DGP कैलाश मकवाना बोले- पुलिस में 19 हजार पद खाली, कैडर मिसमैनेजमेंट के चलते DSP से SP नहीं बन पाए

Sanjay Gupta | Jun 30, 2025, 11:39 IST
Share
Mp asi bharti dgp
Mp asi bharti dgp

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाना की कोशिशों के बावजूद मध्य प्रदेश में 500 एसआई और 7500 सिपाही पदों की भर्ती अटकी हुई है, क्योंकि फाइल पुलिस मुख्यालय भोपाल में लंबित है।

MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाना पुलिस भर्ती के लिए काफी पहल कर रहे हैं। इसके बाद भी एसआई के 500 पद और सिपाही के 7500 पद के लिए भर्ती अटकी हुई है। फाइल पुलिस मुख्यालय में घूम रही है। भर्ती और प्रमोशन को लेकर डीजीपी कैलाश मकवाना ने इंदौर में खुलकर बात रखी। वे रविवार को यहां इंदौर जोन की बैठक लेने के लिए आए हुए थे।

डीएसपी से एसपी की पदोन्नति पर बोले मकवाना

सीधी भर्ती के जरिए डीएसपी के 20-20 साल बाद भी एसपी नहीं बनने पर मकवाना ने कहा कि पदोन्नति समय पर होना चाहिए, लेकिन कैडर मिसमैनेजमेंट के चलते यह नहीं हो पाया। बीच में डीएसपी के बड़े-बड़े बैच आ गए, इसके चलते प्रमोशन में दिक्कत हुई है। कई बातों पर विचार चल रहा है कि आगे कैडर मैनेजमेंट कैसे किया जाए। सीनियर एएसपी जो सालों से एसपी नहीं बन पाए, क्या उन्हें जिले की कमान मिलेगी, इस पर मकवाना ने कहा कि अभी ऐसा कोई विचार नहीं है लेकिन पदोन्नति पर जरूर मंथन हो रहा है।

एसआई भर्ती में क्या स्थिति

मकवाना ने भर्ती को लेकर कहा कि पुलिस में 18-19 हजार पद रिक्त हैं। एसआई के ही दो हजार पद रिक्त हैं, लेकिन अभी हम केवल 500 पर भर्ती कर रहे हैं। यदि एक साथ इतने पद भरेंगे तो फिर इनके प्रमोशन में लंबा समय लगेगा और इंतजार करना होगा। जैसे कि डीएसपी के बड़े बैच आने पर एसपी बनने में समय लग रहा है।

यह भी पढ़ें...कैट का डीजीपी चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप से इनकार, प्रक्रिया जारी रहेगी

भर्ती की फाइल अटकी हुई है

उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय से 8000 पद (500 एसआई और 7500 सिपाही) के लिए डिमांड ईएसबी चली गई थी, इसके बाद प्रक्रिया तय हो गई। परीक्षा के लिए ईएसबी ने जुलाई-अगस्त की विंडो रख ली, लेकिन इसके बाद पदों के वर्गीकरण के लिए फाइल ईएसबी से फिर पुलिस मुख्यालय गई तो दो महीने से नहीं लौटी है। अब ईएसबी के पास जुलाई-अगस्त की विंडो भी नहीं बची है। जब तक मुख्यालय से फाइल लौटकर नहीं आएगी, यह पदों का विज्ञापन जारी नहीं होगा।

यह भी पढ़ें...डीजीपी की समीक्षा बैठक से सुधरेंगे मध्यप्रदेश पुलिस के हालात!

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

MP Police | Indore | MP News

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • Indore
  • MP Police
  • एसआई
  • पुलिस मुख्यालय भोपाल
  • डीजीपी कैलाश मकवाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच