नीलामी फेल: अब एमपी में निगम-मंडल चलाएंगे शराब की दुकानें
Amresh Kushwaha | Apr 04, 2026, 12:30 IST
mp sharab dukan nigam mandal neelami 489 dukane
मध्यप्रदेश में 12 चरणों की नीलामी के बाद भी 489 शराब दुकानें नहीं बिक पाईं। अब इन दुकानें को निगम-मंडल चलाएगा। ये फैसला उप-मुख्यमंत्री/आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में मंत्री मंडलीय समिति ने लिया है।
News In Short
- मध्यप्रदेश में 489 शराब दुकानें 12 चरणों की नीलामी के बाद भी नहीं बिक सकीं।
- अब इन्हें चलाने के लिए सरकार निगम-मंडल बनाएगी।
- उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्री मंडलीय समिति ने शुक्रवार को यह फैसला लिया है।
- नया निगम-मंडल आबकारी विभाग (Excise Department) के अधीन काम करेगा।
News In Detail
नीलामी फेल, अब सरकार की बारी
इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार, 03 अप्रैल को मंत्री मंडलीय समिति (Cabinet Sub-Committee) की बैठक हुई।
इस बैठक में तय हुआ कि इन दुकानों को एमपी निगम-मंडल के जरिए चलाया जाएगा। इस बैठक में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह और प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर अमित राठौर तथा आबकारी आयुक्त दीपक कुमार सक्सेना भी मौजूद थे।
नया निगम-मंडल कैसे होगा?
प्रदेश में पहले से 40 से अधिक निगम-मंडल हैं। इनमें से कई के अध्यक्ष नहीं हैं। कई की हालत ठीक नहीं है। ऐसे में एक और नए निगम-मंडल का गठन सरकार के सामने एक अहम प्रशासनिक चुनौती होगी।
21 साल पहले बंद हुआ सड़क विकास निगम
वहीं, उस दौर में कुछ अफसरों के कारण यह निगम घाटे में चला गया। तत्कालीन सरकार ने 2005 में इस पर ताला लगा दिया था। अब मोहन सरकार इसे दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।
यह उदाहरण बताता है कि निगम-मंडलों का संचालन आसान नहीं होता। बिना मजबूत प्रशासनिक ढांचे के ये संस्थाएं घाटे में चली जाती हैं।
प्रदेश में निगम-मंडलों की हालत
आगे क्या होगा?
ये खबर भी पढ़िए...
भोपाल की शराब कंपनियों पर शिकंजा, 62 करोड़ की बैंक गारंटी भुनाएगा आबकारी विभाग
जबलपुर में शराब ठेकों की नीलामी अटकी, ठेकेदारों की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस
एमपी में शराब दुकानों की नीलामी में गिरावट, सरकार के लक्ष्य पर खतरे की घंटी
MP New Liquor Policy: ई-टेंडर से होगी शराब दुकानों की नीलामी, नहीं खुलेगी नई दुकान
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari