खेलो एमपी: खिलाड़ियों पर निजी संघों से रजिस्ट्रेशन की पाबंदी
Sanjay Sharma | Jan 12, 2026, 21:09 IST
mp players registration
मध्यप्रदेश में खेलो एमपी यूथ गेम्स को निजी हाथों में सौंपने पर विवाद उठ गया है। खिलाड़ियों ने पंजीयन और शुल्क वसूली का विरोध किया है। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाएं प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पा रही हैं।
NEWS IN Inshort
2. एमपी के खेल ओलंपिक में खेल संघ से पंजीकृत खिलाड़ी ही कर पाएंगे शिरकत।
3. ग्रामीण और आर्थिक कमजोर खिलाड़ियों ने निजी संघों से रजिस्ट्रेशन पर उठाए हैं सवाल ।
4. खेल प्रशिक्षकों ने भी खेल मंत्री और संचालक को नई व्यवस्था के विरोध में पत्र लिखा है।
5. ,खेल संघों को फीस चुकाने में असमर्थ खिलाड़ी सरकारी आयोजन से वंचित होने से हैं नाराज।
News in Detail
इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और एशियन गेम्स ही नहीं बल्कि ओलंपिक जैसी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भी प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। लेकिन अब इस सरकारी आयोजन का निजीकरण करने की तैयारी हो गई है। 13 जनवरी से शुरू हो रहे एमपी यूथ गेम्स में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। पंजीयन निजी क्लब और खेल संघों में कराना होगा। 15 जनवरी तक ब्लॉक स्तर, 16 से 20 जनवरी के बीच जिला स्तर, 21 से 25 जनवरी तक संभाग और 28 से 31 जनवरी तक राज्य स्तरीय स्पर्धाएं होंगी।
खेलो एमपी यूथ गेम्स के लिए मप्र खेल विभाग ने हाल ही में गाइडलाइन में बदलाव किया है। अब विकासखंड से लेकर राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को खेल संघों से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, पिट्टू, रस्साकसी, शतरंज, मलखम्ब जैसे खेलों के लिए खिलाड़ियों को पहले खेल संघों से जुड़ना होगा। पंजीयन के बाद ही खिलाड़ी खेलो एमपी में शामिल हो सकेंगे। प्रतियोगिताएं 13 से 31 जनवरी तक आयोजित होंगी।
सबसे बड़ी विडंबना है कि खेल प्रतिभाओं को निखारने की प्रतियोगिता में ग्रामीण खिलाड़ी शामिल नहीं हो पाएंगे। इसका कारण खेल संघों से संबद्धता की अनिवार्यता है। ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, शतरंज जैसे खेलों के लिए अलग से खेल संघ नहीं होते। ऐसे खिलाड़ी आपस में टीम बनाकर खेलते और प्रशिक्षण लेते हैं। खेलो एमपी के तहत रजिस्ट्रेशन की बाध्यता पर यही खिलाड़ी सवाल उठा रहे हैं।
Documents
beepeeed sangh
खेल प्रशिक्षकों का कहना है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकासखंड से लेकर राज्य स्तर तक होने वाली खेल स्पर्धाओं का खर्च उठा रहा है। खेल संसाधन और सुविधाओं पर सरकार खर्च कर रही है। इसके बावजूद निजी खेल संघ से रजिस्ट्रेशन की बाध्यता बेमानी है। इसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को निखारने से ज्यादा निजी खेल संघों को लाभ पहुंचाना दिख रहा है।
beepeeed sangh
beepeeed sangh
निष्कर्ष
खेलो एमपी यूथ गेम्स – 2026 शेड्यूल
मध्यप्रदेश का ओलंपिक
ब्लॉक स्तर: 10 – 15 जनवरी
जिला स्तर: 16 – 20 जनवरी
संभाग स्तर: 21 – 25 जनवरी
राज्य स्तर: 28 – 31 जनवरी
इन विधाओं की होगी स्पर्धा
विकासखंड, जिला एवं राज्य स्तर
2. बॉक्सिंग
3. एथलेक्टिक्स
4. खो- खो
5. तैराकी
6. मलखम्ब
7. कुश्ती
8. जूडो
9. शतरंज
10. वेटलिफ्टिंग
ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर
2. वॉलीबॉल
3. क्रिकेट
4. बैडमिंटन
5. पिट्टू
6. बास्केटबॉल
7. टेनिस
8. योगासन
9. रस्साकसी
10. कबड्डी
केवल राज्य स्तर
1. आर्चरी
2. ताईक्वांडो
3. क्याकिंग-कैनोइंग
4. रोइंग
5. फेसिंग
6. शूटिंग
7. थ्रो-बॉल
ये भी पढ़ें...
भोपाल के बड़े तालाब पर होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन 11 फरवरी को, रंगारंग समारोह, चैंपियन टीमों को किया जाएगा पुरस्कृत
ऑनलाइन का नियम, लेकिन नेटवर्क ही गायब, कैसे हो 19 विभागों की 100 योजनाओं की मॉनिटरिंग
हाईकोर्ट के आदेश-चाइना मांझे की बिक्री, उपयोग वालों पर हो गैर इरातदन हत्या केस
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari