एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती: वेटिंग लिस्ट से 1000 अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
Sanjay Sharma | Jan 22, 2026, 20:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती-2023 में वेटिंग लिस्ट के 1000 अभ्यर्थियों को जल्द वर्दी पहनने का मौका मिलेगा। मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन के बाद चयनित होंगे।
NEWS IN SHORT
- मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती में वेटिंग लिस्ट से 1000 अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
- 800 चयनित अभ्यर्थी मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहे हैं।
- चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने से खाली पदों को वेटिंग लिस्ट से भरा जाएगा।
- पुलिस विभाग ने वेटिंग लिस्ट से 379 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए नोटिस भेजा।
- भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े के कारण चयनित अभ्यर्थियों का गायब होना अधिकारियों के लिए चिंता का कारण है।
NEWS IN DETAIL
यह खबरें भी पढ़ें..
एमपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र ईएसबी ने किए जारी
अगस्त 2023 में हुई थी एमपी पुलिस आरक्षक परीक्षा
भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद पुलिस मुख्यालय की चयन शाखा द्वारा ओबीसी आरक्षण के तहत 13 फीसदी पदों को होल्ड कर 6420 पदों पर चयन सूची जारी की थी। अगले दो महीनों में इन अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 5000 नियुक्ति पत्र जारी किए गए लेकिन इनमें से 800 से 1000 अभ्यर्थी प्रशिक्षण लेने ही नहीं पहुंचे।
प्रशिक्षण से गायब एक हजार अभ्यर्थी
1000 से ज्यादा अभ्यर्थियों को चयन शाखा दो से तीन बार नोटिस जारी कर चुकी है। ये पद चयनित अभ्यर्थियों के गायब रहने से पद खाली हैं। वेटिंग अभ्यर्थी इन खाली पदों पर नियुक्ति के अवसर की आस लगाए बैठे हैं। हांलाकि बीते दिनों चयन शाखा ने 379 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इन अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के लिए नोटिस जारी किया है।
यह खबरें भी पढ़ें..
एमपी पुलिस का अपना पोलारिस क्लाउड सिस्टम, सिक्योर रहेगा पुलिस का डेटा
वेटिंग लिस्ट से जल्द भरे जाएंगे खाली पद
जल्द ही दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी। इस पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि चयन शाखा इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने में जुटी है। ताकि मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती 2025 की चयन सूची आते ही उस पर नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
यह खबरें भी पढ़ें..
जनवरी में आएगा एमपी पुलिस भर्ती 2025 का रिजल्ट, अप्रैल से भर्ती की तैयारी
फर्जीवाड़े में फंसने से गायब होने का अंदेशा
आरक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को पास कराने के फर्जीवाड़े के मामले आए थे। भर्ती परीक्षा में धांधली की शिकायतों पर बायोमैट्रिक डेटा से छेड़छाड़ और अभ्यर्थी की जगह सॉल्वर बैठाने की भी शिकायतें हुई थीं। जांच में सिलिकॉन फिंगरप्रिंट क्लोनिंग, आधार कार्ड में फोटो अपडेट कर सॉल्वर बैठाए गए थे। ग्वालियर, भिंड और मुरैना में सक्रिय गिरोह 5 से 10 लाख रुपए में फर्जी चयन का खेल हुआ था।
चयन के बाद पहली बार इतने अभ्यर्थी गायब :
यह खबरें भी पढ़ें..
एमपी पुलिस भर्ती बोर्ड का भव्य भवन ले रहा आकार, पुलिस भर्ती का सपना करेगा साकार
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA