MP राज्यसभा चुनाव: BJP के दो प्रत्याशी तरुण और रजनीश ने भरा नामांकन

Amresh Kushwaha | Jun 06, 2026, 10:46 IST
Share
mp rajya sabha election tarun chug rajneesh agarwal nomination
mp rajya sabha election tarun chug rajneesh agarwal nomination

मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल भोपाल में आज नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी विधायकों की बैठक हुई थी।

समझें क्या है पूरा मामला...

  1. मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें 21 जून को रिक्त होंगी।
  2. भाजपा ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है।
  3. दोनों आज मध्यप्रदेश विधानसभा में नामांकन दाखिल किया है।
  4. नामांकन से पहले प्रदेश कार्यालय में विधायकों की बैठक हुई थी।
  5. 18 जून को मतदान और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना होगी।

MP राज्यसभा चुनाव की शुरुआत

मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी है। प्रदेश से तीन राज्यसभा सीटें 21 जून को खाली हो रही हैं। इसके लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP - Bharatiya Janata Party) ने अपने दो प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। ये हैं राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल।

दोनों प्रत्याशियों आज यानी 06 जून को भोपाल में विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

नामांकन से पहले विधायकों की बैठक

नामांकन से पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। यह बैठक पार्टी की एकजुटता दिखाने और चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिहाज से जरूरी थी।

चुनाव का पूरा कार्यक्रम

राज्यसभा (Rajya Sabha) चुनाव का पूरा शेड्यूल तय हो चुका है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून है। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी और नाम वापसी की अंतिम तारीख 11 जून रखी गई है। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना भी होगी। यानी 18 जून की शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी।

कौन हैं तरुण चुग?

तरुण चुग फिलहाल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। उनका जन्म 3 मई 1973 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उन्होंने एचआर (HR - Human Resources) विषय में एमबीए (MBA - Master of Business Administration) की पढ़ाई की है।

बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे और 1994 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के जरिए सक्रिय राजनीति में आए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM - Bharatiya Janata Yuva Morcha) में जिला अध्यक्ष, महासचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे। पंजाब भाजपा में कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालीं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना के भाजपा प्रभारी भी रह चुके हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में भी उनकी अहम भूमिका रही।

कौन हैं रजनीश अग्रवाल?

रजनीश अग्रवाल भाजपा मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री और बूथ प्रबंधन प्रभारी हैं। उनका जन्म 2 अप्रैल 1976 को हुआ। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान में स्नातक और प्रसारण पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। बचपन से आरएसएस से जुड़े रहे और 1990 में एबीवीपी के जरिए सक्रिय राजनीति में आए।

एबीवीपी में नगर संयोजक, विश्वविद्यालय प्रमुख, जिला दायित्व और प्रदेश कार्यालय मंत्री जैसी जिम्मेदारियां संभालीं। 2005 से भाजपा में सक्रिय संगठनात्मक भूमिका निभा रहे हैं। 2021 से भाजपा प्रदेश मंत्री और बूथ प्रबंधन प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में बूथ प्रबंधन में उनकी भूमिका को खासतौर पर अहम माना गया था।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी राज्यसभा चुनाव: दिल्ली में महामंथन, कांग्रेस कैंडिडेट का ऐलान अगले दो दिन में

MP राज्यसभा चुनाव : सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व से की मुलाकात

राज्यसभा चुनाव 2026: सज्जन वर्मा बोले, MP को चारागाह न बनाए BJP

MP राज्यसभा चुनाव 2026: अब मचेगा बड़ा सियासी घमासान! BJP की तीसरी सीट पर नजर

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • मध्य प्रदेश
  • भारतीय जनता पार्टी
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा
  • राज्यसभा चुनाव
  • मध्य प्रदेश की राजनीति
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
  • तरुण चुघ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग