10 साल का इंतजार, 12 घंटे में खत्म: स्कूल शिक्षा विभाग ने रातों-रात हुई 400 अनुकंपा नियुक्ति
Amresh Kushwaha | Sept 23, 2026, 09:51 IST
MP स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने 1100 से ज्यादा लंबित अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में तेजी दिखाई है। विभाग ने 12 घंटे में 400 नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। साथ ही, दो दिन में करीब 590 मामलों के समाधान की तैयारी है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश में 1100 से ज्यादा अनुकंपा नियुक्ति के मामले अटके थे।
- सभी संभागीय संयुक्त संचालकों को अचानक भोपाल बुलाया गया था।
- मंगलवार, 22 सितंबर को सिर्फ 12 घंटे में 400 नियुक्ति आदेश जारी हुए हैं।
- बुधवार यानी आज करीब 190 और आदेश जारी होंगे।
- सबसे ज्यादा लंबित मामले भोपाल-इंदौर संभाग में मिले हैं।
12 घंटे में 400 आदेश जारी
पहली बार प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों को भोपाल बुलाया गया था। मंगलवार, 22 सितंबर को सिर्फ 12 घंटे के अंदर 400 नियुक्ति आदेश जारी हुए हैं। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
रातोंरात भोपाल बुलाए अधिकारी
साथ मंगाया पूरा रिकॉर्ड
यह जानकारी प्रवर्गवार यानी श्रेणी के हिसाब से मांगी गई थी। अनुकंपा नियुक्ति के प्रभारी अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए थे। साथ ही डेटा एंट्री ऑपरेटर और कंप्यूटर ऑपरेटर को भी बुलाया गया था। वे अपने साथ पूरा रिकॉर्ड लेकर पहुंचे थे। इससे बैठक में तुरंत फैसले लेना आसान हो गया।
ग्रेड-3 के पद क्यों खाली
इसी दौरान यह भी पता चला कि प्रदेशभर में 1100 मामले लंबित हैं। अनुकंपा नियुक्ति के लिए कोई अलग परीक्षा नहीं होती। सिर्फ दस्तावेजों की जांच के बाद ही आदेश जारी हो सकते हैं। इसी वजह से एक दिन में इतने आदेश जारी करना संभव हो सका। सबसे ज्यादा लंबित मामले भोपाल और इंदौर संभाग में मिले हैं।
दो दिन में निपटेंगे 590 केस
बाकी बचे मामलों पर भी जल्द फैसला होने की उम्मीद है। विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में और आदेश जारी होंगे। इससे परिवारों को लंबे इंतजार से राहत मिलेगी।
पहले भी दिए थे निर्देश
विधानसभा में भी कई बार उठ चुका मामला
पुराने तरीके से हटकर किया काम
फिलहाल विभाग का पूरा ध्यान बचे हुए मामलों पर है। बुधवार यानी आज जारी होने वाले 190 आदेशों पर सबकी नजर है। इसके बाद बाकी बचे मामलों की समीक्षा भी जल्द होगी। परिवारों को उम्मीद है कि उनका इंतजार अब जल्द खत्म होगा। आने वाले दिनों में विभाग की तरफ से और जानकारी सामने आ सकती है।
ये खबरें भी पढ़िए...
25 से MP में शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा, पहले दिन सात शहरों में चलेंगी 351 बसें, 15000 का है लक्ष्य
गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री करें बंद, हर साल भाग जाती हैं 4.5 लाख लड़कियां- उषा ठाकुर
मोहन कैबिनेट का फैसला: हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे स्टेडियम, 961 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी
इंदौर में आज नो यूपीआई पेमेंट डे, क्यूआर कोड पर ढकेंगे काले कपड़े, पेट्रोल पंप शामिल नहीं
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta