रेलवे का बड़ा तोहफा: इन यात्रियों को किराए में 75% तक की छूट, ऐसे करें अप्लाई
Manya Jain | Jun 18, 2026, 13:25 IST
mp railway divyang concession card apply
भारतीय रेलवे दिव्यांग यात्रियों को सफर के दौरान ट्रेन टिकट में 25% से 75% तक की विशेष छूट दे रहा है। भोपाल मंडल ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया और जरूरी डॉक्यूमेंट की सूची जारी कर दी है।
भारतीय रेलवे दिव्यांग यात्रियों को टिकट बुक करने पर विशेष छूट दे रहा है। इसके तहत रेल किराए में 25% से लेकर 75% तक की बड़ी छूट मिलेगी।
यह छूट पाने के लिए यात्रियों को दिव्यांग छूट कार्ड बनवाना आवश्यक होगा। भोपाल मंडल ने इस साल 17 जून 2026 तक 651 कार्ड जारी कर दिए हैं।
कार्ड के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।
रेलवे ने इस कल्याणकारी योजना के तहत अलग-अलग तरह की दिव्यांगताओं को शामिल किया है। इससे समाज के हर जरूरतमंद हिस्से को मदद मिल सकेगी।
इस स्कीम का लाभ दृष्टिहीन और मानसिक रूप से अस्वस्थ यात्रियों को मिलेगा। इसके साथ ही श्रवण एवं वाणी बाधित लोग भी इसके लिए पूरी तरह पात्र होंगे। शारीरिक रूप से दिव्यांग यानी ऑर्थोपेडिकली हैंडिकैप्ड यात्रियों को भी किराये में 25% से 75% तक की छूट दी जाएगी। दृष्टिहीन आरक्षण
अक्सर गंभीर दिव्यांगता से जूझ रहे यात्रियों को सफर के लिए किसी न किसी मददगार की जरूरत होती है। रेलवे ने इस पहलू का भी पूरा ध्यान रखा है।
यदि किसी दिव्यांग यात्री के साथ कोई सहयोगी या एस्कॉर्ट यात्रा करता है तो क्या होगा? नए नियमों के अनुसार उस सहयोगी को भी टिकट किराए में समान छूट का लाभ दिया जाएगा। इससे दिव्यांग यात्रियों को अकेले सफर करने की चिंता से बड़ी मुक्ति मिल जाएगी।
अब छूट कार्ड (Divyangjan ID Card Online) बनवाने के लिए आपको रेलवे दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आवेदन की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया गया है।
यह डिजिटल कार्ड बन जाने के बाद यात्रियों को टिकट लेने में कोई असुविधा नहीं होगी। इस कार्ड का उपयोग आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं।
यदि आप आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट से घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं। तो बुकिंग के समय आपको केवल अपना कार्ड नंबर दर्ज करना होगा और छूट अपने आप मिल जाएगी। रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर भी इस कार्ड को दिखाकर छूटी टिकट ली जा सकती है।
यदि आपको फॉर्म भरने में कोई दिक्कत आती है तो आप मदद ले सकते हैं। भोपाल मंडल कार्यालय के दिव्यांग सेल में कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें...
MP में 1,895 सरकारी स्कूल शिक्षक विहीन, सरप्लस टीचर से भरे जाएंगे खाली पद
भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के बदले तेवर, अपने ही मंत्रियों को बताया था नाकारा
पुलिस और जज को ट्रेनिंग की जरूरत, महेश जोशी की गिरफ्तारी में हाई कोर्ट की फटकार
सनातन बोर्ड होता तो नहीं होती चोरी, राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले देवकीनंदन ठाकुर
यह छूट पाने के लिए यात्रियों को दिव्यांग छूट कार्ड बनवाना आवश्यक होगा। भोपाल मंडल ने इस साल 17 जून 2026 तक 651 कार्ड जारी कर दिए हैं।
कार्ड के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।
दिव्यांगों को मिलेगी विशेष छूट
इस स्कीम का लाभ दृष्टिहीन और मानसिक रूप से अस्वस्थ यात्रियों को मिलेगा। इसके साथ ही श्रवण एवं वाणी बाधित लोग भी इसके लिए पूरी तरह पात्र होंगे। शारीरिक रूप से दिव्यांग यानी ऑर्थोपेडिकली हैंडिकैप्ड यात्रियों को भी किराये में 25% से 75% तक की छूट दी जाएगी। दृष्टिहीन आरक्षण
सहयोगी को भी मिलेगी समान छूट
यदि किसी दिव्यांग यात्री के साथ कोई सहयोगी या एस्कॉर्ट यात्रा करता है तो क्या होगा? नए नियमों के अनुसार उस सहयोगी को भी टिकट किराए में समान छूट का लाभ दिया जाएगा। इससे दिव्यांग यात्रियों को अकेले सफर करने की चिंता से बड़ी मुक्ति मिल जाएगी।
लगेंगे ये डॉक्यूमेंट्स दिव्यांग प्रमाण पत्र: जिला चिकित्सा अस्पताल द्वारा जारी किया गया प्रामाणिक सर्टिफिकेट। रेलवे छूट फॉर्म: पश्चिम मध्य रेलवे के सरकारी अस्पताल द्वारा जारी किया गया स्पेशल फॉर्म। पहचान पत्र: पहचान और पते के सत्यापन के लिए आपका वैध आधार कार्ड। आयु प्रमाण: जन्म तिथि को प्रमाणित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट। फोटो: हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज की रंगीन डिजिटल फोटोग्राफ।
घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट divyangjanid.indianrail.gov.in पर विजिट करें।
- वहां जाकर "New Registration" के विकल्प पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें।
- ऊपर बताए गए सभी पांचों जरूरी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके सही साइज में अपलोड कर दें।
- आपके डॉक्यूमेंट का ऑनलाइन वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका डिजिटल कार्ड जारी हो जाएगा।
- इसकी सूचना आपके मोबाइल पर एसएमएस (SMS) के जरिए तुरंत भेज दी जाएगी।
काउंटर और ऑनलाइन टिकट
यदि आप आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट से घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं। तो बुकिंग के समय आपको केवल अपना कार्ड नंबर दर्ज करना होगा और छूट अपने आप मिल जाएगी। रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर भी इस कार्ड को दिखाकर छूटी टिकट ली जा सकती है।
यदि आपको फॉर्म भरने में कोई दिक्कत आती है तो आप मदद ले सकते हैं। भोपाल मंडल कार्यालय के दिव्यांग सेल में कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें...
MP में 1,895 सरकारी स्कूल शिक्षक विहीन, सरप्लस टीचर से भरे जाएंगे खाली पद
भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के बदले तेवर, अपने ही मंत्रियों को बताया था नाकारा
पुलिस और जज को ट्रेनिंग की जरूरत, महेश जोशी की गिरफ्तारी में हाई कोर्ट की फटकार
सनातन बोर्ड होता तो नहीं होती चोरी, राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले देवकीनंदन ठाकुर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari