MP: श्मशान घाट में बाइक का अंतिम संस्कार!, लकड़ी-कंडे लगाकर गाड़ी को लगाई आग

Vikram Jain | Aug 01, 2024, 19:41 IST
Share
MP Sehore Ichhawar bike Funeral
MP Sehore Ichhawar bike Funeral

एमपी अजब है सबसे गजब है..जी हां कुछ ऐसा ही सीहोर में देखने को मिला। यहां श्मशान घाट में जहां शव का दाह संस्कार किया जाता है वहां बाइक का अंतिम संस्कार किया गया था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सीहोर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सीहोर के इछावर में श्मशान घाट में शव के स्थान पर बाइक का अंतिम संस्कार कर दिया। बाइक के अंतिम संस्कार किए जाने की खबर आग की तरह शहर में फैल गई। खबर लगते ही लोग जली हुई बाइक देखने के लिए श्मशान घाट पहुंच गए। अब यह मामला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नजारा देख हैरान रह गए लोग

यह अजीबोगरीब घटना इछावर के दिवाडिया रोड के श्मशान घाट में देखने को मिली। श्मशान घाट में गुरुवार को सुबह लोगों ने एक जली हुई बाइक देखी तो वो हैरान रह गए। घाट पर जिन खंबों के बीच मुर्दों को जलाया जाता है, वहां पर जली हुई बाइक थी। यहां अज्ञात लोगों ने बाइक के आसपास लकड़ी और कंडे लगाकर उसमें आग लगा दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... सागर में मां और दो मासूम बच्चियों का हत्यारा गिरफ्तार, जानें किसने किया था तीनों का कत्ल

ऐसा क्यों किया... कुछ पता नहीं

इस घटना की जानकारी जैसे ही लोगों लगी तो बड़ी संख्या में लोग श्मशान घाट पहुंच गए। हालांकि बाइक का अंतिम संस्कार किसने किया है और ऐसा करने के पीछे की वजह क्या है ? इन सवालों के जवाब किसी के पास नहीं हैं। वहीं श्मशान घाट में बाइक के अंतिम संस्कार का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोगों का कहना है कि श्मशान घाट में इस तरह की करतूत असामाजिक तत्वों ने की है। पुलिस को क्षेत्र में गश्त करना चाहिए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीहोर न्यूज
  • बाइक का अंतिम संस्कार
  • श्मशान घाट में जलाई बाइक
  • सीहोर में बाइक का अंतिम संस्कार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज