कुछ लोग संत कम, मेरी सास ज्यादा बन गए हैं, हर बात पर मुंह फुला लेते हैं-हर्षा रिछारिया

Manya Jain | Updated:
Share
mp sadhvi harshanand giri on women safety
mp sadhvi harshanand giri on women safety

साध्वी हर्षानंद गिरि द्वारा कुछ संतों पर निशाना साधने की खबर है। संतों की तुलना सास से करते हुए उन्होंने पहनावे पर टिप्पणी का आरोप लगाया और महिला सुरक्षा पर भी कड़े सवाल उठाए।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • साध्वी हर्षानंद गिरि ने कुछ संतों पर निशाना साधा है।
  • उनका कहना है कि संत उनके खान-पान और पहनावे पर टिप्पणी करते हैं।
  • उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर भी बड़ा सवाल उठाया।
  • उन्होंने संतो की तुलना सास से की।

क्या बोलीं साध्वी हर्षानंद गिरि

साध्वी ने कहा कि हर छोटी बात पर कुछ संतों को बुरा लग जाता है। उनका खाना, पहनावा और घूमना-फिरना, सब पर टिप्पणी होती है। उन्होंने पूछा कि ऐसे संत आखिर संत कैसे हुए।

साध्वी (हर्षा रिछारिया) ने समाज में महिला सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि जब दो महीने की बच्ची भी सुरक्षित नहीं, तो वे कहां जाएं। उन्होंने कहा कि जो संत परिवार से दूर रहने को कहते हैं, वे पहले उनकी सुरक्षा की गारंटी लें।

आप धर्म अपने पास रखिए, मैं सीता नहीं हूं... हर्षा रिछारिया का वीडियो वायरल,  छोड़ी धर्म की राह! - harsha richhariya video Went viral in which She  announced to leave path of
आप धर्म अपने पास रखिए, मैं सीता नहीं हूं... हर्षा रिछारिया का वीडियो वायरल, छोड़ी धर्म की राह! - harsha richhariya video Went viral in which She announced to leave path of


साध्वी ने यह भी कहा कि असली संत में क्रोध और ईर्ष्या नहीं होती। उनके मुताबिक संतों का गुस्सा पानी के बुलबुले जैसा होना चाहिए, जो जल्दी खत्म हो जाए।

उज्जैन वाली घटना का पूरा किस्सा

दरअसल यह पूरा विवाद गुरु पूर्णिमा से जुड़ा है। साध्वी उस दिन उज्जैन में अपने गुरुजी के आश्रम पहुंची थीं। वहां मीडिया पहले से मौजूद थी।

मीडिया ने उनसे पूछा कि साध्वी होकर भी वे माता-पिता के साथ क्यों रहती हैं। कुछ संतों का आरोप था कि साध्वी को मोह-माया और रिश्तों से दूर रहना चाहिए।

इस पर साध्वी ने जवाब दिया कि जिन्हें आपत्ति है, वे पहले खुद के लिए आश्रम बना चुके हैं। उनका अभी अपना कोई आश्रम नहीं है।

साध्वी ने कहा कि उनके पास सिर्फ दो विकल्प हैं। पहला, गुरुजी का आश्रम, जहां वे ज्यादा दिन नहीं रह सकतीं। दूसरा, माता-पिता का घर, जहां वे खुद को सबसे सुरक्षित मानती हैं।

दो दिन पहले क्या हुआ था

बता दें कि गुरु पूर्णिमा से दो दिन पहले भी साध्वी सुर्खियों में आई थीं। उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में उन्होंने मीडिया से बातचीत की थी।

इस दौरान हर्षा रिछारिया ने कुछ आश्रमों की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उनका आरोप था कि आश्रमों में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि कुछ संत छिपकर ब्यूटी पार्लर जाते हैं।

इन बयानों के बाद संत समाज के एक वर्ग ने कड़ी आपत्ति जताई थी। इसी विवाद के बाद उनका ताजा वीडियो सामने आया है।

हर्षा को किसने दी संन्यास दीक्षा

हर्षा रिछारिया को स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज ने संन्यास दीक्षा दी थी। वे उज्जैन के पंचायती निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर हैं।

दीक्षा के दौरान हर्षा से तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म कराया गया था। यह अनुष्ठान अक्षय तृतीया के दिन शिप्रा नदी के तट पर हुआ था। इसके बाद ही वे मॉडल से साध्वी हर्षानंद गिरि बनीं।

हर्षा से जुड़े अन्य विवाद

हर्षा का नाम पहले भी कई बार विवादों में रहा है। भगवा वेश में वायरल होने के बाद उनकी पुरानी ग्लैमरस तस्वीरें सामने आई थीं, जिन पर सवाल उठे।

शुरुआत में खुद को साध्वी कहने पर भी उन्हें आपत्तियों का सामना करना पड़ा था। बाद में उज्जैन में दीक्षा लेकर वे विधिवत साध्वी बनीं।

उन्होंने एआई (AI – Artificial Intelligence) की मदद से बनाई गई फर्जी वीडियो का आरोप भी लगाया था। उनका कहना था कि इससे उनकी छवि खराब करने की कोशिश हुई।

धमकियों और विरोध के बीच उनके मन में धर्म का रास्ता छोड़ने का विचार भी आया था। बाद में वे अपने फैसले पर कायम रहीं।

पेशवाई के रथ में बैठने को लेकर भी अखाड़े में मतभेद हुए थे। इसके अलावा उनके पुराने लुक और भगवा वेश, दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आती रही हैं।

ये भी पढ़ें...

एक बार फिर चर्चा में हर्षा रिछारिया, कहा-महिलाओं के लिए कोई आश्रम सुरक्षित नहीं

मॉडल से संन्यासी बनीं हर्षा रिछारिया ने लव जिहाद पर युवतियों को चेताया, बांटी तलवारें

संन्यास के बाद उज्जैन में हर्षा रिछारिया का पहला प्रवचन, भक्तों की भारी भीड़

हर्षा रिछारिया का संतों को खुला चैलेंज : 'विदेशी फंडिंग साबित करो वरना एक करोड़ दो'

Tags:
  • उज्जैन
  • गुरु पूर्णिमा
  • महिला सुरक्षा
  • हर्षा रिछारिया
  • साध्वी हर्षानंद
होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

By Neel Tiwari

होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
द सूत्र की खबर के बाद एक्शन में सरकार: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह की कुर्सी पर संकट, सरकार ने निर्वाचन आयोग को भेजी फाइल

By Ramanand Tiwari

द सूत्र की खबर के बाद एक्शन में सरकार: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह की कुर्सी पर संकट, सरकार ने निर्वाचन आयोग को भेजी फाइल
ACB जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल, बोले- बिना पक्ष सुने दी मंजूरी, 19 नवंबर को सुनवाई

By Mukesh Sharma

ACB जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल, बोले- बिना पक्ष सुने दी मंजूरी, 19 नवंबर को सुनवाई
गोरखपुर थाने की पूर्व TI अर्चना नागर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आरोपों के खिलाफ विभाग के ही रिकॉर्ड बने सबूत, चार्जशीट रद्द

By Neel Tiwari

गोरखपुर थाने की पूर्व TI अर्चना नागर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आरोपों के खिलाफ विभाग के ही रिकॉर्ड बने सबूत, चार्जशीट रद्द
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस बीमा कंपनी ने कम दिया मेडिक्लेम, उपभोक्ता फोरम ने लगाया जुर्माना

By Sanjay Gupta

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस बीमा कंपनी ने कम दिया मेडिक्लेम, उपभोक्ता फोरम ने लगाया जुर्माना
CG Top News : IAS-IPS का DA बढ़ा, चैतन्य बघेल ने ED को दी चुनौती, पटवारियों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : IAS-IPS का DA बढ़ा, चैतन्य बघेल ने ED को दी चुनौती, पटवारियों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
नर्सों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, 10 मेडिकल कॉलेजों में ऑपरेशन-ओपीडी प्रभावित होने की आशंका, CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

नर्सों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, 10 मेडिकल कॉलेजों में ऑपरेशन-ओपीडी प्रभावित होने की आशंका, CM घेराव की तैयारी