बिना डिलीवरी बना दिए 250 से ज्यादा बर्थ सर्टिफिकेट, एमपी स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा

Kaushiki | Apr 09, 2026, 08:51 IST
Share
fake-birth-certificate
fake-birth-certificate

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रामगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 250 से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है। डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ के रामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में फर्जीवाड़ा पकड़ाया है।
  • फरवरी 2026 में एक भी डिलीवरी नहीं हुई, फिर भी 137 बर्थ सर्टिफिकेट बन गए।
  • कुल 250 से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए, 35 हजार रुपए कमाए।
  • साल 1950 से 1980 तक के पुराने और अन्य राज्यों के नाम पर भी दस्तावेज बनाए गए।
  • मुख्य आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर अर्जुन बैरागी समेत 6 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

राजगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले का रामगढ़ गांव इन दिनों एक बड़े घोटाले की वजह से चर्चा में है। यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर ने बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर दिए। हैरानी की बात यs है कि जितने सर्टिफिकेट बने, उसमें से एक भी असली नहीं था।

फरवरी 2026 में इस छोटे से स्वास्थ्य केंद्र पर 137 बच्चों के जन्म का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया गया। लेकिन हकीकत ये थी कि उस पूरे महीने वहां एक भी डिलीवरी नहीं हुई थी। पूरा खेल कागजों पर चल रहा था और किसी को भनक तक नहीं लगी।

कब और कैसे खुला राज?

मामले का खुलासा तब हुआ जब ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को इस असामान्य रजिस्ट्रेशन की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित ऑपरेटर को पद से हटाया। इसके बाद 6 अप्रैल 2026 को माचलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

डॉ. सुनील चौरसिया, बीएमओ (Block Medical Officer) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरापुर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। धारा 318(4), 338 और 336(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज हुआ। शिकायत दर्ज होते ही जांच की गति तेज हो गई।

1950 से लेकर 2026 तक के फर्जी दस्तावेज

बता दें कि, जांच में जो तथ्य सामने आए वे और भी चौंकाने वाले हैं। सिर्फ फरवरी 2026 का ही नहीं, बल्कि साल 1950 से लेकर 1980 के भी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए थे। उस वक्त रामगढ़ में न कोई स्वास्थ्य केंद्र था और न ही वहां डिलीवरी की कोई व्यवस्था।

इतना ही नहीं, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के नाम पर भी यहीं से डाक्यूमेंट्स जारी किए गए। कुल मिलाकर 250 से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए। ये गिरोह सिर्फ एक जिले तक सीमित नहीं था, इसकी जड़ें देशभर में फैली थीं।

कैसे चलता था यह धंधा

यह पूरा खेल एक सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा था। लोकसेवा केंद्र, आधार सेंटर और एमपी ऑनलाइन संचालकों के जरिए ग्राहकों को इस गिरोह तक पहुंचाया जाता था। जो लोग आधार कार्ड में नाम या जन्मतिथि बदलवाना चाहते थे, उनके लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार किए जाते थे।

कॉपी सर्टिफिकेट पांच सौ से एक हजार रुपए वसूले जाते थे। इसके बाद सीआरएस पोर्टल पर फर्जी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड किए जाते थे। संबंधित मेडिकल अधिकारी को इसकी भनक तक नहीं थी क्योंकि पूरा काम अंदर ही अंदर हो रहा था।

6 आरोपी गिरफ्तार, 35 हजार का गबन कबूला

पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्जुन बैरागी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने करीब 250 फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर 35 हजार रुपए अवैध तरीके से कमाए।

एएसपी केएल बंजारे ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और रामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र का कंप्यूटर सिस्टम जब्त किया गया है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने इस मामले में आमजन से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि फर्जी दस्तावेज बनाना या बनवाना दोनों ही गंभीर अपराध की श्रेणी में आते हैं। लोगों को चाहिए कि वे हमेशा वैलिड और गवर्नमेंट प्रोसेस का ही पालन करें।

किसी भी दलाल या बिचौलिए के जरिए दस्तावेज बनवाने से बचें। ये मामला अभी जांच के दायरे में है। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह से जुड़े और लोगों की पहचान हो सकती है। अभी जांच जारी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP-CG और राजस्थान में मौसम का डबल अटैक, कहीं बारिश की बौछार, कहीं गर्मी की मार!

सिंधिया ने फटकारा, दिग्विजय ने मांगी माफी! अफसरशाही से डील करने के कैसे-कैसे तरीके ?

एमपी पुलिस भर्ती रिजल्ट 2025: भर्ती परीक्षा का चयन सूची तैयार, कल जारी हो सकता है रिजल्ट

एमपी पुलिस प्रशिक्षण में वैदिक स्त्रोत का विवाद: गीता, मानस के बाद अब दक्षिणामूर्ति स्त्रोत्रम

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजगढ़
  • फर्जी दस्तावेज
  • बीएमओ
  • block medical officer
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज