पुलिस मुख्यालय में महिला को पीछे से पकड़ लिया SI ने, चिल्लाई तब जाकर...

Shreya Nakade | Published:
Share
एसआई की महिला सफाई कर्मी से बदसलुकी
एसआई की महिला सफाई कर्मी से बदसलुकी

मध्य प्रदेश के पुलिस मुख्यालय से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला सफाई कर्मी के साथ एक इंस्पेक्टर छेड़छाड़ करता पकड़ा गया है...

महिला सुरक्षा के मामले में मध्य प्रदेश से फिर से परेशान करने वाली घटना सामने आई है। दूर- दराज के इलाके तो छोड़िए पुलिस मुख्यालय में भी अब महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बीते दिनों सीधी रेप कांड के खुलासे के बाद अब महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ की आग राजधानी स्थित पुलिस मुख्यालय तक भी पहुंच गई है। रविवार को भोपाल स्थित मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में एक एसआई के महिला सफाई कर्मी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

एसआई ने सफाई कर्मी से की छेड़-छाड़


महिला से बदसलूकी का मामला मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की इंटेलिजेंस विंग के तहत आने वाले स्टेट सिचुएशन सेंटर का है। रविवार सुबह एक महिला सफाई कर्मी दफ्तर के अंदर सफाई करने पहुंची थी। इस समय एसआई पीयूष मणि तिवारी कमरे में ही मौजूद था। सफाईकर्मी ने उसे बाहर जाने कहा। इस पर एसआई तिवारी ने महिला से सफाई जारी रखने को कहा, वह बाहर नहीं गया।

थोड़ी देर बार एसआई ने मौका देखते ही पीछे से महिला सफाईकर्मी को पकड़ लिया। महिला के विरोध करने के बाद भी एसआई ने उसे नहीं छोड़ा साथ हीपीयूष मणि तिवारी महिला के साथ बदतमीजी करने लगा। महिला के शोर मचाने पर पुलिस मुख्यालय के अन्य लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने महिला को एसआई के चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद महिला पुलिसकर्मी ने जहांगीराबाद थाने में एसआई के खिलाफ आवेदन दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...

बच्चे थे मामा- मौसी के घर और स्कूलों ने बांट दिया मिड-डे-मील

SI को सस्पेंड कर दिया है


इंटेलिजेंस विंग के आईजी अंशुमान सिंह ने द सूत्र को बताया कि उन्हें इस मामले में सुपरवाइजर की ओर से लिखित में सूचना मिली है। मामला बेहद गंभीर है, इसलिए तत्काल प्रभाव से संबंधित सब इंस्पेक्टर पीयूष मणि तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पीड़ित महिला FIR करने के लिए स्वतंत्र है। पुलिस नियमानुसार कार्यवाही करेगी।

क्या है स्टेट सिचुएशन सेंटर ?


स्टेट इंटेलिजेंस विंग के तहत आने वाला स्टेट सिचुएशन सेंटर,पुलिस की एक बेहद महत्वपूर्ण शाखा होती है। पूरे प्रदेश की हर हरकत पर इस इस शाखा के अधिकारी- कर्मचारी बेहद पैनी नजर रखते हैं। नेताओं के दौरों, सभाओं और लॉ- एंड ऑर्डर की स्थिति पर इस विंग की पहनी नजर रहती है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर वीडियो रिकॉर्डिंग्स की फीड लेने की जिम्मेदारी भी इनके पास रहती है। संदेह होने पर यह विंग संबंधित व्यक्तियों की कॉल रिकॉर्डिंग भी करती है। संक्षेप में कहें तो प्रदेश की नब्ज पर इस विंग की पैनी नजर रहती है। यह विंग 24 घंटे काम करती है, जिसमें हर समय 8 से 10 लोग सक्रिय रूप से काम करते हैं।

thesootr links






सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • महिला सुरक्षा
  • पुलिस मुख्यालय राजस्थान
  • एसआई ने सफाई कर्मी से की छेड़-छाड़
  • पीयूष मणि तिवारी
  • महिला के साथ बदतमीजी
  • क्या है स्टेट इंटेलिजेंस विंग
  • पुलिस मुख्यालय में ही महिला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर