प्रमोशन में आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट की सुनवाई रुकी, अब सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला
Sourabh Bhatnagar | Aug 25, 2026, 10:58 IST
mp promotion reservation case supreme-court
मध्य प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट तीन महीने में सुनवाई करेगा। जब तक फैसला नहीं आता, हाईकोर्ट कोई आदेश नहीं देगा। सरकार की 6 अपील पेंडिंग हैं और मामला जनरैल सिंह केस से जुड़ा है।
मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन में आरक्षण से जुड़े विवाद पर अब सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई तीन महीने के भीतर पूरी करने की बात कही है। इसके लिए जल्द ही एक विशेष पीठ का गठन किया जाएगा।
CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉय माल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने सुनवाई जल्द कराने की मांग वाली अर्जियों पर यह आदेश दिया है।
सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चल रही इस मामले (promotion reservation MP) की सुनवाई आगे नहीं बढ़ेगी। हाईकोर्ट तब तक कोई फैसला नहीं देगा, जब तक सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर अपना निर्णय नहीं सुना देता।
जबलपुर हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 26 अगस्त को तय थी, लेकिन अब यह सुनवाई नहीं हो सकेगी।
मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) की ओर से प्रमोशन में आरक्षण से जुड़े 6 अलग-अलग मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। इनमें सिविल अपील और एसएलपी शामिल हैं। इन मामलों में कई कर्मचारी संगठन पक्षकार हैं।
इन संगठनों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई के लिए आवेदन लगाए गए थे। इन्हीं अर्जियों पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने में मामले को सुनने का आदेश दिया है।
प्रमोशन में आरक्षण (promotion reservation court case) से जुड़े देशभर के कानूनी विवादों को सुप्रीम कोर्ट ने जनरल सिंह अन्य बनाम लक्ष्मीनारायण गुप्ता केस के साथ जोड़ दिया है।
अब इन सभी मामलों पर सुप्रीम कोर्ट एक साथ सुनवाई करेगा।
इस मामले से जुड़े अधिवक्ता रामेश्वर ठाकुर के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जबलपुर हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई रुक जाएगी। इससे प्रमोशन में आरक्षण का विवाद अभी और लंबा चल सकता है।
अब इस मामले में अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट ही करेगा।
प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई फिर टली, अब 26 अगस्त को होगी
फिर टला प्रमोशन में आरक्षण का मामला, अब सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग SLP बनी कारण
प्रमोशन में आरक्षण पर बहस फिर टली, पहले सुना जाएगा OBC आरक्षण मामला
प्रमोशन में आरक्षण: सरकार के डाटा पर सामान्य वर्ग खड़े करेगा सवाल
CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉय माल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने सुनवाई जल्द कराने की मांग वाली अर्जियों पर यह आदेश दिया है।
हाईकोर्ट में फिलहाल नहीं होगी सुनवाई
जबलपुर हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 26 अगस्त को तय थी, लेकिन अब यह सुनवाई नहीं हो सकेगी।
सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं 6 मामले
इन संगठनों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई के लिए आवेदन लगाए गए थे। इन्हीं अर्जियों पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने में मामले को सुनने का आदेश दिया है।
देशभर के मामलों को एक साथ जोड़ा गया
अब इन सभी मामलों पर सुप्रीम कोर्ट एक साथ सुनवाई करेगा।
लंबा खिंच सकता है मामला
अब इस मामले में अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट ही करेगा।
FAQ
- प्रश्न 1: सुप्रीम कोर्ट प्रमोशन में आरक्षण मामले पर कब सुनवाई करेगा?
उत्तर: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह इस मामले पर तीन महीने के अंदर सुनवाई करेगा। इसके लिए जल्द ही एक विशेष पीठ बनाई जाएगी। यह पीठ मध्य प्रदेश से जुड़े सभी मामलों को एक साथ सुनेगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
फिर टला प्रमोशन में आरक्षण का मामला, अब सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग SLP बनी कारण
प्रमोशन में आरक्षण पर बहस फिर टली, पहले सुना जाएगा OBC आरक्षण मामला
प्रमोशन में आरक्षण: सरकार के डाटा पर सामान्य वर्ग खड़े करेगा सवाल
MP 108 Ambulance Service: एम्बुलेंस सेवा के करोड़ों के भुगतान पर उठे सवाल, लोकायुक्त की एंट्री से बढ़ी हलचल
By Ramanand Tiwari
आबकारी आयुक्त को भारी पड़ी मनमानी, हाईकोर्ट ने लगाया 2 लाख हर्जाना, ब्याज समेत लौटानी होगी रकम
By Mukesh Sharma
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका : चुनाव याचिका में नई मांग खारिज, अब 3 नवंबर को होगी सुनवाई
By Umeshwari Baghel
पुराने शिक्षाकर्मियों की टीईटी छूट पर हाईकोर्ट का निर्देश, 60 दिन में फैसला लेगी सरकार; प्रमोशन पर टिकी नजरें
By Neel Tiwari
राजस्थान में मरीजों की सेहत से खिलवाड़? जांच में फेल 131 बैच की दवाएं इस्तेमाल, रोकने वाली व्यवस्था पर सवाल
By Raghvendra Singh Rathore
भर्ती की उम्र पर बड़ा फैसला, 7 समूहों के भर्ती नियम बदले, कहीं 18 तो कहीं 21 साल में मिलेगा आवेदन का मौका, GAD का आदेश लागू
By VINAY VERMA
राजस्थान में DAP संकट पर रामपाल जाट का आरोप, 58 हजार टन खाद की कमी का दावा, किसानों को 500 रुपए में मिल रहा यूरिया
By Raghvendra Singh Rathore