स्कूल में प्रिंसिपल ने की छात्रा से छेड़छाड़, लोगों ने बंधक बनाकर पीटा

Vikram Jain | Oct 14, 2024, 19:31 IST
Share
MP Raisen schoolgirl molestation case accused principal arrested
MP Raisen schoolgirl molestation case accused principal arrested

मध्य प्रदेश के रायसेन में सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल ने 9वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की, घटना को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। लोगों ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पवन सिलावट@Raisen

मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। शिक्षा के मंदिर में भी बेटियां सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला रायसेन जिले से सामने आया है। यहां स्कूल प्रिंसिपल ने ही स्कूल में 9वीं क्लास की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर डाली। इसके बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गए, छात्रा को अस्पताल में भर्ती किया है। घटना की खबर लगते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित भीड़ ने स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानें पूरा मामला

शिक्षा के मंदिर को शर्मशार करने यह पूरा मामला बरेली के ग्राम चारगांव का है। यहां हाई स्कूल प्रिंसिपल रामसेवक द्विवेदी ने कक्षा 9वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। जिससे आहत होकर छात्रा बेहोश हो गई। तबियत बिगड़ने के बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी छात्रा ने अपनी सहेलियों को दी थी। इसके बाद जैसे ही मामला ग्रामीणों को पता चला तो लोगों का गुस्सा भड़का, लोगों ने प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी।

ये खबर भी पढ़ें... आलू के पराठे में खिलाई नींद की गोलियां, प्रेमी के साथ मिल किया ये कांड

ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को जमकर पीटा

घटना के सामने आते ही आक्रोशित लोगों ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल को बंधक बनाया और जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की, साथ ही हंगामा करते हुए आरोपी के ऊपर ऑइल फेंक कर मुंह काला करने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही बाड़ी और बरेली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रिंसिपल को गिरफ्तार करते हुए बरेली थाने ले गई।

ये खबर भी पढ़ें... MP में पेशाब करने की बात को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले चाकू, 4 घायल

प्रिंसिपल गिरफ्तार, केस दर्ज

जानकारी के अनुसार आरोपी प्रिंसिपल रामसेवक द्विवेदी पहले भी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। चार महीने पहले ही प्रिंसिपल का चारगांव के स्कूल में तबादला हुआ था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पास्को एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया। घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Raisen News
  • रायसेन न्यूज
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • raisen crime news
  • रायसेन क्राइम न्यूज
  • छात्रा से छेड़छाड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती