Honeytrap : MP में ब्लैकमेलिंग रैकेट सक्रिय, व्यापारियों के साथ ही टारगेट पर नेताओं के बेटे

Vikram Jain | Published:
Share
Shivpuri Big blackmailing racket
Shivpuri Big blackmailing racket

मध्‍य प्रदेश में शिवपुरी में युवतियों को मोहरा बनाकर पैसे ऐंठने वालों का गैंग सक्रिय है। अब पूर्व विधायक के बेटे को हनीट्रैप का शिकार बनाने से जुड़ा ऑडियो वायरल हुआ है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ब्लैकमेलिंग गैंग सक्रिय है। रैकेट में शामिल शातिर लोग युवतियों को मोहरा बनाकर अमीरों और व्यापारियों को अपना निशाना बना रहे हैं। इन अपराधियों ने पहले करेरा के व्यापारी चिंटू को टारगेट किया, अब ये ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने का खेल पूर्व विधायक के बेटे तक आ पहुंचा है। मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव ने करैरा पुलिस से शिकायत की है। साथ ही पुलिस को कथित ऑडियो भी सौंपा गया हैं। जिसमें पूर्व विधायक के बेटे को फंसाने की साजिश रचने की बात हो रही है।

शिवपुरी में इन दिनों करेरा, मंगरौनी और नरवर के व्यापारी ब्लैकमेलिंग रैकेट के निशाने पर हैं। ये शातिर लोग पहले युवतियों के माध्यम से व्यापारियों को हनीट्रैप का शिकार बनाकर फंसाते है फिर उन्हें ब्लैकमेल करके रुपए ऐंठते है। ब्लैकमेलिंग और ठगी की खबरें पहले भी चली लेकिन इस बार इस रैकेट का कथित ऑडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऑडियो

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे कथित ऑडियो में राधेलाल रावत नाम का व्यक्ति फोन पर युवती से कह रहा है कि वह साथ दे तो वो लोग 50 लाख रुपए कैश और मकान अपने नाम करवा लेंगे। साजिश में शामिल होने का कहते हुए व्यक्ति युवती से कह रहा है कि करैरा के पूर्व कांग्रेस विधायक प्रागीलाल जाटव के बेटे को फंसाना है, वो तो एक ही बार में 50 लाख रुपए देगा।

इतना ही नहीं वो युवती से यह कहा जा रहा है कि एक गेम डाल दो, फिर जिंदगी भर ऐश करो। क्योंकि आज के समय में पैसे के बिना कुछ नहीं होता। इसके बाद ऑडियो में यह व्यक्ति पुलिस और नेताओं तक से काम करवा का दावा कर रहा है।

कई लोग हो चुके हैं गैंग का शिकार

इस ब्लैकमेलिंग रैकेट ने पहले करेरा के रहने वाले व्यापारी चिंटू को टारगेट किया था। व्यापारी से 30 लाख रुपए की वसूली हुई थी। मामले में व्यापारी के पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसी तरह ही इस रैकेट ने मगरोनी के व्यापारी से ठगी की थी। जिसके बाद परेशान व्यापारी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल व्यापारी का अस्पताल में इलाज जारी है।

प्रागीलाल जाटव के बेटे को फंसाने की साजिश

अब कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव के बेटे के खिलाफ साजिश रचने का ऑडियो वायरल के बाद हड़कंप मचा हुआ है। ऑडियो के सामने आते ही पूर्व विधायक जाटव ने तत्काल पुलिस से शिकायत की है। साथ ही उन्होंने एसपी से शिकायत कर आवेदन सौंपा है। साथ ही मामला बताते हुए वायरल ऑडियो भी सौंपा है। पूर्व विधायक जाटव ने एसपी से FIR करने दर्ज करने और ब्लैकमैलिंग गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • शिवपुरी क्राइम न्यूज
  • Shivpuri blackmailing racket
  • पूर्व कांग्रेस विधायक प्रागीलाल जाटव
  • पूर्व विधायक का बेटा हनीट्रैप का शिकार
  • शिवपुरी करैरा हनीट्रैप मामला
  • Shivpuri Karaira Honeytrap Case
  • शिवपुरी व्यापारी ब्लैकमेलिंग केस
  • Shivpuri businessman blackmailing case
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर