ब्रिटिश कालीन व्यवस्था का अंत: मध्य प्रदेश ने रद्द किए 7 पुराने कानून

Manya Jain | Aug 15, 2026, 10:50 IST
Share
mp seven colonial laws abolished
mp seven colonial laws abolished

मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कानूनी फैसला लिया है। प्रदेश से आजादी से पहले के 7 पुराने कानून हटा दिए गए हैं। ये सभी कानून अंग्रेजों के जमाने के थे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था से आजादी से पहले के 7 पुराने कानून हटा दिए हैं।
  • ये सभी कानून औपनिवेशिक काल के थे और अब अप्रासंगिक हो चुके थे।
  • राज्यपाल की मंजूरी के बाद इन्हें खत्म करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी हुई।
  • गौर करने वाली बात यह है कि मध्य प्रदेश का गठन 1956 में हुआ था।
  • ये सातों कानून आजादी से पहले, यानी 1933 से 1947 के बीच बनाए गए थे।

नई व्यवस्था में नहीं थी जरूरत

मध्यप्रदेशसरकार का कहना है कि इन कानूनों को उपयोगिता नई व्यवस्था में पहले ही खत्म हो चुकी थी। समय के साथ इनका महत्व घटता गया। इसी वजह से ि

सरकार का कहना है कि इन कानूनों की उपयोगिता नई व्यवस्था में पहले ही खत्म हो चुकी थी। समय के साथ इनका महत्व घटता गया। इसी वजह से इन्हें औपचारिक रूप से रद्द करने का फैसला लिया गया।

साल-दर-साल कौन से कानून हुए खत्म

1933: डेट कंसीलिएशन एक्ट

यह कानून किसानों और साहूकारों के बीच कर्ज की समस्या सुलझाने के लिए बनाया गया था। इसके तहत विवादों को सुलझाने के लिए एक बोर्ड बनाया जाता था।

1937: प्रोटेक्शन ऑफ डेटर्स एक्ट

इस कानून के जरिए कर्जदार किसानों को साहूकारों की प्रताड़ना से सुरक्षा दी जाती थी। इसका मकसद किसानों को शोषण से बचाना था।

1937: फौजदारी रिलीफ एक्ट

ब्रिटिश काल में खेती से जुड़े पीड़ितों को राहत देने के लिए यह कानून बनाया गया था। इसमें राहत वितरण को नियंत्रित करने के नियम भी शामिल थे।

1939: रिलीफ ऑफ इनडेंटेड एक्ट

इस कानून का मकसद किसानों पर बढ़ते कर्ज को कम करना था। इसके लिए विशेष कर्ज अदालतें गठित की जाती थीं।

1940: विद्या मंदिर एक्ट

इस कानून के तहत गांवों में विद्या मंदिर योजना शुरू की गई थी। ग्रामीणों की दान दी गई जमीन से होने वाली आय से स्कूलों का खर्च चलाया जाता था।

1944: गुलामी संबंधी शर्तों से जुड़ा कानून

यह कानून जमींदारों या असमर्थ लोगों द्वारा कराई जाने वाली बंधुआ मजदूरी जैसी प्रथाओं को रोकने के लिए बनाया गया था।

1947: लैंड सर्वे एक्ट

आजादी के समय जमीनों की सीमांकन, सर्वेक्षण और नक्शा तैयार करने के लिए यह कानून बनाया गया था।

अब क्या बदलेगा

इन कानूनों के खत्म होने से प्रदेश की कानूनी किताब से पुरानी और अनुपयोगी धाराएं हट जाएंगी। इससे व्यवस्था सरल और आधुनिक बनने की उम्मीद है।



FAQ

  1. मध्य प्रदेश में कितने पुराने कानून खत्म किए गए हैं?
    मध्य प्रदेश सरकार ने आजादी से पहले के 7 पुराने कानून खत्म किए हैं। ये सभी कानून 1933 से 1947 के बीच बने थे।
  2. इन कानूनों को खत्म करने की मंजूरी किसने दी?
    इन कानूनों को खत्म करने की मंजूरी राज्यपाल ने दी है। इसके बाद आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।
  3. ये कानून कब बनाए गए थे?
    ये सातों कानून आजादी से पहले, यानी 1933 से 1947 के बीच बनाए गए थे। मध्य प्रदेश राज्य का गठन इसके बाद 1956 में हुआ था।
ये भी पढ़ें...

80th Independence Day: लाल किले से पीएम मोदी ने दिए युवाओं को 10 बड़े गिफ्ट

जयपुरिया साफे से बंधेज पगड़ी तक: पीएम मोदी के 15 अगस्त के 12 सबसे चर्चित लुक्स

लाल किले पर गुंजा वंदे मातरम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार दिखीं ये बड़ी चीजें

पीएम मोदी ने लाल किले पर लगातार 13वीं बार फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को किया संबोधित

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • राज्यपाल
  • नई व्यवस्था
  • कानून व्यवस्था
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा