MP Road Accident : दो बाइक की भिड़ंत, हादसे में 3 लोगों की मौत

Deepesh Kumar Singh | May 16, 2024, 22:37 IST
Share
Narsinghpur Road Accident
Narsinghpur Road Accident

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में स्टेट हाईवे 44 पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। दूसरे बाइक सवार की हालत नाजुक बनी हुई है।

मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के नरसिंहपुर जिले में दो बाइकों के बीच में भीषण सड़क हादसा हुआ है। स्टेट हाईवे 44 पर आमने-सामने से आ रही दो बाइक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक पर सवार मां-बेटे के साथ बैठी नातिन की मौत हो गई है। अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी हालत गंभीर बनी हुई है।

दोनों बाइक के उड़े परखच्चे

यह घटना साईंखेड़ा-झिकोली जिले के बीच की है। जहां दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी की दोनों बाइकों की सीट, मडगार्ड टूट गए और टायर निकल गए। हादसे में बाइक सवार उसराय निवासी मुन्नी बाई नौरिया (50), कृष्णपाल नौरिया (19) और हेमलता नौरिया (10) की घटनास्थल पर मौत हो गई। अन्य बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में कराया भर्ती
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे प्राथमिक इलाज देकर जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने पोस्टमोर्टेम के लिए मृतकों के शवों को अस्पताल भिजवा दिया है। इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि दुर्घटना कैसे हुई है।

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • नरसिंहपुर
  • सड़क हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच