सिंगरौली रिलायंस सासन प्रोजेक्ट ऐश डैम विवाद, हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश

Manya Jain | Dec 24, 2025, 13:07 IST
Share
mp-singrauli-reliance-sasan-power-ash-dam-leakage-high-court-report
mp-singrauli-reliance-sasan-power-ash-dam-leakage-high-court-report

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रिलायंस सासन पावर प्रोजेक्ट के ऐश डैम से रिसाव के मामले में हाईकोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं। पर्यावरण को हो रहे नुकसान की आशंका के चलते अदालत ने जल्द एक्शन लेने को कहा है...

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित रिलायंस सासन पावर प्रोजेक्ट (Reliance Sasan Power Project) विवादों में है। यहां ऐश डैम (Ash Dam) से हो रहे जहरीले रिसाव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जबलपुर हाईकोर्ट ने इस मामले में अब कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन से एक्शन लेने को कहा है।

जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस रामकुमार चौबे की बेंच ने मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने सिंगरौली कलेक्टर को मौके का संयुक्त निरीक्षण (Joint Inspection) करने को कहा है। प्रशासन को अगले 45 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में पेश करनी होगी।

इस खबर को 5 पाइंट में समझें

  1. रिलायंस सासन पावर प्रोजेक्ट विवाद: सिंगरौली जिले में स्थित रिलायंस सासन पावर प्रोजेक्ट के ऐश डैम से हो रहे जहरीले रिसाव ने किसानों के लिए समस्याएं बढ़ा दी हैं।
  2. किसानों का आरोप: ग्राम हर्रहवा के किसान कृष्णदास शाह और उनके साथियों ने दावा किया कि 2012 से उनकी जमीनें बंजर हो रही हैं। कारण, कोयले की राख का पानी खेतों की मिट्टी को खराब कर रहा है।
  3. कोर्ट की कार्रवाई: जबलपुर हाईकोर्ट ने सिंगरौली (Singrauli) कलेक्टर को संयुक्त निरीक्षण करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 45 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने की मांग की है।
  4. ऐश डैम रिसाव से पर्यावरण संकट: ऐश डैम से निकलने वाली राख का जहरीला पानी मिट्टी और भूजल को प्रदूषित कर रहा है, जिससे पर्यावरणीय संकट बढ़ रहा है।
  5. कंपनी और बोर्ड का पक्ष: रिलायंस सासन पावर (MP News) ने कहा कि यदि बांध में लीकेज है, तो उसे ठीक किया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी कोर्ट में उपस्थित होकर स्थिति स्पष्ट की।
ये भी पढ़ें... 201 करोड़ से होगा अशोकनगर सड़क निर्माण, पहाड़ काटकर बनेगा रास्ता तो यूपी तक पहुंचना होगा आसान

2012 से बंजर हो रही जमीनें- किसान

यह कानूनी लड़ाई ग्राम हर्रहवा के किसान कृष्णदास शाह और उनके साथियों ने शुरू की है। इन किसानों का आरोप है कि 2012 से उनकी जमीनें लगातार बंजर (soil pollution) हो रही हैं। कोयले की राख का जहरीला पानी उनके खेतों की मिट्टी को खराब कर रहा है।

किसानों ने बताया उपजाऊ जमीन अब धीरे-धीरे बंजर रेगिस्तान में तब्दील होती जा रही है। पिछले 13 साल से किसान इस समस्या का समाधान ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...इंदौर में रैगिंग पर लगाम फेल, अब डेंटल कॉलेज में भी सीनियर ने जूनियर को बनाया शिकार

ऐश डैम रिसाव और पर्यावरणीय संकट

पावर प्लांट (Reliance Group) से निकलने वाली राख को ऐश डैम में जमा किया जाता है। यदि बांध की दीवारें कमजोर हों, तो जहरीला रसायन जमीन में रिसने लगता है। इससे न केवल मिट्टी बल्कि भूजल प्रदूषण (Groundwater Pollution) का खतरा भी बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें...100 टायरों वाले ट्रक पर सवार होकर दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग पहंचा सागर पहुंचा, भक्तों का लगा तांता

कंपनी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कोर्ट में जवाब

सुनवाई के दौरान रिलायंस सासन पावर की ओर से अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा। कंपनी ने कहा कि यदि बांध में कोई लीकेज है, तो उसे सुधारेंगे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Pollution Control Board) के वकील भी इस दौरान कोर्ट में उपस्थित रहे।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की रक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। कलेक्टर की टीम मौके पर जाकर रिसाव की जमीनी हकीकत की जांच करेगी। इस निरीक्षण में किसानों और कंपनी के प्रतिनिधियों की मौजूदगी अनिवार्य की गई है।

ये भी पढ़ें... मध्यप्रदेश बिजली कंपनी में 700 पदों पर जॉइनिंग का खुलेगा रास्ता, हाईकोर्ट आदेश के बाद नई मेरिट सूची जल्द

Tags:
  • MP News
  • soil pollution
  • Singrauli
  • Reliance Group
  • रिलायंस सासन पावर प्रोजेक्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती