MP स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 21 अधिकारियों का हुआ तबादला

Amresh Kushwaha | Jun 25, 2026, 07:43 IST
Share
MP स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल
MP स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने 24 जून 2026 को एक आदेश में 21 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें सहायक संचालक, जिला परियोजना समन्वयक और प्राचार्य शामिल हैं। कई अधिकारी राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल भेजे गए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने 21 अधिकारियों के तबादले किए हैं।
  • यह आदेश 24 जून 2026 को वल्लभ भवन, भोपाल से जारी हुआ है।
  • इनमें सहायक संचालक और जिला परियोजना समन्वयक (District Project Coordinator) शामिल हैं।
  • कई अधिकारियों को राज्य शिक्षा केंद्र (State Education Centre) भोपाल में पदस्थ किया गया है।
  • यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेश तक जारी रहेंगे।

एक आदेश में 21 के तबादले

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा फेरबदल किया है। बुधवार 24 जून 2026 को एकसाथ 21 अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी हुए हैं। इन तबादलों में सहायक संचालक, जिला परियोजना समन्वयक और प्राचार्य सभी शामिल हैं। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया। कुछ को राज्य शिक्षा केंद्र, RSK (Rajya Shiksha Kendra) भोपाल भेजा गया है।

किसे कहां भेजा गया?

किरण कौशिक को निवाड़ी से हटाकर श्योपुर भेजा गया है। अकांक्षा सोनी को रीवा से हटाकर शहडोल संभाग के संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण कार्यालय में पदस्थ किया गया है। सलोनी शर्मा अब सीहोर की बजाय शाजापुर में काम करेंगी।

गरिमा टोप्पो को गुना से हरदा भेजा गया है। राहुल भार्गव शिवपुरी से उज्जैन गए हैं। सिद्धार्थ जैन को टीकमगढ़ से सीधे भोपाल जिले में पदस्थ किया गया है।

हिमानी लोदवाल उज्जैन संभाग से आलीराजपुर जाएंगी। आनन्द डावर झाबुआ से खरगोन पहुंचेंगे। अभिषेक यादव रतलाम से धार में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

यहां देखें ट्रांसफर की पूरी सूची...

MP School Education Department Transfer 1
MP School Education Department Transfer 1

MP School Education Department Transfer 2
MP School Education Department Transfer 2

f6d5876d-eed
f6d5876d-eed

RSK भोपाल में तीन नई नियुक्तियां

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल को एकसाथ तीन नए अधिकारी मिले हैं। पूजा उपाध्याय जबलपुर संभाग से, सुरभि शर्मा खण्डवा से और प्रमोद राजगढ़ से आरएसके भोपाल भेजे गए हैं। इससे राज्य शिक्षा केंद्र की टीम मजबूत होगी।

ग्वालियर और इंदौर में भी नियुक्तियां

अशोक कुमार त्रिपाठी उज्जैन से हटकर ग्वालियर जाएंगे। उन्हें पीजीबीटी (PGBT- Post Graduate Basic Training) कॉलेज ऑफ एजुकेशन ग्वालियर में सहायक प्राध्यापक बनाया गया है। प्रदीप कुमार खरे धार जिले से इंदौर के शासकीय हाई स्कूल जूना रिसाला में जाएंगे। रालु सिंह सिंघार झाबुआ से आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में विकास खंड शिक्षा अधिकारी बनाए गए हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

ई-अटेंडेंस के पेंच में 8 माह से फंसा अतिथि शिक्षकों का दो माह का मानदेय

MP News: अब ई-अटेंडेंस से जुड़ेगी शिक्षकों की सैलरी, गैरहाजिरी पर कटेगा वेतन

एमपी में 16 दिनों में 17 हजार तबादले, एक दिन में ढाई हजार से ज्यादा फेरबदल

MP शिक्षक तबादला 2026: 90% ई-अटेंडेंस जरूरी, CCL वाली महिलाओं को राहत

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग
  • राज्य शिक्षा केंद्र
  • राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग