MP के रायसेन में उफान पर नर्मदा नदी... डूब गया बोरास पुल, रायसेन और नरसिंहपुर के बीच संपर्क टूटा - mp raisen narmada river boras bridge submerged traffic disrupted after heavy rain
एमपी में बारिश का कहर, नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर
Sandeep Kumar | Published:
mp-rain-floods-narmada
मध्यप्रदेश में मूसलधार बारिश और जलभराव के कारण कई नदियां उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
MP में मूसलधार और रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश के 25 जिलों में बारिश हो रही है, जिससे नर्मदा समेत कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं। राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन में सोमवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव की स्थिति बन गई है और यातायात पर असर पड़ा है।
![MP के रायसेन में उफान पर नर्मदा नदी... डूब गया बोरास पुल, रायसेन और नरसिंहपुर के बीच संपर्क टूटा - mp raisen narmada river boras bridge submerged traffic disrupted after heavy rain]()
राजगढ़ जिले में खिलचीपुर और ब्यावरा में तेज बारिश के कारण जलभराव हो गया है। यहां कई इलाकों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। नीमच जिले में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से नीमच-कोटा स्टेट हाईवे बंद हो गया है। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में गाडगंगा नदी उफान पर है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है।
MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 20 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें आज का मौसम
घरों और दुकानों में पानी घुस गया है और सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर गया है। राजगढ़ के ब्यावरा में भी नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई है। नीमच जिले के सिंगोली में ब्राह्मणी और ताल नदी उफान पर हैं, जिसके कारण नीमच-कोटा स्टेट हाईवे बंद हो गया है।
बारिश के कारण सीहोर में इच्छावर के पास झरने में डूबने से दो छात्रों के शव बरामद किए गए। वे वीआईटी कॉलेज, कोटरी के थे और रविवार को खिवनी अभयारण्य स्थित भेरूखो वाटरफॉल पर आए थे। मंदसौर जिले के भानपुरा में लोग प्रतिबंध के बावजूद बड़े महादेव के झरने पर फोटो खिंचवाते और रील बनाते देखे गए।
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर मालवा-निमाड़, ग्वालियर-चंबल और मध्य भारत के कई जिलों में अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी गई है। रतलाम, मंदसौर और नीमच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में वज्रपात और अत्यधिक बारिश की संभावना जताई गई है।
कई स्थानों पर डैम ओवरफ्लो हो रहे हैं और सड़कों पर पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण कई इलाकों में स्कूलों की छुट्टी भी घोषित कर दी गई है। बारिश के इस सिलसिले से प्रदेश की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है।
मध्यप्रदेश के 25 जिलों में बारिश हो रही है। शाजापुर में डेढ़ इंच, भोपाल, पचमढ़ी, नर्मदापुरम और गुना में 1 इंच पानी गिरा। वहीं, खरगोन में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई है। राजगढ़, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, बालाघाट, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, सीहोर, शाजापुर, भिंड, रायसेन, सिंगरौली, देवास और आगर-मालवा जैसे कई जिलों में बारिश हो रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
एमपी में बारिश | मानसून | mp weather alert | MP weather news | MP Weather Alert Today
नदी-नाले उफान पर
MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 20 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें आज का मौसम
घरों और दुकानों में पानी घुस गया है और सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर गया है। राजगढ़ के ब्यावरा में भी नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई है। नीमच जिले के सिंगोली में ब्राह्मणी और ताल नदी उफान पर हैं, जिसके कारण नीमच-कोटा स्टेट हाईवे बंद हो गया है।
बारिश से जनजीवन प्रभावित
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
भारी बारिश का अलर्ट
डैम ओवरफ्लो
प्रदेश भर में बारिश का असर
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
एमपी में बारिश | मानसून | mp weather alert | MP weather news | MP Weather Alert Today
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari