300 करोड़ के घाटे में डूबे एमपी के पोषण आहार प्लांट, सप्लायरों ने रोका राशन

Sanjay Sharma | Apr 28, 2026, 17:30 IST
Share
mp-poshan-aahar-plant-shutdown-women-crisis
Photograph: (the sootr)

एमपी में पोषण आहार संयंत्र तीन महीने से बंद हैं। इनमें काम करने वाले स्वसहायता समूह की 4 लाख महिलाओं की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। वहीं 33 लाख बच्चों को तीन माह से पोषण आहार भी नहीं मिल रहा है।

News in Short :

  • पोषण संयंत्र तीन महीने से बंद, 4 लाख महिलाएं प्रभावित
  • 33 लाख बच्चों और महिलाओं का रेडी-टू-ईट राशन बंद
  • 300 करोड़ के घाटे से निजी सप्लायरों ने रोकी सप्लाई
  • 134 करोड़ की मंजूरी मिली पर केबिनेट स्वीकृति अटकी
  • नई दर पर भुगतान शुरू न होने से उटका टेक होम राशन

News in Detail :

मध्य प्रदेश में पोषण आहार संयंत्र पिछले तीन महीनों से बंद पड़े हैं। इससे लाखों परिवारों के सामने आजीविका का संकट गहरा गया है। इन संयंत्रों के ठप होने का सीधा असर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 4 लाख महिलाओं पर पड़ा है। उनकी रोजी-रोटी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। संयंत्र बंद होने से लगभग 33 लाख बच्चों और महिलाओं को मिलने वाला रेडी-टू-ईट टेक-होम राशन भी रुक गया है। कुपोषण के खिलाफ प्रयासों को झटका लगा है।

भुगतान में देरी से लगा योजना पर ब्रेक

मध्य प्रदेश में 33 लाख बच्चों को टेक होम राशन योजना अंतर्गत पोषण आहार पहुंचाने वाले संयंत्र घाटे में है। उनके 300 करोड़ रुपए का भुगतान आजीविका मिशन में अटका है। भुगतान में देरी के कारण संयंत्रों को सप्लायरों ने कच्चा माल उपलब्ध कराना बंद कर दिया है।

प्लांट के बंद होने से यहां काम कर रहीं स्वसहायता समूह की 4 लाख महिला सदस्य भी बेरोजगार हो गई हैं। आयुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग निधि निवेदिता के बंगाल चुनाव ड्यूटी पर होने की वजह से प्लांटों के संचालन को लेकर निर्णय अटका हुआ है।

घाटे में डूबे पोषण आहार प्लांट अब बंद

मध्य प्रदेश में टेक होम राशन का काम स्वसहायता समूहों के जरिए चल रहा है। पोषण आहार एकीकृत रूप से विभिन्न शहरों में स्थित प्लांट में तैयार होता है। इसके तैयार कर बच्चों तक पहुंचाने के बदले प्रति बच्चे के मान से 8 रुपए तय थे। इस राशि को बढ़ाकर 12 रुपए किया जाना है। वित्त विभाग की सहमति के बाद मामला केबिनेट की स्वीकृति में अटका है। लागत से कम भुगतान होने से पोषण आहार प्लांट घाटे में डूबते- डूबते अब बंद हो गए हैं।

33 लाख बच्चों तक नहीं पहुंच रहा पोषण

मध्य प्रदेश में इन संयंत्रों से रेडी टू ईट पोषण आहार करीब 33 लाख बच्चों तक पहुंचता है। इस काम को स्वसहायता समूहों की लगभग 4 लाख महिलाएं संभालती आ रही हैं। इस काम से उनकी आजीविका जुड़ी है और हर माह 5 से 7 हजार रुपए मिलते हैं। अब प्लांट बंद होने से न तो तैयार पोषण आहार बच्चों तक पहुंच रहा है और न ही महिलाओं को इन तीन माह से आजीविका के लिए रुपए मिल रहे हैं।

लागत से कम बजट मिलने से गहराया संकट

टेक होम राशन के तहत देवास, धार, नर्मदापुरम, मण्डला, सागर, शिवपुरी और रीवा में स्थित हैं। यह आहार बच्चों के अलावा गर्भवती और धात्री महिलाओं को दिया जाता है। सरकार से 8 रुपए प्रति बच्चे और 9.50 रुपए प्रति महिला के मान से राशि आवंटित की जाती रही है। पोषण आहार प्लांट राशि को लागत के अनुरूप बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसी वजह से प्लांट बंद होने की कगार पर आ गए हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

दिग्विजय ने सिंधिया के 'प्याज' वाले टिप्स पर कसा तंज, कहा- AC कार छोड़, जेब में रखो प्याज

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, राजा के बड़े भाई विपिन ने की पुष्टि

एमपी में 1 मई से लागू होंगे जीएसटी ऑडिट के नए नियम, जानकारी न देने पर होगी कार्रवाई

एमपी के नर्सिंग होम में बड़ा फर्जीवाड़ा: डॉक्टर बने सुपरमैन, एक ही वक्त में 7 अस्पतालों में दे रहे सेवाएं!

Tags:
  • स्वसहायता समूह
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
  • कुपोषण
  • पोषण आहार
  • आजीविका मिशन
  • रीवा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब