MP गजब है : बीजेपी जिला अध्यक्ष के स्वागत बैनर में लगा दिया कांग्रेस पार्षद का फोटो

Rohit Sahu | Mar 09, 2025, 13:56 IST
Share
mp news anupur
mp news anupur

अनूपपुर में बीजेपी जिला अध्यक्ष के स्वागत बैनर पर कांग्रेस पार्षद की फोटो लगा दी गई। जिसके बाद क्षेत्रीय नेता उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाने लगे।

मध्य प्रदेश की राजनीति में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है। अब अनूपपुर में अनोखा मामला देखने मिला। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष के स्वागत बैनर पर कांग्रेस पार्षद की फोटो लगा दी गई। घटना के बाद क्षेत्र की राजनीति में हंगामा मच गया। मामला अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर पालिका में भाजपा पार्षदों ने एक स्वागत कार्यक्रम का है। हालांकि हंगामा होने के बाद बैनर-पोस्टर हटा दिए गए।

कांग्रेस पार्षद विमला पटेल का फोटो लगा

दरअसल पहली बार नगर आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह के लिए जगह-जगह बैनर लगाए गए। लेकिन एक बैनर पर कांग्रेस पार्षद विमला पटेल की तस्वीर भी नजर आ गई। मामला तेजी से फैल गया जिससे क्षेत्र के कांग्रेस नेता पार्षद के बीजेपी में जाने की अटकलें लगाने लगे।

फोटो देखकर कांग्रेस पार्षद भड़कीं

जब कांग्रेस पार्षद विमला पटेल (Vimla Patel) को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने भाजपा नेताओं को फोन कर बैनर हटाने की मांग की। उनका कहना था कि इस घटना से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है और पार्टी नेताओं को उन्हें सफाई देनी पड़ी। इस तरह का कृत्य उनकी छवि खराब करने के लिए किया गया है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी पार्षद कालरा फिर करने लगे अवैध निर्माण की शिकायतें, निगमायुक्त का दो टूक जवाब

विवाद बढ़ने पर बैनर हटाए

विवाद बढ़ता देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुरंत सभी बैनर हटा दिए। मामले में कांग्रेस पार्षद का कहना है कि बिना पूछे उनकी फोटो लगाना गलत था और इससे उनके राजनीतिक भविष्य पर असर पड़ सकता है। यह जानबूझकर उनकी छवि धूमिल करने के लिए किया गया।

यह भी पढ़ें: मुरैना में बीजेपी नेता की दबंगई, ASI को दे डाली वर्दी उतरवाने की धमकी

बीजेपी नेता कांग्रेस की रैली में आए थे नजर

इसी तरह का मामला रतलाम से आया था। जहां बीजेपी नेता औरएमपी के पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी कांग्रेस के धरने में नजर आए। इस दौरान भी काफी सियासी घमासान मचा था। उन्होंने कांग्रेस नेता के साथ बैठकर अपनी ही सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • BJP
  • मध्य प्रदेश
  • अनूपपुर
  • अनूपपुर की खबरें
  • कांग्रेस पार्षद
  • बीजेपी पार्षद
  • anuppur
  • bjp jila adhyaksh
  • madhya pradesh samachar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा