Satna Crime News : कमरे में मां और दो बेटों की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला पति का शव, जानें दिल दहला देने वाली पूरी वारदात
Vikram Jain | Jul 10, 2024, 18:54 IST
MP Satna Crime 4 people same family died
मध्य प्रदेश के सतना में मां और 2 बच्चों की हत्या से सनसनी फैल गई। महिला के पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। यह सनसनीखेज वारदात नजीराबाद इलाके में हुई।
शुभम शुक्ला, SATNA. मध्य प्रदेश के सतना में एक दिल दहला देने वाला जघन्य हत्याकांड सामने आया है। यहां घर में महिला और उसके 2 मासूम बेटों के लहूलुहान शव मिले हैं। तीनों को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं घर से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक में पति का शव मिला है। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने पूरे पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया।
यह सनसनीखेज वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के नजीराबाद इलाके में हुई। यहां किराए से रहने आए मजदूर परिवार की महिला का शव कमरे में लहूलुहान हालत में मिला। साथ जमीन पर दो बच्चों के शव मिले है। देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि तीनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। वहीं पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंच गए हैं। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें... रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने फिर साफ की गंदगी, टॉयलेट में झाड़ू लगाते Video वायरल
बताया जा रहा है कि यह लोग तिघरा गांव का रहने वाले हैं। यह परिवार हरदौल बाबा मंदिर के पास एक मकान में परिवार किराए से रहता था। परिवार के मुखिया का नाम राजेश चौधरी है। वहीं, उनकी पत्नी का नाम संगीता है। बेटे निखिल और ऋषभ हैं। बुधवार सुबह आवाज नहीं आई तो मकान मालकिन देखने पहुंची। यहां संगीता और दोनों बच्चों के शव पड़े थे। राकेश घर पर नहीं था। राजेश को ढूंढने पर उसका का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला। जानकारी के अनुसार, राजेश चौधरी मजदूरी का काम करता था और अपने परिचित के इस मकान में रहने के लिए आया था।
आशंका जताई जा रही है कि पति राजेश ने अपनी पत्नी संगीता और दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या की है। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनकी हत्या हुई है या फिर लोगों ने आत्महत्या की है।
ये खबर भी पढ़ें... स्कूल की लिस्ट जारी करने से 2 महीने पहले ही ऑर्डर कर देते थे किताबें
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सतना एसपी आशुतोष गुप्ता भी पहुंचे। मामले में पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर इन्वेस्टिगेशन की जा रही है, शवों को पीएम के लिए भेजा गया है, पीएम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के बाद ही यह पता लग सकेगा कि इस पूरे घटना के पीछे का क्या कारण है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
नजीराबाद इलाके में सनसनीखेज वारदात
यह खबर भी पढ़ें... रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने फिर साफ की गंदगी, टॉयलेट में झाड़ू लगाते Video वायरल
किराए से मकान लेकर रह रहा था परिवार
हत्या करने बाद आत्महत्या करने की आशंका
ये खबर भी पढ़ें... स्कूल की लिस्ट जारी करने से 2 महीने पहले ही ऑर्डर कर देते थे किताबें
मामले की जांच में जुटी पुलिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA