स्कूल बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची बच्चों की जान

Vikram Jain | Oct 23, 2024, 18:40 IST
Share
MP Shivpuri school bus caught fire all children safe
MP Shivpuri school bus caught fire all children safe

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में स्कूल बस में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। बस में कई बच्चे और टीचर्स सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बच्चों से भरी स्कूल बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। बस में देखते ही देखते आग की तेज लपटे उठीं और पूरी बस में आग फैल गई। राहत की बात यह है कि बस में सवार स्कूल के 12 बच्चे सभी सकुशल हैं। आग की चपेट में आने से स्कूली बच्चों के बैग जल गए हैं। बस ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए टीचर की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बस में आग भड़क गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बस में लगी आग पर काबू पाया।

बस चालक ने दिखाई सूझबूझ

जानकारी के अनुसार, स्कूल बस शिवपुरी के गीता पब्लिक स्कूल की है, जो स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर ड्रॉप करने के लिए निकली थी। स्कूल से निकलने के दौरान बस अच्छे से चल रही थी। चलते-चलते अचानक बस के इंजन से धुआं उठने लगा, आग की लपटें निकली, इसके बाद बस चालक ने सूझबूझ का दिखाते हुए बस को रोका और टीचर्स की मदद से 12 बच्चों को बस से उतारा। इस दौरान देखते ही देखते ही बस में आग भड़क गई। आग के तेज होने से कुछ बच्चों के बैग नहीं अंदर ही रह गए। जो आग में जलकर राख हो गए। बस में आग के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इंजन से धुआं उठने के बाद आग फैली। जिस जगह बस में आग लगी, वह बाजार वाला क्षेत्र था, आग लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई।

बैतूल में ज्वेलर्स का अपहरण, डरे रिश्तेदारों ने ट्रांसफर किए 65 हजार

सभी बच्चे सुरक्षित

गीता पब्लिक स्कूल के संचालक पवन शर्मा ने बताया कि स्कूल की छुट्‌टी होने के बाद बस 30 बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। बस के इंजन में जब धुआं उठा तो उस समय बस में 12 बच्चे और स्कूल स्टाफ मौजूद था। समय रहते बस के चालक और मैडम ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि हादसे का सही कारण सामने नहीं आया है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

मध्य प्रदेश सरकार सरपंचों के खिलाफ ला सकती है अविश्वास प्रस्ताव

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Shivpuri News
  • शिवपुरी न्यूज
  • School bus caught fire
  • स्कूल बस में लगी आग
  • मध्य प्रदेश
  • स्कूल बस
  • सूझबूझ
  • स्कूल बस हादसा
  • शिवपुरी हादसा
  • Shivpuri accident
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा