पुलिस भर्ती बोर्ड के लिए सरकार का हाथ तंग : न बोर्ड का गठन हुआ न बिल्डिंग बनाने पूरा बजट मिला
Sanjay Sharma | Published:
Photograph: (the sootr)
MP में पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन 2026 में भी टलता दिख रहा है। श्यामला हिल्स में 20 करोड़ के भवन के लिए सिर्फ 6 करोड़ मिले। 40% काम के बाद 3 माह से निर्माण बंद। सरकार ने अन्य बोर्ड में नियुक्तियां कीं, पर पुलिस बोर्ड भूली।
News in short
2. 20 करोड़ के भवन के लिए सिर्फ 6 करोड़ मिले, काम रुका
3. श्यामला हिल्स में 40% भवन बनने के बाद 3 माह से काम बंद
4. सरकार ने दर्जन भर बोर्ड में नियुक्ति की, पुलिस बोर्ड भूली
5. बोर्ड नहीं बनने से पुलिस में नियमित भर्ती-नियुक्ति पिछड़ेगी
News in Detail
नियुक्तियां की बाढ़ लेकिन पुलिस भर्ती बोर्ड को भूली सरकार
भवन निर्माण के लिए बजट की तंगी
कार्पोरेशन को पुलिस मुख्यालय से अब तक केवल 6 करोड़ रुपए ही मिले हैं। इस वजह से केवल 40 फीसदी ही काम हो पाया है। कार्पोरेशन बीते 6 माह से बजट की मांग कर रहा है। इसके बदले में केवल कोरे आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। जिस वजह से अब निर्माण एजेंसी ने काम ही बंद कर दिया है।
देरी से पिछड़ेंगी महकमे में भर्ती–नियुक्ति
पुलिस भर्ती बोर्ड के पास केवल अपने महकमे की भर्तियों की जवाबदारी सौंपी गई है। बोर्ड के पास न केवल खाली पद बल्कि आगामी महीनों में होने वाली सेवानिवृत्ति का अपडेट डेटा मौजूद होगा। इस डेटा को बोर्ड ही अपडेट रखेगा। इससे नियमित भर्तियां निकाली जा सकेंगी और पदों के खाली होने से बल की स्थिति नहीं बनेगी।
राशि मिलते ही तेजी से पूरा कराएंगे निर्माण
FAQ
- पुलिस भर्ती बोर्ड का भवन निर्माण क्यों रुक गया है?
श्यामला हिल्स में पुलिस भर्ती बोर्ड के भवन के लिए सरकार ने 20 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। पर पुलिस हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को अब तक सिर्फ 6 करोड़ मिले हैं। 14 करोड़ बकाया हैं। राशि नहीं मिलने से 40% निर्माण के बाद 3 माह से काम बंद है। कार्पोरेशन 6 माह से बजट मांग रहा है। - पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन में देरी से क्या असर पड़ेगा?
सरकार ने 2026 से पुलिस भर्ती बोर्ड के जरिए नियमित भर्ती का दावा किया था। बोर्ड के पास खाली पद और सेवानिवृत्ति का डेटा रखना था। गठन में देरी और बजट नहीं मिलने से भर्ती प्रक्रिया लटक गई है। इससे पुलिस में जवान से लेकर अन्य स्तर के खाली पद भरने में देरी होगी। - सरकार ने दूसरे बोर्ड में नियुक्तियां कीं पर पुलिस बोर्ड क्यों भूली?
बीते 10 दिनों में प्रदेश में दर्जन भर बोर्ड और निगम मंडलों में नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। पर पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया। न बोर्ड बना, न 20 करोड़ के भवन के लिए पूरा बजट दिया। सिर्फ 6 करोड़ देकर भूल गई, जिससे निर्माण अधूरा है।
कोर एरिया में बांध विस्थापितों से मिले जीतू पटवारी!, वन विभाग कर रहा FIR की तैयारी
एमपी पुलिस को मिलेगा दोगुना इनाम, 50 हजार तक दे सकेंगे DGP, सीएम मोहन यादव ने दी मंजूरी
एमपी में अफसरों की सवारी पर हर महीने खर्च हो रहे करोड़ों, पेट्रोल-डीजल बचाने सरकार जल्द लाएगी नया आदेश
एमपी में कांग्रेस का नया दांव, पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को देगी खुला समर्थन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari