13 साल की बच्ची की बेरहमी से पिटाई, चाची पर मामला दर्ज
Vikram Jain | Aug 22, 2024, 11:48 IST
MP Ratlam beating 13 year old girl goes Video viral
मध्य प्रदेश के रतलाम में बेरहम चाची का अपनी भतीजी पर जुल्म देखने को मिला है। यहां एक चाची ने 13 साल की भतीजी की बेरहमी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद अब पुलिस ने बच्ची की चाची पर धारा 296,115,(2), में मामला दर्ज किया है।
आमीन हुसैन, RATLAM. मध्य प्रदेश के रतलाम में 13 साल की बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया था। यहां चाची ने भतीजी को पैरों में दबाकर उसकी पिटाई की थी। चाची ने भतीजी को थप्पड़ मारे।
बच्ची से मारपीट कैमरे में कैद हो गई। मारपीट की वीडियो बच्ची के नाना तक पहुंची तो वे तुरंत ही दीनदयाल नगर थाने पर गुरुवार की देर शाम बच्ची के साथ मारपीट करने वाली चाची के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे जहां आवेदन देकर करवाई करने की मांग की।
इसके बाद आज यानी 23 अगस्त को बच्ची के नाना के आवेदन पर पुलिस ने बच्ची को पिटने वाली चाची पर थाना दीनदयाल नगर में ( BNS ) भारतीय न्याय संहिता की धारा 296,115,(2), में मामला दर्ज किया है।
वायरल वीडियो में बच्ची अपनी चाची से छोड़ देने की गुहार लगाती नजर आ रही है, लेकिन महिला पैरों में दबाकर उसकी पिटाई करती जा रही है। वायरल वीडियो जब बच्ची के नाना के पास पहुंचा तो उन्होंने दीनदयाल नगर पुलिस थाने पहुंचकर मामले में शिकायत की। नाना ने बताया कि मारपीट करने वाली महिला नातिन की चाची है।
बच्ची के नाना ने बताया कि उनकी बेटी हरियाणा में रहती हैं, उसकी दो बेटियां हैं, एक बच्ची हरियाणा में रहती हैं, और एक बच्ची रतलाम में उसके दादा- दादी के साथ रह रही हैं, जिसके साथ मारपीट की गई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। नातिन के साथ उसकी चाची ने बेरहमी से मारपीट की गई है। बच्ची को जमीन पर पटककर पीटा गया, चाची ने पैरों के बीच दबाकर थप्पड़ मारे हैं। महिला दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में ही रहती है। बच्ची ने नाना ने शिकायत दर्ज कराते हुए बच्ची को न्याय दिलाने और सुरक्षा की मांग की है।
बता दें कि रतलाम जिले में बच्चियों से प्रति अपराध का यह एक ही महीने में तीसरा मामला है। इससे पहले 10 साल की बच्ची के साथ रेप और कालूखेड़ा में 10 माह की बच्ची लापता होने के केस सामने आ चुके हैं। 10 माह की मासूम को पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ पाई है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बच्ची से मारपीट कैमरे में कैद हो गई। मारपीट की वीडियो बच्ची के नाना तक पहुंची तो वे तुरंत ही दीनदयाल नगर थाने पर गुरुवार की देर शाम बच्ची के साथ मारपीट करने वाली चाची के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे जहां आवेदन देकर करवाई करने की मांग की।
इसके बाद आज यानी 23 अगस्त को बच्ची के नाना के आवेदन पर पुलिस ने बच्ची को पिटने वाली चाची पर थाना दीनदयाल नगर में ( BNS ) भारतीय न्याय संहिता की धारा 296,115,(2), में मामला दर्ज किया है।
पैरों में दबाकर भतीजी की जमकर पिटाई
न्याय दिलाने और सुरक्षा की मांग
मध्य प्रदेश के रतलाम में 13 साल की बच्ची की बेरहमी से पिटाई, बच्ची चीखती रही और मारती रही चाची। मारपीट का वीडियो हुआ वायरल।
पूरी खबर के लिए लिंक पर क्लिक करें⬇️ https://t.co/koG73NMYbQ #Ratlam #girl_beaten #viralvideo #MadhyaPradesh #MPNews #TheSootr | @SP_RATLAM_MP… pic.twitter.com/0ofuwUtTAb
— TheSootr (@TheSootr) August 22, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari