OMR शीट में दो काले गोले किए तो क्या होगी माइनस मार्किंग? हाईकोर्ट में उठा सवाल
Sanjay Gupta | Aug 17, 2026, 12:56 IST
mp-psc-omr-sheet-double-bubble-high-court
MPPSC की परीक्षा में ओएमआर शीट में एक सवाल के विकल्प में यदि दो काले गोले किए तो क्या होगा? क्या सवाल को अनदेखा किया जाएगा या फिर माइनस मार्किंग होगी। यह सवाल इंदौर हाईकोर्ट में एक याचिका में उठा है।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPPSC की अलग-अलग परीक्षाओं में हर साल करीब पांच लाख उम्मीदवार शामिल होते हैं। वहीं एमपी कर्मचारी चयन मंडल यानी ESB की परीक्षाओं में यह संख्या 15 लाख से भी ज्यादा रहती है।
इन परीक्षाओं में किसी न किसी चरण पर उम्मीदवारों को OMR शीट पर जवाब देना होता है। इसमें सही विकल्प के सामने बने गोले को बॉल पेन से पूरी तरह काला करना पड़ता है। लेकिन अब इसी काले गोले को लेकर एक नया सवाल खड़ा हो गया है।
यह मामला इंदौर हाईकोर्ट में साल 2021 में निकली लोक स्वास्थ्य विभाग की असिस्टेंट मैनेजर के 63 पदों की भर्ती से जुड़ा है। इंदौर की दिशा मुखर्जी ने इस भर्ती को लेकर साल 2022 में रिट पिटीशन दायर की थी, लेकिन उनकी याचिका खारिज हो गई।
इसके बाद मामला रिट अपील के जरिए डिवीजन बेंच में पहुंचा। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अहम सवाल उठाया कि अगर किसी उम्मीदवार ने OMR शीट में एक सवाल के दो गोले काले कर दिए, तो ऐसी स्थिति में उस जवाब का क्या होगा।
![79e251ca-1cc]()
दरअसल, याचिकाकर्ता दिशा मुखर्जी ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से थीं। भर्ती के 63 पदों में से 6 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित थे। नियम के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को क्वालिफाई करने के लिए 30 फीसदी अंक और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 फीसदी अंक लाना जरूरी था।
याचिकाकर्ता का कहना है कि सवाल नंबर 41 और 50 में उन्होंने पहले एक विकल्प का गोला काला किया था। बाद में उसे इरेजर से मिटाकर दूसरे विकल्प का गोला काला कर दिया। लेकिन OMR स्कैनर ने उनके बाद में भरे सही जवाब को नहीं पढ़ा, बल्कि पहले वाले मिटाए गए गोले को ही पढ़ लिया। इससे दोनों सवाल गलत माने गए और नेगेटिव मार्किंग के तौर पर उनके दो अंक काट लिए गए।
इसी वजह से वह क्वालिफाई नहीं कर पाईं। उनका तर्क है कि अगर स्कैनर सही गोले पढ़ता तो उन्हें इन दोनों सवालों के 6 अंक मिलते। सवाल यह भी है कि जब पहला गोला इरेजर से मिटा दिया गया था, तो स्कैनर ने उसे कैसे पढ़ लिया और सही जवाब को क्यों नहीं पढ़ा।
![1355a9a9-c04]()
इस मामले की सुनवाई जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस आलोक अवस्थी की डिवीजन बेंच कर रही है। हाईकोर्ट ने MPPSC को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही याचिकाकर्ता से जुड़े मूल दस्तावेज भी कोर्ट में पेश करने को कहा गया है।
अपीलकर्ता ने आंसर में दो गोलों को काला किया था, इसलिए उन्हें गलत आंसर मानने की जगह अनदेखा किया जाना चाहिए था। इसमें आगे फिर सुनवाई की जाएगी।
साल 2022 की इस परीक्षा में उम्मीदवारों को पहले भरे गए गोले को इरेजर से मिटाकर दूसरा गोला काला करने की छूट थी। लेकिन बाद में ऐसे विवाद सामने आने के बाद MPPSC ने नियम (OMR शीट ऑनलाइन) बदल दिए। अब परीक्षा में इरेजर या व्हाइटनर के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक है। इतना ही नहीं, उम्मीदवार इन्हें परीक्षा केंद्र पर लेकर आता है तो उसके खिलाफ नकल का प्रकरण (OMR Sheet Instructions) भी बनाया जा सकता है।
मौजूदा नियम के मुताबिक अगर OMR sheet examमें किसी सवाल के दो गोले काले पाए जाते हैं, तो स्कैनर उस जवाब को नहीं पढ़ता। यानी उस सवाल को न सही माना जाता है और न गलत।
यही बात इस केस को उलझाती है। सवाल यह है कि स्कैनर ने सही जवाब वाले काले गोले को क्यों नहीं पढ़ा। अगर पहला गोला पूरी तरह इरेज नहीं हुआ था और दो गोले दिखाई दे रहे थे, तो उस सवाल को अनदेखा किया जाना चाहिए था। और अगर दूसरा गोला साफ तौर पर काला किया गया था, तो उसे सही जवाब मानकर अंक मिलने चाहिए थे। लेकिन यहां स्कैनर ने मिटाए गए पुराने गोले को पढ़ लिया और उसी आधार पर नेगेटिव मार्किंग कर दी। यही इस विवाद का सबसे अहम मुद्दा है।
News Strike: MPPSC से ESB तक… क्यों सवालों घिर गईं MP की 3 बड़ी भर्ती प्रक्रियाएं?
कानूनी लड़ाई के लिए MPPSC ने सात गुना बढ़ाए वकील, रिजल्ट में आएगी तेजी
रीनीट में बायोमेट्रिक सत्यापन में घिरी विवादास्पद कंपनी, ESB व MPPSC में अभी भी काम जारी
NTA ने अब पीएससी राज्य सेवा मेंस 2026 वालों को उलझाया, यूजीसी नेट बनी वजह
.
इन परीक्षाओं में किसी न किसी चरण पर उम्मीदवारों को OMR शीट पर जवाब देना होता है। इसमें सही विकल्प के सामने बने गोले को बॉल पेन से पूरी तरह काला करना पड़ता है। लेकिन अब इसी काले गोले को लेकर एक नया सवाल खड़ा हो गया है।
ba77cc71-6a8
साल 2022 की इस भर्ती से उठा विवाद
इसके बाद मामला रिट अपील के जरिए डिवीजन बेंच में पहुंचा। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अहम सवाल उठाया कि अगर किसी उम्मीदवार ने OMR शीट में एक सवाल के दो गोले काले कर दिए, तो ऐसी स्थिति में उस जवाब का क्या होगा।
79e251ca-1cc
हुआ क्या इस केस में
याचिकाकर्ता का कहना है कि सवाल नंबर 41 और 50 में उन्होंने पहले एक विकल्प का गोला काला किया था। बाद में उसे इरेजर से मिटाकर दूसरे विकल्प का गोला काला कर दिया। लेकिन OMR स्कैनर ने उनके बाद में भरे सही जवाब को नहीं पढ़ा, बल्कि पहले वाले मिटाए गए गोले को ही पढ़ लिया। इससे दोनों सवाल गलत माने गए और नेगेटिव मार्किंग के तौर पर उनके दो अंक काट लिए गए।
इसी वजह से वह क्वालिफाई नहीं कर पाईं। उनका तर्क है कि अगर स्कैनर सही गोले पढ़ता तो उन्हें इन दोनों सवालों के 6 अंक मिलते। सवाल यह भी है कि जब पहला गोला इरेजर से मिटा दिया गया था, तो स्कैनर ने उसे कैसे पढ़ लिया और सही जवाब को क्यों नहीं पढ़ा।
1355a9a9-c04
हाईकोर्ट ने मंगाए मूल दस्तावेज
अपीलकर्ता ने आंसर में दो गोलों को काला किया था, इसलिए उन्हें गलत आंसर मानने की जगह अनदेखा किया जाना चाहिए था। इसमें आगे फिर सुनवाई की जाएगी।
क्या है नियम
314ca0ac-cae
मौजूदा नियम के मुताबिक अगर OMR sheet examमें किसी सवाल के दो गोले काले पाए जाते हैं, तो स्कैनर उस जवाब को नहीं पढ़ता। यानी उस सवाल को न सही माना जाता है और न गलत।
यही बात इस केस को उलझाती है। सवाल यह है कि स्कैनर ने सही जवाब वाले काले गोले को क्यों नहीं पढ़ा। अगर पहला गोला पूरी तरह इरेज नहीं हुआ था और दो गोले दिखाई दे रहे थे, तो उस सवाल को अनदेखा किया जाना चाहिए था। और अगर दूसरा गोला साफ तौर पर काला किया गया था, तो उसे सही जवाब मानकर अंक मिलने चाहिए थे। लेकिन यहां स्कैनर ने मिटाए गए पुराने गोले को पढ़ लिया और उसी आधार पर नेगेटिव मार्किंग कर दी। यही इस विवाद का सबसे अहम मुद्दा है।
ये खबरें भी पढ़ें...
कानूनी लड़ाई के लिए MPPSC ने सात गुना बढ़ाए वकील, रिजल्ट में आएगी तेजी
रीनीट में बायोमेट्रिक सत्यापन में घिरी विवादास्पद कंपनी, ESB व MPPSC में अभी भी काम जारी
NTA ने अब पीएससी राज्य सेवा मेंस 2026 वालों को उलझाया, यूजीसी नेट बनी वजह
.
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman