MP SET Exam में सिख छात्रा के पगड़ी और कृपाण उतरवाने पर हंगामा

Sandeep Kumar | Mar 01, 2026, 19:38 IST
Share
mp-set-exam
mp-set-exam

रतलाम में MP SET परीक्षा के दौरान एक सिख छात्रा से पगड़ी और कृपाण उतरवाने को लेकर विवाद हुआ। प्रशासन और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अधिकारियों ने खेद जताया और माफी मांगी। इसके बाद स्थिति शांत हो गई।

आमीन हुसैन@ Ratlam. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET Exam) के दौरान रतलाम के एक परीक्षा केंद्र पर विवाद हुआ। सागोद रोड स्थित उत्कृष्ट स्कूल केंद्र पर सिख छात्रा से पगड़ी (दुमाला साहेब ) और कृपाण उतरवाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अज्ञानतावश हुई घटना पर खेद जताया और माफी मांगी। इसके बाद स्थिति शांत हो गई।

छात्रा की पगड़ी और कृपाण उतरवा ली

जानकारी के अनुसार परीक्षा दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित की गई थी। रतलाम जिले में कुल 16 केंद्र बनाए गए थे। उत्कृष्ट स्कूल केंद्र पर प्रवेश से पहले जांच के दौरान राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से आई अमृतधारी सिख छात्रा गुर्लिन कौर को महिला स्टाफ ने अलग कक्ष में ले जाकर चेक किया। इसी दौरान उनकी पगड़ी और कृपाण उतरवा ली गई। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन और सिख समाज के लोग केंद्र पर पहुंचे।

एमपी की रंग पंचमी से लेकर राजस्थान की शाही होली तक, जानें भारत के अलग-अलग राज्यों के अंदाज

शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग

मौके पर पहुंचे समाजजनों ने केंद्राध्यक्ष और प्रिंसिपल के समक्ष आपत्ति जताई। उनका कहना था कि परीक्षा दिशा-निर्देशों में पगड़ी उतरवाने का कोई उल्लेख नहीं है। यह सिख धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध है। समाज के प्रतिनिधियों ने शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में मामले पर चर्चा हुई।

एमपी में सुसाइड के आंकड़े डराने वाले, चार साल में हजारों मौत, नशा, कर्ज और मोबाइल सबसे बड़े कारण

एमपी विधानसभा में सबके लिए मुफ्त इलाज की गूंज: 15 लाख तक स्वास्थ्य गारंटी का निजी विधेयक पेश

सिख समाज ने जताई नाराजगी

परीक्षा के बाद बाहर आई गुर्लिन ने बताया कि परीक्षा से पहले दस्तार खोलकर जांच की गई और कृपाण भी निकलवाई गई। उन्होंने कहा कि सिख परंपरा में कृपाण अभिन्न हिस्सा है। वे पहले राजस्थान में परीक्षाएं दे चुकी हैं, लेकिन कभी ऐसी स्थिति नहीं बनी। परिजनों और रिश्तेदारों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और धार्मिक संवेदनशीलता को समझने की जरूरत पर जोर दिया।

परीक्षा केंद्राध्यक्ष और स्कूल प्रिंसिपल सुभाष कुमावत ने कहा कि आयोग के निर्देशों के तहत जांच की गई थी। स्टाफ को दोहरी पगड़ी की परंपरा की पूरी जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे इसके लिए खेद प्रकट करते हैं।

मध्यप्रदेश विधानसभा में निवेश, पत्रकार सुरक्षा और आवारा पशुओं पर सरकार घिरी

क्या बोले जिम्मेदार अधिकारी

एसडीएम विवेक सोनकर ने कहा कि ग्रामीण आयोग द्वारा सूक्ष्म जांच के निर्देश दिए गए थे। चेकिंग के दौरान किसी की धार्मिक भावना आहत करने का उद्देश्य नहीं था। स्टाफ को भविष्य में सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने खेद प्रकट करने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • MP SET Exam
  • राज्य पात्रता परीक्षा
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • एसडीएम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा