MPPSC परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन इसी साल देगा आयोग, अच्छे पदों की आस

Sanjay Gupta | Dec 27, 2024, 12:43 IST
Share
mppsc exam notification 2025
mppsc exam notification 2025

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा 2025 के नोटिफिकेशन के लिए जुटा हुआ है। यह नोटिफिकेशन पहले जल्दी आने वाला था। जानें कब होगी MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025...

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा 2025 के नोटिफिकेशन के लिए जुटा हुआ है। यह नोटिफिकेशन पहले जल्दी आने वाला था, लेकिन इंदौर में हुए महाआंदोलन होने के बाद और इसमें पद बढ़ाने को लेकर मुख्य मांग उठी। इसके बाद एक बार फिर भोपाल स्तर पर पदों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। इसके लिए यह नोटिफिकेशन रूक गया था। इसकी प्री 16 फरवरी 2025 को होगी, इसकी तारीख आयोग पहले ही घोषित कर चुका है।

इसी साल आएगा नोटिफिकेशन

साल खत्म होने में चार दिन बचे हैं। 'द सूत्र' को मिली जानकारी के अनुसार साल खत्म होने से पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। भोपाल से और पदों की जानकारी आने का इंतजार किया जा रहा है। अच्छे पदों की आस युवाओं के साथ ही खुद पीएससी को भी है। वह भी अधिक से अधिक पदों के लिए परीक्षा कराना चाहता है। इसलिए लगातार विभागों से आयोग संपर्क में लगा हुआ है। चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा खुद इस मामले में नजर रखे हुए हैं और भोपाल में सतत संपर्क के आदेश दिए हुए हैं।

आखिर कितने पद आएंगे

पद कितने आएंगे, यह सबसे बड़ा रहस्य है और इसी पर सभी की नजरें हैं। लेकिन गोपनीयता और मामला संवेदनशील होते देख कोई भी इसे लेकर बोलने से बच रहा है, लेकिन अच्छे पदों की आस जरूर है।, क्योंकि महाआंदोलन और फिर सीएम डॉ. मोहन यादव का आश्वासन, साथ ही उनकी एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की बात और फिर सीएस अनुराग जैन का फॉलोअप यह सभी सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। आयोग लगातार विभागों से संपर्क करता है लेकिन यह पहली बार है कि अब सरकार भी विभागों को रिक्त पदों की जानकारी देने के लिए फॉलोअप ले रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=2D2uxNNCan0

एमपी राज्य वन सेवा 2025 का क्या होगा

सबसे बड़ा सवाल राज्य वन सेवा 2025 को लेकर उठ रहे हैं, क्योंकि आंदोलन के पहले तक तो इसके लिए पद ही नहीं आए थे और वन विभाग ने साफ लिख दिया था कि उनकी ओर से अभी कोई डिमांड नहीं है। इसी के चलते आयोग ने भी साल 2025 के परीक्षा शेड्यूल में राज्य वन सेवा मेंस 2025 का कोई शेड्यूल ही जारी नहीं किया। अभी भी इस परीक्षा को लेकर संशय है।

बीते सालों में कब कितने पद

mppsc 2025 ecxam
mppsc 2025 ecxam


सालकुल पदस्थिति
2024110मेंस हो चुकी, वैल्यूशन जारी है
2023229मेंस का रिजल्ट होल्ड है
2022457इंटरव्यू चल रहे हैं, जनवरी अंत तक भर्ती संभव
2021290अंतिम भर्ती हो चुकी, 13% पद होल्ड
2020261अंतिम भर्ती हो चुकी, 13% पद होल्ड
2019571अंतिम भर्ती हो चुकी, 13% पद होल्ड
(बीते दस सालों में साल 2014 में 591 और 2019 में 571 पद आए हैं, दो ही बार 500 से ज्यादा पद आए हैं, वहीं इस दौरान एक बार 400 से ज्यादा पद साल 2022 में आए हैं)

इसलिए कम हो रहे उम्मीदवार

साल 2019 में जब 571 पद थे, तब करीब पौने चार लाख ने पीएससी में आवेदन किया था लेकिन जब 2024 में 110 पद थे तब केवल 1.89 लाख ने आवेदन किया और परीक्षा तो 1.50 लाख से कम ने दी थी। यानी साफ है कि पद कम होने के साथ ही उम्मीदवारों का रूचि भी कम होती जा रही है।



राज्य वन सेवा 2023 का रिजल्ट जल्द

उधर आयोग ने राज्य वन सेवा 2023 का अंतिम रिजल्ट तैयार कर लिया है और इसे भी अब किसी भी दिन घोषित किया जा सकता है और यह इसी साल संभव है, लेकिन राज्य सेवा 2023 की मेंस का रिजल्ट हाईकोर्ट के फैसले से ही तय होगा। इसमें सुनवाई 7 जनवरी को लगी है। इसकी मेंस मार्च 2024 में हुई थी और तभी से इसका रिजल्ट होल्ड है।

असिस्टेंट प्रोफेसर का भी नोटिफिकेशन होगा

राज्य सेवा परीक्षा के साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए भी आयोग नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसके लिए भी तैयारी हो चुकी है। इसमें भी पदों को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है, लेकिन एक हजार से अधिक पद आएंगे, इसकी उम्मीद है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • राज्य वन सेवा परीक्षा
  • mppsc 2025 exam date
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच