एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 : जबलपुर के सुनील ने किया टॉप, टॉप-10 में OBC का दबदबा

Sanjay Dhiman | Apr 09, 2026, 23:34 IST
Share
mp-police-constable-final-result-2025-toppers-list-obc-dominance
Photograph: (the sootr)

जैसा द सूत्र ने 8 अप्रैल को बताया था ठीक वैसा ही हुआ। मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के परिणाम 9 अप्रैल को घोषित हुए। जबलपुर के सुनील ने टॉप किया, जबकि टॉप-10 में OBC उम्मीदवारों का दबदबा रहा।

भोपाल. जैसा कि The Sootr ने बताया था कि मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 का फाइनल रिजल्ट 9 अप्रैल को आएगा, वैसा ही हुआ। The Sootr की खबर एक बार फिर सटीक साबित हुई है। हजारों अभ्यर्थियों ने इसके लिए the sootr को धन्यवाद दिया है।

गुरुवार को कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने 7,500 पदों का रिजल्ट जारी किया है। इस भर्ती में करीब 9.78 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 6,525 उम्मीदवारों का अंतिम चयन हुआ है। लंबे इंतजार के बाद आए इस रिजल्ट ने हजारों युवाओं के सपनों को नई दिशा दी है।

रिजल्ट का विश्लेषण देखें तो इस बार OBC वर्ग का दबदबा सामने आया है। टॉप-10 सूची में 7 उम्मीदवार OBC वर्ग से हैं, जबकि कुल सूची में 8 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। अनारक्षित (UR) और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के अभ्यर्थियों ने भी अपनी जगह बनाई है।

ये हैं टॉपर्स

टॉपर्स की बात करें तो जबलपुर के सुनील मीणा ने 169.01105 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर भी जबलपुर के ही अंकित रघुवंशी रहे, जिन्हें 166.60661 अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर नीमच के दीपक जाट (165.95321) रहे, जबकि चौथे स्थान पर रीवा के आदर्श सेन (165.15156) ने जगह बनाई। पांचवें स्थान पर भोपाल के सूरज मसीह (163.64948) रहे।

इसके बाद छठे स्थान पर भोपाल के देवेंद्र मेवाड़ा (163.36826), सातवें स्थान पर भोपाल की आरती चौहान (162.7576), आठवें स्थान पर सागर की रचना नामदेव (161.93476), नौवें स्थान पर नीमच के बबलू राठौर (161.47023) और दसवें स्थान पर उज्जैन के यातेंद्र सिंह (161.29776) शामिल हैं।

टॉप-10 उम्मीदवार:

  1. सुनील मीणा (जबलपुर) – 169.01105 अंक
  2. अंकित रघुवंशी (जबलपुर) – 166.60661 अंक
  3. दीपक जाट (नीमच) – 165.95321 अंक
  4. आदर्श सेन (रीवा) – 165.15156 अंक
  5. सूरज मसीह (भोपाल) – 163.64948 अंक
  6. देवेंद्र मेवाड़ा (भोपाल) – 163.36826 अंक
  7. आर्टी चौहान (भोपाल) – 162.7576 अंक
  8. रचना नामदेव (सागर) – 161.93476 अंक
  9. बबलू राठौर (नीमच) – 161.47023 अंक
  10. यातेंद्र सिंह (उज्जैन) – 161.29776 अंक

जनवरी में आया था पहले चरण का रिजल्ट

भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में 57,985 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। इस चरण का परिणाम 25 जनवरी 2026 को घोषित किया गया था, जिसके बाद अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की गई।

मेहनत का मिला परिणाम

इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट कई मायनों में खास रहा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भागीदारी और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच चयनित उम्मीदवारों ने अपनी मेहनत का दम दिखाया। अब चयनित अभ्यर्थियों के लिए आगे की नियुक्ति प्रक्रिया और प्रशिक्षण का रास्ता साफ हो गया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंतजार खत्म! आ गया एमपी पुलिस भर्ती 2025 रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

एमपी पुलिस बैंड आरक्षक भर्ती में 679 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन, इन बातों का रखें ध्यान

तीसरी बार बदली एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख, अब 29 अप्रैल को

एमपी पुलिस का सुस्त एक्शन, फीडबैक में कड़वा रिएक्शन

Tags:
  • OBC
  • कर्मचारी चयन बोर्ड
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • MPESB
  • एमपी पुलिस भर्ती 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई