों में वर्षों से जमे पटवारियों को हटाने की कवायद तेज हुई है। राज्य सरकार ने 17 जून 2025 तक तबादलों की अंतिम तिथि तय की है। इस डेडलाइन के चलते अधिकांश विभागों में तबादलों की प्रक्रिया तेज हो गई है। पटवारियों के बाद अब राजस्व निरीक्षकों की सूची आने की संभावना है।

509 पटवारियों का तबादला

भू अभिलेख कमिश्नर अनुभा श्रीवास्तव ने शनिवार को 509 पटवारियों के एक जिले से दूसरे जिले में तबादले के आदेश जारी किए गए। इन सभी तबादलों में राज्य की तबादला नीति और संविलयन प्रक्रिया को ध्यान में रखा गया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। पटवारियों को 15 दिनों के भीतर अपने नए पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें तय समय में संबंधित जिले में उपस्थित होना होगा।

तबादला आदेश यहां से डाउनलोड करें

कौन हैं पात्र और अपात्र पटवारी

जो पटवारी 16 फरवरी 2024 के पहले नियुक्त हुए हैं, वे ही अन्य जिलों में संविलयन के लिए पात्र माने गए हैं। जिनके खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं, वे इस प्रक्रिया से बाहर रखे गए हैं।

गृह तहसीलों से हटाए जा रहे सभी अधिकारी

नीति के तहत कलेक्टरों को यह अधिकार दिया गया है कि वे गृह तहसीलों में पदस्थ पटवारियों को हटाएं। इसका उद्देश्य स्थानांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाना है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

patwari transfer | mp transfer news | mp new transfer policy

Tags:
  • Patwari
  • पटवारी
  • mp transfer news
  • mp new transfer policy
  • patwari transfer
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर