इंस्पेक्टर से 372 बने DySP, लेकिन अब 50 से ज्यादा की जाएगी थानेदारी, जो पदोन्नत नहीं वह भी कार्यवाहक रहेंगे

Sanjay Gupta & Neel Tiwari | Jul 14, 2026, 13:36 IST
Share
एमपी पुलिस प्रमोशन: 372 टीआई बने डीएसपी
एमपी पुलिस प्रमोशन: 372 टीआई बने डीएसपी

द सूत्र द्वारा लगातार सीएम के गृह विभाग में पदोन्नति का मुद्दा उठाया गया था। इसके बाद पीएससी के साथ पुलिस विभाग की चर्चा हुई। इसमें दो दिन तक भोपाल में डीपीसी चली। इसके बाद अब कुल 372 अधिकारी पदोन्नत होकर डीएसपी हो गए हैं।

सीएम मोहन यादव के गृह विभाग में भी आखिरकार डीपीसी होकर पदोन्नति हो गई है। इसमें कुल 372 अधिकारी पदोन्नत हुए हैं। वहीं विशेष पुलिस महानिदेशक आदर्श कटियार ने एक अहम आदेश और जारी किया है। जो कार्यवाहक हैं लेकिन पदोन्नत नहीं हो सके हैं, उन्हें कार्यवाहक ही रहने दिया जाएगा और डिमोशन (या पदावनत) नहीं किया जाएगा।

एमपी पुलिस कार्यवाहक 183 डीएसपी में निराशा, सीएम के गृह विभाग में ही पदोन्नति की हलचल नहीं

लेकिन अब जाएगी थानेदारी

लेकिन इसके साथ ही अब 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों की थानेदारी जाएगी। कारण है कि कई पुलिस अधिकारियों ने कार्यवाहक डीएसपी का पद लेने से इंकार कर दिया था। इसके चलते वह इंस्पेक्टर होकर टीआई पद पर ही पदस्थ थे।

सूची में 261 कार्यवाहक डीएसपी और इंस्पेक्टर डीएसपी बने हैं, इसमें से 50 से ज्यादा अधिकारी ऐसे हैं जो अभी भी थानों में टीआई हैं। जो अब डीएसपी बन गए हैं उन्हें थाने छोड़ने होंगे।

द सूत्र पर देखे पूरी सूची...

इंदौर से इनकी जाएगी टीआई-गिरी

इंदौर की बात करें तो छोटी ग्वालटोली में पदस्थ संजू कामले, परदेसीपुरा थाने में पदस्थ आरडी कानवा, चंद्रावतीगंज में विनय आर्य, इन सभी को थानेदारी छोड़नी होगी। वहीं कुछ टीआई की विभागीय जांच होने के चलते पदोन्नति नहीं मिली है।

60fbd339-c06
60fbd339-c06

इस तरह पदोन्नत हुए अधिकारी

  • इंस्पेक्टर कैटेगरी और कार्यवाहक डीएसपी में 261 अधिकारी पदोन्नत होकर डीएसपी बने।
  • इंस्पेक्टर विसबल व कंपनी कमांडर कैटेगरी के 54 अधिकारी पदोन्नत हुए।
  • रक्षित इंस्पेक्टर कैटेगरी में 30 अधिकारी पदोन्नत हुए।
  • निरीक्षक रेडियो में दो, विशेष शाखा में 16, आर्म्स कार्यालय में दो, अंगुली चिन्ह विभाग में दो, शीघ्रलेखक वर्ग में दो, एम कार्यालय में दो, फोटो शाखा में एक और क्यूडी शाखा में दो अधिकारी पदोन्नत होकर डीएसपी बने हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...

MP News. पुलिस प्रमोशन: प्रधान आरक्षक बने सैकड़ों पुलिसकर्मी, आदेश जारी

मध्यप्रदेश पुलिस के 168 सूबेदार बने रक्षित निरीक्षक, पदोन्नति आदेश जारी हुआ

प्रमोशन से सीधे डिमोशन! MP के 15 हजार पुलिसकर्मियों का छिन सकता है बढ़ा पद

एमपी पुलिस अब अंतरिक्ष से रखेगी अपराधियों पर नजर, लॉन्च करेगी 18 सैटेलाइट

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी पुलिस
  • मध्यप्रदेश पुलिस
  • गृह विभाग
  • डीएसपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती