एमपी में बारिश का कहर! बरगी बांध के 9 गेट खोले गए, श्योपुर के बाजार में दुकानों में भरा पानी

Sandeep Kumar | Sept 03, 2025, 17:16 IST
Share
mp-rain-floods-bergi
mp-rain-floods-bergi

एमपी में मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण भारी बारिश हो रही है। इससे कई नदियां उफान पर हैं। 8 जिलों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन गई है।

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बुधवार को भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने इंदौर-उज्जैन समेत 18 जिलों में भारी और 8 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भोपाल में सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर दो बजे के बाद तेज बारिश हुई। इधर श्योपुर में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। चूड़ी मार्केट में दुकानों में इतना पानी भर गया कि बाइक डूब गई।

जबलपुर में दोपहर 12 बजे बरगी बांध के 9 गेट खोले गए। डैम के 21 गेट में से 9 गेट खुले हैं। शेष 12 गेट से पानी लीक हो रहा है। उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के तीन गेट खोले गए। शिवपुरी में अटल सागर बांध मडीखेड़ा के दो गेट खोले गए। ग्वालियर में तिघरा डैम के 7 गेट खोले गए। तवा डैम के 5 गेट भी खोले गए हैं।

97ebb039-4d8
97ebb039-4d8

ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंजअलर्ट, जानें आज का मौसम

बांधों के गेट खोले गए

मध्यप्रदेश के पांच प्रमुख बांधों के गेट खोले गए हैं। जबलपुर के बरगी बांध, शिवपुरी के मडीखेड़ा बांध, ग्वालियर के तिघरा बांध और हरदा के तवा डेम के गेट खोले गए हैं। इन गेटों के खोले जाने से जलस्तर बढ़ने का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है, जिसके चलते प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (3 सितंबर) : MP में हल्की तो हिमाचल, J&K और पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी

बरगी डैम

जबलपुर के बरगी बांध के गेट को खोलने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा है। बांध का जलस्तर अब 100% तक पहुंच चुका है, जिसके बाद पानी निकासी के लिए 9 गेट खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई है।ट

ये भी पढ़ें...Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट... 4 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल

मडीखेड़ा बांध

शिवपुरी जिले में मडीखेड़ा बांध के गेट भी खोले गए हैं। प्रशासन ने आसपास के गांवों के लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी है।

बाढ़ और जलभराव की समस्या

हरदा जिले में बारिश के चलते अजनाल, मटकुल, देदली, माचक और गंजाल नदियां उफान पर हैं। इससे कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। वहीं, रायसेन में निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिसके कारण कई रास्ते बंद हो गए हैं।

8d777d15-977
8d777d15-977

बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा में जलभराव

बालाघाट के मलाजखंड में 3.1 इंच बारिश दर्ज की गई, और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं, सिवनी और छिंदवाड़ा में भी भारी बारिश के कारण जलभराव हो रहा है।

सड़क संपर्क पर असर

बारिश के कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में पुल-पुलिया डूब गए हैं, जिससे सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। रायसेन और भोपाल जैसे निचले इलाकों में भी जलभराव हुआ है, जिससे यातायात में कठिनाइयां आ रही हैं।

पिछले 24 घंटों में इन जिलों में इतनी बारिश

मध्यप्रदेश के 35 से अधिक जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश बालाघाट के मलाजखंड में 3.1 इंच हुई। छिंदवाड़ा और सिवनी में तीन-तीन इंच पानी गिरा। नर्मदापुरम में 2.7 इंच, नरसिंहपुर में 1.8 इंच, श्योपुर में 1 इंच बारिश दर्ज की गई।

a99bec06-ca4
a99bec06-ca4

प्रदेश में अबतक इतनी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में अब तक 38.2 इंच बारिश हो चुकी है। यह सीजन के लक्ष्य का 104 प्रतिशत है। अब तक 31.5 इंच बारिश होनी चाहिए थी। प्रदेश की सामान्य बारिश 37 इंच है। पिछले मानसूनी सीजन में औसतन 44 इंच बारिश हुई थी।

8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिनमें देवास, सीहोर, हरदा, खंडवा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा शामिल हैं। इन जिलों में अगले 24 घंटों में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, 18 अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, और अलीराजपुर शामिल हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको येए खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • मानसून
  • भारी बारिश
  • बरगी डैम
  • नर्मदा नदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती