एमपी में बनकर तैयार हुआ पहला पुलिस अस्पताल, मिलेंगी कई सुविधाएं
Ravi Singh | Nov 19, 2024, 17:59 IST
्
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहला राज्य स्तरीय पुलिस अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। इससे एमपी पुलिस और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
मध्य प्रदेश पुलिस के लिए अच्छी खबर है। राजधानी भोपाल में प्रदेश का पहला राज्य स्तरीय पुलिस अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। इससे एमपी पुलिस और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। 50 बेड का यह अस्पताल करीब 12 करोड़ की लागत से बना है। सीएम मोहन जल्द ही इसका उद्घाटन कर सकते हैं।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर बने Police Hospital में शिशु रोग, स्त्री रोग, दंत रोग, नेत्र जैसे कई विभाग होंगे। फिलहाल इस अस्पताल को ओपीडी से शुरू किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अस्पताल बनने से पहले यहां पुलिस बटालियन में पुलिस डिस्पेंसरी हुआ करती थी।
पहली मंजिल पर इस अस्पताल में 50 बेड वाले दो पुरुष और एक महिला वार्ड है। इसके साथ ही बच्चों के इलाज के लिए भी एक वार्ड बनाया गया है, जिसमें 5 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एक महिला वार्ड, ओटी, हाई डिपेंडेंसी यूनिट और रिकवरी रूम की व्यवस्था की गई है। इस अस्पताल का हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जो 8068700128 है।
पहले चरण में पुलिस अस्पताल में ओपीडी, फार्मा, पैथोलॉजी और एक्स-रे जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। वहीं, दूसरे चरण में सोनोग्राफी और लेबर क्लीनिक जैसी कई अन्य सुविधाएं शुरू की जाएंगी। आपको बता दें, स्वास्थ्य विभाग की मदद से डॉक्टर और स्टाफ लाया गया है। अस्पताल की अधीक्षक डॉ. रूही चंद्रा को नियुक्त किया गया है।
अस्पताल में होंगे कई विभाग
करोड़ों की लागत से तैयार अस्पताल
इस अस्पताल का निर्माण कुल 12.51 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। भवन निर्माण और फर्नीचर की लागत 10.41 करोड़ रुपए थी, जबकि चिकित्सा उपकरण 2.1 करोड़ रुपए में खरीदे गए। इस प्रकार अस्पताल की कुल लागत 12.51 करोड़ रुपए है।
मिलेगी कई सुविधा
अस्पताल की अधीक्षक नियुक्त
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari