पीएचक्यू ने दी सख्त चेतावनी: आपराधिक मामलों में फंसे पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगी पदस्थापना

Sandeep Kumar | Jun 17, 2025, 23:57 IST
Share
mp-police-orders-against-tainted
mp-police-orders-against-tainted

भोपाल पुलिस मुख्यालय ने आपराधिक प्रकरणों और विभागीय जांच में संलिप्त पुलिसकर्मियों को तैनात न करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश थानों और अधिकारियों के कार्यालयों के लिए है।

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने एक आदेश जारी किया है। प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों और SP को निर्देश दिए गए हैं कि जिन पुलिसकर्मियों पर आपराधिक मामले लंबित हैं। उन्हें महत्वपूर्ण पद पर तैनात न किया जाए। यह आदेश 15 अक्टूबर 2014 के परिपत्र के तहत दिया गया है। इस परिपत्र में भी ऐसे पुलिसकर्मियों की तैनाती पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे।

859fdcad-34d
859fdcad-34d

लापरवाही पर विशेष चेतावनी

विशेष महानिदेशक की तरफ से जारी पत्र में यह कहा गया है कि कुछ पुलिस इकाइयां इन निर्देशों की अनदेखी कर रही हैं। पीएचक्यू ने फिर से निर्देश दिया है कि जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण लंबित हैं। या फिर जो गंभीर आरोपों में विभागीय जांच का सामना कर रहे हैं, उन्हें किसी भी ड्यूटी पर तैनात नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए... सीएम मोहन यादव बोले- भोपाल मेट्रो का काम सितंबर तक पूरा करें, पीएम मोदी से कराएंगे लोकार्पण

ये खबर भी पढ़िए... MP पुलिस विभाग के ऑफिसों में तबादले, लंबे समय से जमे रीडर-स्टेनो के होंगे ट्रांसफर

पालन प्रतिवेदन भेजने का आदेश

पीएचक्यू ने सभी इकाइयों से तैनात पुलिसकर्मियों की पहचान करने को कहा है। इकाइयों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। सभी इकाइयों को पुलिसकर्मियों का पालन प्रतिवेदन सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) को ईमेल aig_admin2@mppolice.gov.in पर भेजने को कहा गया है। पीएचक्यू ने इस निर्देश के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कड़ी चेतावनी दी है। इसका उद्देश्य पुलिस विभाग की साख, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना है।

ये खबर भी पढ़िए... बिजली शिकायत : समाधान के लिए VIP उपभोक्ताओं को मिलेगी विशेष सुविधा

ये खबर भी पढ़िए... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इंदौर-बड़वानी दौरा निरस्त, मौसम के चलते फ्लाइट उड़ना मुश्किल थी

यह आदेश पुलिस विभाग में पारदर्शिता, जवाबदेही और साख सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया है। इसका पालन विभाग में अनुशासन और कार्यप्रणाली को बढ़ावा देगा। इससे पुलिस के प्रति आम जनता का विश्वास भी बढ़ेगा।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

पीएचक्यू एमपी | MP News

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • पुलिस विभाग
  • पीएचक्यू एमपी
  • phq
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा