आज से MP में शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा, पहले दिन चलेंगी 351 बसें, दो रुपए/किमी होगा किराया
Amresh Kushwaha | Sept 23, 2026, 09:08 IST
सुगम परिवहन सेवा
मध्य प्रदेश में आज यानी 25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू हो रही है। पहले दिन सात शहरों में 351 बसें चलेंगी, जबकि 2031 तक 15 हजार बसों का नेटवर्क स्थापित करने का लक्ष्य है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- आज यानी 25 सितंबर से भोपाल से सुगम परिवहन सेवा शुरू हो रही है।
- पहले दिन 7 शहरों से 351 बसें चलना शुरू होंगी।
- मार्च 2027 तक 1006 बसों के संचालन का लक्ष्य है।
- सितंबर 2031 तक प्रदेश में करीब 15 हजार बसें चलेंगी।
- 7 शहरों में सहायक कंपनियों की भर्ती भी शुरू हो गई है।
आज से शुरू होगी बस सेवा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज भोपाल के BHEL दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
कैबिनेट बैठक में मंगलवार, 22 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने परिवहन विभाग ने रोडमैप पेश किया था। यह पूरा प्रजेंटेशन योजना के भविष्य को लेकर था। सरकार चाहती है कि बड़े निजी बस ऑपरेटरों को भी पूरा प्रतिनिधित्व मिले। सरकार खुद कोई बस नहीं खरीदेगी। सारी बसें निजी ऑपरेटरों की ही होंगी। सरकार सिर्फ रूट तय करेगी और पूरी व्यवस्था की निगरानी करेगी। परिवहन विभाग ने इंटरसिटी सेवा के लिए दो रुपए प्रति किलोमीटर किराया तय किया है।
सीएम ने कहा- यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी
पहले दिन कहां कितनी बसें
भोपाल शहर के अंदर 38 बसें चलेंगी। भोपाल में पीएम ई-बस की 45 बसें भी शामिल होंगी। जबलपुर से दूसरे शहरों के लिए 14 बसें चलेंगी। जबलपुर शहर के अंदर 27 बसें चलेंगी। यहां पीएम ई-बस की 26 बसें भी जुड़ेंगी। रीवा से 18 बसें, देवास से 10 बसें चलेंगी। इसके अलावा कटनी से 3 और भिंड से 2 बसें शुरू होंगी।
5 साल में 15 हजार बसें
सितंबर 2030 तक करीब 11 हजार 949 बसें सड़कों पर होंगी। आखिरकार सितंबर 2031 तक कुल 14 हजार 981 बसें चलेंगी। यानी पांच साल में करीब 15 हजार बसों का नेटवर्क तैयार होगा। मंत्री ने बताया कि यह देश का पहला ऐसा मॉडल है। पहले सिर्फ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार की कोई भागीदारी नहीं थी। अब मध्य प्रदेश में यह व्यवस्था शुरू हो रही है।
रूटों का पूरा गणित समझें
तीसरा हिस्सा इंटरस्टेट रूट का है। ये रूट मध्य प्रदेश से दूसरे राज्यों तक जाएंगे। ऐसे कुल 436 इंटरस्टेट रूट तय किए गए हैं। शहरवार रूटों की बात करें तो इंदौर से सबसे ज्यादा 27 रूट हैं। भोपाल से 9 रूट, जबलपुर से 8 रूट तय हुए हैं। रीवा से 4, सागर से 3 रूट बनाए गए हैं। वहीं ग्वालियर और उज्जैन से 5-5 रूट तय हुए हैं।
सुरक्षा पर रहेगी पैनी नजर
सीसीटीवी की मदद से ड्राइवर की जवाबदेही तय होगी। तीसरा बिंदु यात्री सुविधाओं का है। इसमें बस टर्मिनल, डिपो, स्टॉप और सड़क किनारे बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। चौथा बिंदु जिला स्तरीय परिवहन सलाहकार समिति का है। यह समिति जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में काम करेगी। इसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे और जमीनी निगरानी करेंगे।
7 शहरों में भर्ती शुरू
विभाग का अनुमान है कि यह भर्ती तीन से चार महीने में पूरी होगी। इसमें तकनीकी स्टाफ सहित कुल 700 पदों पर भर्ती होनी है। अभी तक इन पदों के लिए 2000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इससे साफ है कि युवाओं में इस योजना को लेकर उत्साह है।
ग्रामीण और शहरी दोनों के लिए फायदेमंद
फिलहाल पूरे प्रदेश की नजर 25 सितंबर की शुरुआत पर टिकी है। भोपाल से होने वाला यह शुभारंभ बड़ा कार्यक्रम माना जा रहा है। इसके बाद अगले पांच साल तक इस योजना का विस्तार होता रहेगा। परिवहन विभाग का दावा है कि हर चरण की निगरानी सख्ती से होगी। आने वाले समय में यह योजना परिवहन ढांचा पूरी तरह बदल सकती है।
ये खबरें भी पढ़िए...
MP में आधी रात बदल जाता है एंबुलेंस का काम, मरीज छोड़ ढो रहीं सब्जियां
इंदौर में आज नो यूपीआई पेमेंट डे, क्यूआर कोड पर ढकेंगे काले कपड़े, पेट्रोल पंप शामिल नहीं
गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री करें बंद, हर साल भाग जाती हैं 4.5 लाख लड़कियां- उषा ठाकुर
मोहन कैबिनेट का फैसला: हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे स्टेडियम, 961 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad