MP NEWS : पहले प्यार फिर शादी का झांसा, पटवारी ने लूट ली अस्मत, आखिर में बताया से सच
Vikram Jain | Aug 08, 2024, 17:13 IST
MP Shahdol Rape case registered against Patwari
मध्य प्रदेश के शहडोल में पटवारी ने एक गरीब युवती को प्रेमजाल में फंसा उसके दुष्कर्म किया। पटवारी ने युवती से शादी करने का वादा किया था, लेकिन वह उसे धोखे में रखकर शारीरिक शोषण करते रहा।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के शहडोल में एक शादीशुदा पटवारी ने शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया, साथ ही कई दिनों तक उसका शारीरिक शोषण भी किया। जब युवती को गर्भ ठहर गया तो पटवारी ने उसका गर्भपात भी कराया। अब मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पूरा मामला सोहागपुर थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि अमरहा में पदस्थ पटवारी अभिमन्यु बैगा ने अपने पद का दम दिखाकर गरीब असहाय युवती को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उससे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद पटवारी ने उसके साथ कई दिनों तक शारीरिक शोषण करते रहा। इस दौरान युवती को गर्भ ठहरने पर उसका गर्भपात भी करा दिया गया। जब युवती ने पटवारी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने सच्चाई सामने बता दी।
ये खबर भी पढ़ें...विनेश फोगाट की अयोग्यता पर सियासत तेज, सुरजेवाला ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल , कर दी ये बड़ी मांग
पटवारी अभिमन्यु ने बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है। और वह फिर से शादी नहीं करना चाहता। इसके साथ ही पटवारी भाग निकला। प्रेमी से धोखा मिलते ही दुखी युवती सोहागपुर थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने फरार पटवारी की तलाश शुरू कर दी है।
शहडोल एएसपी अभिषेक दिवान ने बताया कि सोहागपुर थाने में युवती ने शिकायत की थी कि अभिमन्यु बैगा नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं अब शादी से इंकार कर रहा है। आरोपी के पहले शादीशुदा होने की बात भी सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें...विनेश फोगाट की अयोग्यता पर सियासत तेज, सुरजेवाला ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल , कर दी ये बड़ी मांग
शादी करने से किया इनकार
शहडोल एएसपी अभिषेक दिवान ने बताया कि सोहागपुर थाने में युवती ने शिकायत की थी कि अभिमन्यु बैगा नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं अब शादी से इंकार कर रहा है। आरोपी के पहले शादीशुदा होने की बात भी सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava