रतलाम में भाजपा नेताओं का विपक्ष पर हमला, कहा- राजनीति में ऐसे कॉकरोच आते-जाते रहते हैं
Ramanand Tiwari | May 24, 2026, 08:34 IST
mp ratlam bjp leaders cockroach janata-party statement controversy
मध्य प्रदेश के रतलाम में बीजेपी नेताओं ने विपक्ष और सोशल मीडिया की राजनीति पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतें आती-जाती रहती हैं। इससे बीजेपी को कोई असर नहीं पड़ता है।
मध्य प्रदेश के रतलाम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेताओं ने विपक्ष और सोशल मीडिया आधारित राजनीति पर बेहद आक्रामक हमला बोला।
केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने कॉकरोच जनता पार्टी शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतें आती-जाती रहती हैं। इससे बीजेपी को कोई असर नहीं पड़ता है।
राजनीतिक गलियारों में इस बयान के बाद नई बहस छिड़ गई है। बीजेपी ने इसे विकास बनाम डिजिटल भ्रम की लड़ाई बताया है। जबकि विपक्ष इसे जनता का अपमान बताकर घेरने की तैयारी में है।
केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कार्यक्रम में कहा कि बीजेपी सरकारविकास और जनकल्याण पर फोकस कर रही है। जबकि कुछ लोग केवल सोशल मीडिया पर माहौल बनाने में लगे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी सिर्फ इंटरनेट और सोशल मीडिया तक सीमित है। जमीन पर उसका कोई अस्तित्व दिखाई नहीं देता है। देश विरोधी ताकतें भारत की छवि खराब करने की कोशिश करती हैं, लेकिन जनता सब समझती है।
सावित्री ठाकुर ने एक और संकेत दिया। उन्होंने कहा कि विदेशी एजेंडे और डिजिटल प्रोपेगेंडा के जरिए भारत की राजनीति को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने भी बेहद तीखे अंदाज में विपक्षी राजनीति पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसे कॉकरोच समय-समय पर पैदा होते हैं, लेकिन उनकी उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती है।
काश्यप ने कहा कि ऐसे कॉकरोच आते और जाते रहते हैं। उनकी एक सीमा होती है और समय के साथ वे अपने आप खत्म हो जाते हैं। इससे भारतीय जनता पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनके इस बयान को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में तालियों के साथ समर्थन दिया।
बीजेपी नेताओं के बयान को सिर्फ एक टिप्पणी नहीं, बल्कि 2028 की राजनीति के लिए आक्रामक नैरेटिव सेट करने की कोशिश माना जा रहा है। इस बयान के पीछे ये बड़े संकेत माने जा रहे हैं।
बीते कुछ महीनों में मध्य प्रदेश सहित देशभर में सोशल मीडिया आधारित कैंपेन तेजी से बढ़े हैं। कई छोटे राजनीतिक समूह और एक्टिविस्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
बीजेपी अब इसे सीधे चुनौती देने के मूड में दिखाई दे रही है। रतलाम का यह बयान उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जहां पार्टी विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरना चाहती है।
राजनीतिक जानकार मानते हैं कि विपक्ष इस बयान को जनता का अपमान बताकर बीजेपी पर पलटवार कर सकता है। खासतौर पर कॉकरोच जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने की संभावना है।हालांकि बीजेपी इसे राजनीतिक प्रतीक और कटाक्ष बताकर बचाव कर सकती है।
ये खबरें भी पढ़िए...
भाजपा को पछाड़ने वाली कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक
कांग्रेस को क्यों पसंद आ रही कॉकरोच जनता पार्टी? दिग्गज नेताओं ने किए ट्वीट
कॉकरोच जनता पार्टी: इंस्टा पर 2 करोड़ पार, फाउंडर ने बताया-94.7% फॉलोअर्स भारत से
मध्य प्रदेश में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, नीट और नर्सिंग घोटाले के खिलाफ भोपाल में जुटे यूथ
केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने कॉकरोच जनता पार्टी शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतें आती-जाती रहती हैं। इससे बीजेपी को कोई असर नहीं पड़ता है।
राजनीतिक गलियारों में इस बयान के बाद नई बहस छिड़ गई है। बीजेपी ने इसे विकास बनाम डिजिटल भ्रम की लड़ाई बताया है। जबकि विपक्ष इसे जनता का अपमान बताकर घेरने की तैयारी में है।
क्या बोले केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर?
उन्होंने आगे कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी सिर्फ इंटरनेट और सोशल मीडिया तक सीमित है। जमीन पर उसका कोई अस्तित्व दिखाई नहीं देता है। देश विरोधी ताकतें भारत की छवि खराब करने की कोशिश करती हैं, लेकिन जनता सब समझती है।
सावित्री ठाकुर ने एक और संकेत दिया। उन्होंने कहा कि विदेशी एजेंडे और डिजिटल प्रोपेगेंडा के जरिए भारत की राजनीति को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
चैतन्य काश्यप बोले- ऐसे कॉकरोच आते-जाते रहते हैं
काश्यप ने कहा कि ऐसे कॉकरोच आते और जाते रहते हैं। उनकी एक सीमा होती है और समय के साथ वे अपने आप खत्म हो जाते हैं। इससे भारतीय जनता पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनके इस बयान को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में तालियों के साथ समर्थन दिया।
राजनीतिक संदेश क्या है?
- सोशल मीडिया आधारित विपक्ष पर हमला
- बीजेपी का ग्राउंड कनेक्ट बनाम डिजिटल राजनीति नैरेटिव
- विदेशी फंडिंग और देश विरोधी एजेंडे का मुद्दा
- चुनाव से पहले आक्रामक राजनीतिक भाषा का इस्तेमाल
- कार्यकर्ताओं को भावनात्मक रूप से एक्टिव करने की रणनीति
क्यों बढ़ रहा सोशल मीडिया बनाम जमीन का मुद्दा?
बीजेपी अब इसे सीधे चुनौती देने के मूड में दिखाई दे रही है। रतलाम का यह बयान उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जहां पार्टी विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरना चाहती है।
विपक्ष क्या बना सकता है मुद्दा?
ये खबरें भी पढ़िए...
भाजपा को पछाड़ने वाली कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक
कांग्रेस को क्यों पसंद आ रही कॉकरोच जनता पार्टी? दिग्गज नेताओं ने किए ट्वीट
कॉकरोच जनता पार्टी: इंस्टा पर 2 करोड़ पार, फाउंडर ने बताया-94.7% फॉलोअर्स भारत से
मध्य प्रदेश में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, नीट और नर्सिंग घोटाले के खिलाफ भोपाल में जुटे यूथ
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava