दस्तक अभियान में लापरवाहीः कुपोषण ने फिर छीनी मासूम की जान, सीएमएचओ ने जारी किया नोटिस
Amresh Kushwaha | Oct 22, 2025, 16:27 IST
mp-satna-dastak-campaign-malnutrition-death
दस्तक अभियान में लापरवाही से चार महीने के हुसैन रजा की मौत ने सिस्टम की हकीकत उजागर कर दी है। CMHO ने जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर दिया है। वही, कुपोषण (Malnutrition) पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
SATNA. मध्य प्रदेश के सतना जिले से कुपोषण से जूझ रहे बच्चे के मौत का मामला समने आया है। यहां के जिला अस्पताल में चार महीने के हुसैन रजा ने सोमवार, 20 अक्टूबर की सुबह 11 बजे दम तोड़ दिया। परिजन उसे 18 अक्टूबर को अस्पताल लाए थे। ओपीडी (OPD) में डॉ. संदीप द्विवेदी ने हालत गंभीर देख तुरंत पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (PICU) में भर्ती कराया था। रजा का वजन सिर्फ ढाई किलो था, जबकि इस उम्र में कम से कम 5 किलो या उससे अधिक होना चाहिए।
डॉक्टरों के अनुसार कुपोषण की वजह से बच्चे की इम्युनिटी (Immunity) बहुत कमजोर हो गई थी। इसी कमजोरी के कारण उसे निमोनिया (Pneumonia) और अन्य इंफेक्शंस ने घेर लिया था। तमाम कोशिशों के बावजूद मासूम को बचाया नहीं जा सका।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश PWD सतना में 2.59 करोड़ का फर्जी भुगतान, EOW ने दर्ज किया तत्कालीन ईई और कॉन्ट्रैक्टर पर केस
ये खबर भी पढ़िए...सतना न्यूज: सांसद के पत्र पर बवाल, कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने सरकार को घेरा, देना पड़ी रात को सफाई
सीएमएचओ ने पूछताछ में यह भी सवाल उठाया कि हुसैन रजा का जन्म 2 जुलाई 2025 को हुआ था। जन्म के समय उसका वजन 3 किलो था। फिर जुलाई से सितंबर तक चले दस्तक अभियान (Dastak Campaign) में उसे कुपोषित की श्रेणी में क्यों नहीं पहचाना गया? वहीं इस मामले में नियमित फॉलोअप (Follow-up) और टीकाकरण (Vaccination) में भी लापरवाही सामने आई है।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में कुपोषण: सिस्टम की सुस्ती से एमपी में नौनिहालों पर कुपोषण और बीमारियों की छाया
ये खबर भी पढ़िए...MP News: IAS नेहा मीना की अनोखी पहल... कुपोषण काबू करने 'मोटी आई' है और कचरे से बन रहीं कलाकृतियां
बीमारी से लड़ने की ताकत ही नहीं बची
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश PWD सतना में 2.59 करोड़ का फर्जी भुगतान, EOW ने दर्ज किया तत्कालीन ईई और कॉन्ट्रैक्टर पर केस
जिम्मेदारों को CMHO ने दिया नोटिस
मामला सामने आने के बाद सीएमएचओ (CMHO) डॉ. एल.के. तिवारी ने कार्रवाई तेज कर दी। उन्होंने सेक्टर मेडिकल ऑफिसर पीएचसी खुटहा डॉ. एसपी श्रीवास्तव, आशा कार्यकर्ता मरवा उर्मिला सतनामी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्वास्थ्य केंद्र मरवा लक्ष्मी रावत और सेक्टर सुपरवाइजर राजकिशोर शुक्ला को नोटिस जारी किया है।
जन्म के समय 3 किलो, तो फिर गिरावट कैसे?
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में कुपोषण: सिस्टम की सुस्ती से एमपी में नौनिहालों पर कुपोषण और बीमारियों की छाया
ये खबर भी पढ़िए...MP News: IAS नेहा मीना की अनोखी पहल... कुपोषण काबू करने 'मोटी आई' है और कचरे से बन रहीं कलाकृतियां
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA