MP SI भर्ती में हाई कोर्ट का आदेश, आयु में मिलेगी 3 साल की छूट, ESB ने 6 दिन के लिए खोला पोर्टल
Sanjay Sharma | Dec 26, 2025, 21:14 IST
Photograph: (the sootr)
हाईकोर्ट के आदेश के बाद MP SI और सूबेदार भर्ती के लिए पोर्टल दोबारा खोला गया है। आयु सीमा में मिली 3 साल की छूट। उम्र सीमा में छूट पाने वाले युवाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा।
BHOPAL. एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल को आवेदन के लिए पोर्टल दोबारा खोलने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद मंडल ने 26 से 31 दिसम्बर तक पोर्टल खोला है। याचिका के माध्यम से राहत पाने वाले अभ्यर्थी इस अवधि में अपने ऑनलाइन आवेदन जमा करा सकेंगे।
साल 2017 के बाद मध्य प्रदेश में पुलिस सब इंस्पेक्टर और सूबेदार की भर्ती आई है। इसके लिए एमपी गृह विभाग से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कर्मचारी चयन मंडल ने 27 अक्टूबर से आवेदन जमा कराए थे। जिसकी आखिरी तारीख 10 नवम्बर थी। एसआई- सूबेदार भर्ती परीक्षा के लिए कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 16 जनवरी की तारीख तय की है। इस दौरान हजारों युवा ओवरएज होने के कारण आवेदन नहीं कर सके थे।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी के युवाओं के लिए अच्छी खबर, MPESB में निकली ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के पदों पर भर्ती
एमपी के 10 हाईवे अटके, अब नितिन गडकरी और मोहन यादव की बैठक से सुलझेगा विवाद
सालों बाद एसआई भर्ती आने से प्रदेश के युवा उत्साहित थे, उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की वजह से आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलने की उम्मीद थी।
जब कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी रूल बुक में आयु सीमा में छूट नहीं दी गई तो हजारों युवा निराशा में डूब गए थे। साल 2017 के बाद भर्ती न आने के कारण हजारों अभ्यर्थी अधिकतम आयु की सीमा पार कर चुके थे। इस वजह से वे आवेदन करने की पात्रता से बाहर थे।
सरकार से आयु सीमा में रियायत की लिखित घोषणा के बाद कर्मचारी चयन मंडल के मुकर जाने से निराश कुछ अभ्यर्थियों ने जबलपुर हाईकोर्ट की शरण ली थी। युवाओं द्वारा इसके लिए याचिका पेश की थी जिस पर हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा था। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई पूरी कर कर्मचारी चयन मंडल को याचिकाकर्ताओं को भर्ती परीक्षा में शामिल करने का आदेश दिया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में एमएसपी पर धान खरीदी में गड़बड़ी! ज्यादा तौल, अवैध वसूली और भुगतान में देरी से परेशान अन्नदाता
पीएम आवास योजना को कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के गठजोड़ ने बनाया कमाई का जरिया
हाईकोर्ट के आदेश पर मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सब इस्पेक्टर भर्ती परीक्षा(mp si bharti 2025) के याचिकाधीन अभ्यर्थियों के लिए छह दिन के लिए पोर्टल खोला है। यानी आयु सीमा में छूट न करने पर जो आवेदक हाईकोर्ट पहुंचे थे। वे अब 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर के बीच ईएसबी के पोर्टल पर अपने आवेदन जमा कर पाएंगे। हाईकोर्ट की इस रियायत का लाभ केवल उन युवाओं को होगा जो अपने हक के लिए याचिका लेकर पहुंचे थे।
16 जनवरी को होना है भर्ती परीक्षा
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी के युवाओं के लिए अच्छी खबर, MPESB में निकली ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के पदों पर भर्ती
एमपी के 10 हाईवे अटके, अब नितिन गडकरी और मोहन यादव की बैठक से सुलझेगा विवाद
एमपी एसआई भर्ती परीक्षा न्यू अपेडट को ऐसे समझें
|
सरकार की घोषणा के बाद नहीं मिली थी छूट
जब कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी रूल बुक में आयु सीमा में छूट नहीं दी गई तो हजारों युवा निराशा में डूब गए थे। साल 2017 के बाद भर्ती न आने के कारण हजारों अभ्यर्थी अधिकतम आयु की सीमा पार कर चुके थे। इस वजह से वे आवेदन करने की पात्रता से बाहर थे।
याचिकाधीन युवाओं को लाभ
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में एमएसपी पर धान खरीदी में गड़बड़ी! ज्यादा तौल, अवैध वसूली और भुगतान में देरी से परेशान अन्नदाता
पीएम आवास योजना को कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के गठजोड़ ने बनाया कमाई का जरिया
छह दिन के लिए खुला पोर्टल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari