सोने से पहले MP पुलिस के जवान करेंगे रामायण का पाठ! कांग्रेस ने उठाए धार्मिक स्वतंत्रता पर सवाल
Sourabh Bhatnagar | Updated:
mp-police-constable-training-Include-Ramayan-Recitation
मध्य प्रदेश पुलिस के नए आरक्षकों को ट्रेनिंग के दौरान रामायण पाठ करने की सलाह दी गई है। हालांकि, कांग्रेस ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करार दिया है।
मध्य प्रदेश पुलिस में चयनित नए जवानों के लिए एक खास पहल की गई है। पुलिस मुख्यालय ने सभी नव नियुक्त आरक्षकों को रामायण (Ramayan) के पाठ की सलाह दी है। पुलिस मुख्यालय के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसकी जानकारी दी, जो कुछ हद तक विवादास्पद भी बन गया है।
खबर यह भी...मध्य प्रदेश पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई, SI-ASI समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें वजह...
विपक्षी दल कांग्रेस ने इस पहल पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज सिद्दीकी ने कहा कि यह धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन हो सकता है। उनका कहना है कि संविधान के तहत हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है, और किसी को भी धार्मिक ग्रंथ पढ़ने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का काम कानून और व्यवस्था बनाए रखना है, न कि किसी खास धर्म को बढ़ावा देना।
खबर यह भी...मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक के बाद अब एएसआई लापता, एक साल से बिना ड्यूटी ले रहा सैलरी
राजाबाबू सिंह ने बताया कि मप्र पुलिस के आठ प्रशिक्षण स्कूलों में 4,000 से अधिक नव आरक्षकों की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। इसके तहत अब उन्हें नवीनतम तकनीकी और अपराध निरोधक कानूनों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। 1 जुलाई 2024 से लागू न्यू क्रिमिनल लॉ के मद्देनजर, पुलिस कॉन्स्टेबल के बेसिक कोर्स में कुछ आवश्यक संशोधन भी किए गए हैं। प्रशिक्षण में नई तकनीकी, जैसे कि ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस, पर भी ध्यान दिया जाएगा।
राजा बाबू सिंह 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश के साथ दिल्ली में बीएसएफ मुख्यालय, जम्मू-कश्मीर में आईजी बीएसएफ और आईटीबीपी में भी सेवाएं दी हैं। ग्वालियर जोन में एडीजी रहते हुए उन्होंने हजारों भागवत गीता की प्रतियां वितरित की थीं। बीएसएफ के आईजी कश्मीर रहते हुए उन्होंने श्रीनगर में 20 किलोमीटर लंबी साइकिल तिरंगा रैली आयोजित की थी। दिसंबर 1992 में वे अयोध्या गए थे। उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए एक ईंट समर्पित की थी। उस समय रामलला के दर्शन कर पूजित ईंट समर्पित की थी।
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
रामायण गाथा | मप्र पुलिसकर्मी | MP Police | मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय | एडीजी राजाबाबू सिंह | MP Constable | MP constables | mp constable bharti | एमपी पुलिस के जवान करेंगे रामायण का पाठ Ramcharitmanas, Police constables should recite Ramcharitmanas during training, IPS Rajababu Singh, IPS Rajababu suggestion, Police constables Training, MP Police constables Training, Bhopal
रामायण के पाठ से मानसिक शांति मिलेगी
राजाबाबू सिंह ने नव आरक्षकों को सोने से पर रामचरित मानस का पाठ करने की सलाह दी। उनका कहना था कि भगवान राम का जीवन बहुत प्रेरणादायक है, जिसमें उन्होंने 14 साल का वनवास सहन किया और अपने कर्तव्यों को निभाया। उन्होंने कहा, "भगवान राम ने 14 साल का वनवास स्वीकार किया। जब भगवान राम माता-पिता की आज्ञा मानते हुए वन में रह सकते हैं, तो आप ट्रेनिंग के दौरान घर-परिवार से दूर क्यों नहीं रह सकते?" उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम का जीवन एक प्रेरणा है। उन्होंने कठिनाइयों का सामना किया और रावण से लड़ने के लिए वानरों की सेना तैयार की। एडीजी ने सुझाव दिया कि नव आरक्षक रोज रात सोने से पहले राम चरित मानस का पाठ करें। यह उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रेरणा देगा।
क्या है मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा रामायण पाठ की सलाह का मामला?
| |
कांग्रेस बोली- यह धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन
खबर यह भी...मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक के बाद अब एएसआई लापता, एक साल से बिना ड्यूटी ले रहा सैलरी
प्रशिक्षण प्रक्रिया में बदलाव
रामायण पढ़ने के सुझाव पर मुस्लिम वर्ग के आरक्षक क्या बोले?
एडीजी के रामायण पढ़ने के सुझाव पर नव आरक्षकों ने इसे सकारात्मक रूप में लिया। मुस्लिम वर्ग के आरक्षकों ने भी इसका समर्थन किया। मीडिया से बातचीत में भोपाल पुलिस ट्रेनिंग की उस्मानी शबनम कहती हैं, राम जी ने 14 साल का वनवास स्वीकार किया। इससे हमें सीख लेना चाहिए। रामचरित मानस का पाठ हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगा। वहीं अयान महमूद खान ने कहा, राम हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। रामचरित मानस का पाठ करने से मन शांत रहेगा और हम मोटिवेटेड रहेंगे। यह सुझाव अच्छा है, हम इसे अपनाएंगे।
कौन हैं राजा बाबू सिंह?
FAQ
- क्या मप्र पुलिस में ट्रेनिंग के दौरान रामायण पाठ करना अनिवार्य है?
मप्र पुलिस के नव आरक्षकों को रामायण पाठ करने की सलाह दी गई है, लेकिन इसे अनिवार्य नहीं किया गया है। यह एक सुझाव है जो जवानों को मानसिक शांति और प्रेरणा प्रदान करने के लिए दिया गया है। - क्या कांग्रेस ने मप्र पुलिस में ट्रेनिंग के दौरान रामायण पाठ करने का विरोध किया है?
जी हां, कांग्रेस ने मप्र पुलिस के इस कदम का विरोध किया है। उनका कहना है कि धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के तहत किसी भी धर्म के ग्रंथ को पढ़ने के लिए किसी को बाध्य नहीं किया जा सकता।
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
रामायण गाथा | मप्र पुलिसकर्मी | MP Police | मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय | एडीजी राजाबाबू सिंह | MP Constable | MP constables | mp constable bharti | एमपी पुलिस के जवान करेंगे रामायण का पाठ Ramcharitmanas, Police constables should recite Ramcharitmanas during training, IPS Rajababu Singh, IPS Rajababu suggestion, Police constables Training, MP Police constables Training, Bhopal
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल
By VINAY VERMA