विकसित भारत की तर्ज पर विकसित MP कार्यक्रम, पीएम मोदी होंगे शामिल

Marut raj | Feb 21, 2024, 23:24 IST
Share
THE SOOTR
विकसित भारत की तर्ज पर विकसित मध्यप्रदेश विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 29 तारीख को होने वाले इस कार्यक्रम में वर्चुअल तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

29 तारीख को होने वाले इस कार्यक्रम में वर्चुअल तौर पर पीएम मोदी शामिल होंगे। व्यापक जन भागीदारी के इस कार्यक्रम में लोक कल्याण से जुड़े अनेक निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।

भोपाल. विकसित भारत की तर्ज पर विकसित मध्यप्रदेश विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 29 तारीख को होने वाले इस कार्यक्रम में वर्चुअल तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का करीब 500 स्थानों पर लाइव प्रसारण भी होगा। व्यापक जन भागीदारी के इस कार्यक्रम में लोक कल्याण से जुड़े अनेक निर्माण कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास होगा। जन हितैषी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी उल्लास और उमंगन के वातावरण में होगी। मंत्रियों सहित सभी जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी इस महती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए हैं। सीएम यादव ने बुधवार शाम समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में हुई एक बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में आगामी 29 फरवरी को होने जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी वीडियो कांफ्रेंस द्वारा प्राप्त की। वीडियो कांफ्रेंस में शामिल हुए विभिन्न मंत्री गण ने कार्यक्रम के संबंध में सुझाव दिए।

खुशखबरी.. लाड़ली बहनों को 1 मार्च को ही मिल जाएंगे पैसे, जानिए क्यों ?

एमपी देगा अधिक से अधिक योगदान


सीएम यादव ने कहा कि सम्पूर्ण कार्यक्रम अनुशासन, गरिमा और शालीनता का प्रतीक होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विकास के ठोस कदम उठाए हैं। मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए अधिक से अधिक योगदान देगा। राजस्व के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में सायबर तहसीलों का लोकार्पण एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश में गत एक माह में राजस्व महाअभियान में एक लाख 90 हजार प्रकरणों का निपटारा किया गया है। इसी तरह आम लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास से प्रदेश के नागरिक बड़ी संख्या में लाभान्वित होंगे। प्रशासनिक अमले को प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की भागीदारी भी सुनिश्चित करना है।

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कब होगी? जानिए सब कुछ

लाल परेड ग्राउंड में होगा कार्यक्रम


प्रधानमंत्री मोदी वीडियो लिंक से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संबोधन देंगे। पहली बार अपनी तरह का ऐसा अभिनव कार्यक्रम हो रहा है। इसमें आम जनता के कल्याण से जुड़े कार्यों की बड़े पैमाने पर सौगात मिल रही है। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों को जन हितैषी निर्माण कार्यों की सौगात मिलेगी। यह कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड भोपाल में होगा, जिसमें अनेक निर्माण कार्यों के वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही सायबर तहसीलों का लोकार्पण भी होगा।

मध्यप्रदेश चलाने मोहन सरकार रोजाना ले रही 200 करोड़ का कर्ज

प्रदेशभर में एकसाथ लोकार्पण एवं शिलान्यास


जल संसाधन और नर्मदा घाटी विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। समस्त जिला मुख्यालयों, नगरीय निकायों के मुख्यालय और जिन स्थानों पर लोकार्पण एवं शिलान्यास होने हैं, उन कार्यों के कार्य स्थल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के कम से कम एक विशाल स्थान पर कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था रहेगी। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर व्यापक जन भागीदारी के लिए आवश्यक तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। बैठक में मुख्य सचिव वीरा राणा एवं अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पीएम मोदी | CM Dr. Mohan Yadav | Prime Minister Narendra Modi

मोदी के झाबुआ दौरे के बाद राहुल का आदिवासियों पर फोकस, 8 सीटों पर असर

Tags:
  • पीएम मोदी
  • CM Dr. Mohan Yadav
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • Prime Minister Narendra Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • विकसित भारत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा